विरासत का द्वंद्व
Outlook Hindi|May 13, 2024
पिता की विरासत को आगे बढ़ाने वाले जगन का भाजपा-कांग्रेस से रिश्तों में रवैया ढुलमुल
अनीशा रेड्डी
विरासत का द्वंद्व

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच पूर्वी घाट पर स्थित नलमल्ला के जंगलों में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर सितंबर 2009 में गुम हो गया था। उस हादसे में आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री वाइएस राजशेखर रेड्डी उर्फ वाइएसआर मारे गए थे। दो बार 2004 और 2009 में सूबे में कांग्रेस की सरकार लाने वाले वाइएसआर लोगों के लिए आदर्श नेता थे। अचानक हुई उनकी मौत की सूचना से उनके चाहने वालों को ऐसा सदमा लगा कि 450 लोगों की मौत हो गई, हैदराबाद की सड़कें सुलग उठीं, लोग चीख-चीख कर रोने लगे थे। तीन हफ्ते बाद जगनमोहन रेड्डी ने उनकी जगह लेने की घोषणा करते हुए कहा कि वे पिता की विरासत आगे बढ़ाएंगे। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस उन्हें ऐसा करने देगी या नहीं।

वाइएसआर ने 'विकास और विश्वसनीयता' का नारा देकर राज किया था। उन्होंने 2003 की गर्मियों में निकाली अपनी पदयात्रा में 1470 किलोमीटर की दूरी तय की थी जिसमें वे पिछड़े इलाकों के लोगों, किसानों, महिलाओं के दुख-दर्द को बांटते थे। उन्होंने अपनी नोटबुक में में लिखा था, "2014 के आम चुनाव तक कांग्रेस को अपने दम पर बहुमत मिल जाएगा और राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री होंगे। इसे कोई नहीं रोक सकता।" तब उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी कि उनकी पदयात्रा के बीस साल बाद उनके बेटे और कांग्रेस के बीच रिश्तों में इतनी खटास आ जाएगी।

अपने पिता की मौत के चौदह माह बाद जगन ने कांग्रेस छोड़ दी। उनका आरोप था कि पार्टी के बड़े नेताओं ने कई मौकों पर उनका और उनके परिवार का अपमान किया था। दरअसल, पार्टी ने उनकी जगह के. रोसैया को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना था। जगन ने वाइएसआर की स्मृति में अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने का ऐलान कर दिया। अपने समर्थकों से उन्होंने कहा, “मैं भरोसा दिलाता हूं कि नई पार्टी आंध्र की आत्म-प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी।"

Diese Geschichte stammt aus der May 13, 2024-Ausgabe von Outlook Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der May 13, 2024-Ausgabe von Outlook Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS OUTLOOK HINDIAlle anzeigen
जाति और जनतंत्र
Outlook Hindi

जाति और जनतंत्र

पत्रकार और इतिहासकार अरविंद मोहन की जातियों का लोकतंत्र  शृंखला की महत्वपूर्ण पुस्तक है, जाति और चुनाव। विशेष कर 18वीं लोकसभा के चुनाव के मौके पर इसका महत्व और बढ़ जाता है।

time-read
4 Minuten  |
May 27, 2024
बिसात पर भारत की धाक
Outlook Hindi

बिसात पर भारत की धाक

देश के प्रतिभावान खिलाड़ी इस खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और नई-नई प्रतिभाओं की आमद हो रही है

time-read
5 Minuten  |
May 27, 2024
परदे पर राम राज की वापसी
Outlook Hindi

परदे पर राम राज की वापसी

आज राम रतन की चमक छोटे और बड़े परदे पर साफ दिख रही है, हर कोई राम नाम की बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है

time-read
5 Minuten  |
May 27, 2024
ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार
Outlook Hindi

ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार

कीमतें घटने के बावजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों की उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी

time-read
6 Minuten  |
May 27, 2024
उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला
Outlook Hindi

उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला

पहाड़ों की रानी शिमला आधुनिक निर्माण के लिए पेड़ों की भारी कटाई से तबाह होती जा रही, क्या उस पर पुनर्विचार किया जाएगा

time-read
4 Minuten  |
May 27, 2024
कंगना का चुनावी कैटवॉक
Outlook Hindi

कंगना का चुनावी कैटवॉक

मंडी का सियासी अखाड़ा देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा

time-read
3 Minuten  |
May 27, 2024
जोर दोनों तरफ बराबर
Outlook Hindi

जोर दोनों तरफ बराबर

दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री के लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल, लेकिन मतदाताओं की उदसीनता बनी चुनौती

time-read
5 Minuten  |
May 27, 2024
बागियों ने बनाया रोचक
Outlook Hindi

बागियों ने बनाया रोचक

बागियों और दल-बदल कर रहे नेताओं के कारण इस बार राज्य में चुनाव हुआ रोचक, दारोमदार आदिवासी वोटों पर

time-read
5 Minuten  |
May 27, 2024
एक और पानीपत युद्ध
Outlook Hindi

एक और पानीपत युद्ध

भाजपा की तोड़ में हुड्डा समर्थकों और जाति समीकरणों पर कांग्रेस का दांव

time-read
5 Minuten  |
May 27, 2024
संविधान बना मुद्दा
Outlook Hindi

संविधान बना मुद्दा

यूपी में वोटर भाजपा समर्थक और विरोधी में बंटा, पार्टी की वफादारी के बजाय लोगों पर जाति का दबाव सिर चढ़कर बोल रहा, बाकी सभी मुद्दे वोटरों की दिलचस्पी से गायब दिख रहे

time-read
10+ Minuten  |
May 27, 2024