'लोकसभा नतीजों के बाद विधानसभा के लिए गठबंधन पर विचार होगा'
Outlook Hindi|November 13, 2023
नौ बरस पहले हरियाणा की सियासत में भाजपाई रंग नहीं था। 1990 के दशक की राम मंदिर लहर से जब पूरा उत्तर भारत भाजपामय था, तब भी हरियाणा इसके असर से परे था। 2014 की मोदी लहर के बावजूद भाजपा को विधानसभा की सभी 90 सीटों पर जिताऊ उम्मीदवारों का टोटा था। खैर, लहर में 47 सीटें जीतकर पहली बार बहुमत में आई भाजपा में सरकार बनाने को लेकर भारी उत्साह था। पहली बार सरकार बनने की गहमागहमी के बीच 19 अक्टूबर 2014 की गुनगुनी दोपहरी में पहली बार का एक विधायक अपने चंद समर्थकों के साथ एक झोला और सूटकेस लिए चंडीगढ़ के सेक्टर तीन स्थित हरियाणा निवास की पहली मंजिल के एक कमरे में डेरा डालता है। दो दिन बाद 21 अक्टूबर को यूटी गेस्ट हाउस में विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए कई सारे नामों की चर्चा थी, लेकिन खुद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल तब के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने मनोहर लाल खट्टर के नाम प्रस्ताव रखा। प्रभारी वेंकैया नायडू ने घोषणा की, “मनोहर लाल जी विधायक दल के नेता होंगे।” घोषणा के बाद कुछ देर के लिए पसरे सन्नाटे में सबकी निगाहें मनोहर लाल पर टिकी थीं।
हरीश मानव
'लोकसभा नतीजों के बाद विधानसभा के लिए गठबंधन पर विचार होगा'

मुख्यमंत्री पद के दावेदार तमाम धुरंधरों को पछाड़ कर 26 अक्टूबर 2014 को मनोहर लाल ने दसवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। 1980 से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रचारक रहे ये लाल पहले के ‘लालों’ (बंसी लाल,भजन लाल, देवी लाल) से जुदा हैं। कई अनाथ बच्चों का नाथ बनकर मनोहर लाल ने न केवल उन्हें सरकारी नौकरियां दीं, बल्कि ‘हरियाणा एक हरियाणवी एक’ की सोच को सार्थक करते हुए उनकी पहली प्राथमिकता गांव-कस्बाई इलाकों के लाखों लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने की रही है।

 रोहतक जिले के गांव निंदाना में जन्मे मनोहर लाल की जड़ें गांव से जुड़ी हैं। जब कभी गांव जाना होता है, तो ठिकाना खेत-खलिहान होते हैं और परिधान किसान का। चंडीगढ़ सचिवालय में हों या मुख्यमंत्री आवास में, आइपैड पर गड़ी उनकी नजरें पूरे तंत्र पर पैनी निगाह रखती हैं। टेक्नोलॉजी प्रेमी होने के नाते सुशासन में वह इसका भरपूर सदुपयोग करते हैं। भ्रष्टाचारियों और मुफ्तखोरों पर नकेल कस कर इन्होंने जरूरतमंदों तक अपनी पहुंच बढ़ाई। टाउन ऐंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जो अधिकारी बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों की परियोजनाओं की फाइलें पहले मुख्यमंत्रियों को भेजा करते थे, वह परिपाटी 1 नवंबर 2016 से बंद है। विभाग के अधिकारी अब खुद ही ये फाइलें निपटाते हैं, मुख्यमंत्री कार्यालय का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं रहता।

लिखित परीक्षाएं और साक्षात्कार पास करने के बाद एचसीएस अफसर बनने के लंबे इंतजार में पथराई आंखों में तब खुशी चमक उठती है जब आखिरी साक्षात्कार के कुछ घंटे के भीतर ही नतीजे हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के पोर्टल पर होते हैं। एचसीएस बनाने के लिए मुख्यमंत्रियों की मुहर के दिन लद गए। एचसीएस से आइएएस में प्रमोशन का अधिकार मुख्यमंत्रियों के अधिकार क्षेत्र में था, इस प्रमोशन के लिए यूपीएससी मुख्यमंत्रियों की सिफारिश को वरीयता देता था, लेकिन मनोहर लाल ने यह परंपरा बंद की।

Diese Geschichte stammt aus der November 13, 2023-Ausgabe von Outlook Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der November 13, 2023-Ausgabe von Outlook Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS OUTLOOK HINDIAlle anzeigen
जाति और जनतंत्र
Outlook Hindi

जाति और जनतंत्र

पत्रकार और इतिहासकार अरविंद मोहन की जातियों का लोकतंत्र  शृंखला की महत्वपूर्ण पुस्तक है, जाति और चुनाव। विशेष कर 18वीं लोकसभा के चुनाव के मौके पर इसका महत्व और बढ़ जाता है।

time-read
4 Minuten  |
May 27, 2024
बिसात पर भारत की धाक
Outlook Hindi

बिसात पर भारत की धाक

देश के प्रतिभावान खिलाड़ी इस खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और नई-नई प्रतिभाओं की आमद हो रही है

time-read
5 Minuten  |
May 27, 2024
परदे पर राम राज की वापसी
Outlook Hindi

परदे पर राम राज की वापसी

आज राम रतन की चमक छोटे और बड़े परदे पर साफ दिख रही है, हर कोई राम नाम की बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है

time-read
5 Minuten  |
May 27, 2024
ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार
Outlook Hindi

ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार

कीमतें घटने के बावजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों की उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी

time-read
6 Minuten  |
May 27, 2024
उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला
Outlook Hindi

उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला

पहाड़ों की रानी शिमला आधुनिक निर्माण के लिए पेड़ों की भारी कटाई से तबाह होती जा रही, क्या उस पर पुनर्विचार किया जाएगा

time-read
4 Minuten  |
May 27, 2024
कंगना का चुनावी कैटवॉक
Outlook Hindi

कंगना का चुनावी कैटवॉक

मंडी का सियासी अखाड़ा देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा

time-read
3 Minuten  |
May 27, 2024
जोर दोनों तरफ बराबर
Outlook Hindi

जोर दोनों तरफ बराबर

दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री के लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल, लेकिन मतदाताओं की उदसीनता बनी चुनौती

time-read
5 Minuten  |
May 27, 2024
बागियों ने बनाया रोचक
Outlook Hindi

बागियों ने बनाया रोचक

बागियों और दल-बदल कर रहे नेताओं के कारण इस बार राज्य में चुनाव हुआ रोचक, दारोमदार आदिवासी वोटों पर

time-read
5 Minuten  |
May 27, 2024
एक और पानीपत युद्ध
Outlook Hindi

एक और पानीपत युद्ध

भाजपा की तोड़ में हुड्डा समर्थकों और जाति समीकरणों पर कांग्रेस का दांव

time-read
5 Minuten  |
May 27, 2024
संविधान बना मुद्दा
Outlook Hindi

संविधान बना मुद्दा

यूपी में वोटर भाजपा समर्थक और विरोधी में बंटा, पार्टी की वफादारी के बजाय लोगों पर जाति का दबाव सिर चढ़कर बोल रहा, बाकी सभी मुद्दे वोटरों की दिलचस्पी से गायब दिख रहे

time-read
10+ Minuten  |
May 27, 2024