प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सोशल मीडिया पर गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और स्वयं उनके खिलाफ फर्जी वीडियो प्रसारित करने के लिए तकनीक का दुरुपयोग कर रहे हैं। महाराष्ट्र के सातारा में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'तकनीक का इस्तेमाल कर ये लोग मेरी आवाज में फर्जी वीडियो बना रहे हैं। इससे बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। यदि ऐसा कोई वीडियो आपकी नजर से गुजरता है तो पुलिस को सूचना दें। इससे अगले एक महीने में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश है।'
प्रधानमंत्री ने निर्वाचन आयोग से भी ऐसे फर्जी वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया, 'मैं ये आरोप पूरी गंभीरता के साथ लगा रहा हूं। सामाजिक तनाव पैदा करने का खेल खेला जा रहा है, ताकि कोई अनचाही घटना हो जाए।' प्रधानमंत्री ने ऐसे वीडियो को फॉरवर्ड करने से पहले सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि ऐसे मामलों में निर्दोष लोग फंसें।
राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से संबंधित एक डीप फेक और फर्जी वीडियो प्रसारित किया, ताकि चुनाव प्रक्रिया पटरी से उतर जाए। प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Diese Geschichte stammt aus der April 30, 2024-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der April 30, 2024-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
सुनील छेत्री ने फुटबॉल को कहा अलविदा
पिछले एक दशक से सुनील छेत्री के दिन की शुरुआत कसरत से होती रही है। खूब कसरत करने के बाद वह नाश्ते में ब्रोकली, छोले, सुशी (एक जापानी व्यंजन), काला जैतून, टूना मछली, लाल मांस और एक कप ग्रीन टी लेना पसंद करते हैं।
'केजरीवाल को अंतरिम जमानत कोई अपवाद नहीं'
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोक सभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देना किसी के लिए कोई अपवाद नहीं है और इस फैसले के ‘आलोचनात्मक विश्लेषण’ का स्वागत है।
गांधी परिवार का मजबूत गढ़ है रायबरेली
जैसे ही प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली के गुरुबख्शगंज में एक सभा को संबोधित करने के लिए माइक थामती हैं, सबसे पहले अपनी कर्कश आवाज के लिए लोगों से माफी मांगती हैं। उनकी परेशानी समझी जा सकती है। पिछले कुछ सप्ताह से वह इस लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में डटी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वह पूरे दिन मतदाताओं से मिल रही हैं, नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं।
'भाजपा सत्ता में आई तो आरक्षण समाप्त'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यदि लोक सभा चुनाव के बाद फिर से केंद्र की सत्ता में आई तो वह संविधान बदल देगी और आरक्षण समाप्त कर देगी।
तीसरा कार्यकाल होगा और दमदार: मोदी
मोदी बोले, यह चुनाव ऐसा प्रधानमंत्री चुनने का अवसर जिस पर दुनिया रौब न जमा सके
सेबी क्रिप्टो कारोबार की निगरानी करने को तैयार
सेबी के इस रुख से अलग भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अन्य दस्तावेज में निजी डिजिटल करेंसियों को व्यापक जोखिम करार दिया था
14 से 17 प्रतिशत बढ़ेगा वस्तू निर्यात
महंगे होते कर्ज व लागत बढ़ने पर निर्यातकों के संगठन ने जताई चिंता
को-लेंडिंग के मसलों से निपटेगी समिति
वित्तीय सेवा विभाग ने प्रमुख बैंकों और इस क्षेत्र के हिस्सेदारों के साथ बैठक की
'हमारी सफलता में सभी का योगदान है'
बीएसई ने 15 मई, 2023 को अपने नए एमडी एवं सीईओ सुंदररामन राममूर्ति के नेतृत्व में इंडेक्स डेरिवेटिव को पुनः पेश किया था। एक साल में एक्सचेंज की बाजार भागीदारी शून्य से बढ़कर करीब 20 प्रतिशत हो गई। इंडेक्स को पुनः पेश किए जाने के ठीक 12 महीने बाद राममूर्ति ने समी मोडक को दिए साक्षात्कार में बताया कि किस तरह से एशिया के इस सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज ने तेजी से अपनी लोकप्रियता बढ़ाई है। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंशः
ईआरपी के लिए बड़ी कतार
करीब एक दर्जन इकाइयों ने या तो ईएसजी रेटिंग प्रोवाइडर (ईआरपी) का लाइसेंस हासिल कर लिया है या फिर इसे हासिल करने की प्रक्रिया में हैं। बाजार शैशवास्था में होने के कारण इस क्षेत्र में राजस्व का स्रोत सीमित नजर आ रहा है।