अक्टूबर की एक शांत-सुरम्य सुबह लहू-लुहान हो गई। क्फार अजा, बेरी, नाहल ओज और मैगेन की इजरायली बस्तियों के आसमान में आग की लपटें उठने लगीं। छीजती गाजा पट्टी की सीमा से लगी अमूमन ये शांत बस्तियां हमास उग्रवादियों के भयंकर हमलों और खौफनाक नजारे में घिर गईं।
इससे पहले कि सूरज रात को भगाए, इन लड़ाकों ने दक्षिणी इसरायल में घुसने के लिए हरसंभव साधन का इस्तेमाल किया। आम मोटरबाइकों से लेकर असामान्य पैराग्लाइडर तक। उन्होंने शांत रिहाइशी इलाकों में घुसपैठ की और रास्ते भर तबाही मचाते हुए उस खूनी टकराव की गूंज ताजा कर दी, जिसे खत्म माना जा रहा था। उसके बाद के दिनों में राहतकर्मियों ने मलबे से इस अप्रत्याशित हमले में जान-माल की क्षति का पता लगाया, जिसमें 279 सैनिकों सहित लगभग 1,300 लोग निकाले गए।
किबुत्ज बेरी के मलबे में अमन की खांटी पैरोकार 74 वर्षीय विवियन सिल्वर की कहानी भी त्रासदी में दफन हो गई। उनका घर खड़ा था या कहें, दीवारें खड़ी थीं टूटी हुईं- इजरायल और फलस्तीन के बीच पुल बनाने के उनके आजीवन मिशन की मानिंद। शांति स्थापित करने के प्रयासों के लिए चर्चित विवियन लापता हैं। उनकी गुमशुदगी से अमन कायम करने के गलियारों में मानो गहरा शून्य उभर आया है। फलस्तीन के मुद्दों को कवर करने पहुंचने वाले बाहरी पत्रकारों के लिए, खासकर गाजा में कुछ भी जानने-समझने का वे पहला पड़ाव हुआ करती थीं।
यह अंधियारा उस डरावनी वास्तविकता पर साया था, जिसका सामना नोवा संगीत समारोह में आने वाले आगंतुकों को करना पड़ा। जश्न का यह आयोजन खौफनाक मंजर में तब्दील हो गया। टकराव में 260 लोगों की सांस की डोर टूट गई, कुछ को बंधक बना लिया गया और अब वे उम्मीद के उस नाजुक धागे के सहारे बंधे रह गए हैं, जो उन्हें उनके प्रियजनों से जोड़ती है। ऐसी ही एक कहानी 22 वर्षीय ओमर वेनकर्ट की थी, जिसके परिवार को भेजे गए कष्टदायक संदेश खुशी और निराशा की गर्त के बीच झूलते रहे।
Diese Geschichte stammt aus der November 13, 2023-Ausgabe von Outlook Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der November 13, 2023-Ausgabe von Outlook Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
जाति और जनतंत्र
पत्रकार और इतिहासकार अरविंद मोहन की जातियों का लोकतंत्र शृंखला की महत्वपूर्ण पुस्तक है, जाति और चुनाव। विशेष कर 18वीं लोकसभा के चुनाव के मौके पर इसका महत्व और बढ़ जाता है।
बिसात पर भारत की धाक
देश के प्रतिभावान खिलाड़ी इस खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और नई-नई प्रतिभाओं की आमद हो रही है
परदे पर राम राज की वापसी
आज राम रतन की चमक छोटे और बड़े परदे पर साफ दिख रही है, हर कोई राम नाम की बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है
ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार
कीमतें घटने के बावजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों की उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी
उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला
पहाड़ों की रानी शिमला आधुनिक निर्माण के लिए पेड़ों की भारी कटाई से तबाह होती जा रही, क्या उस पर पुनर्विचार किया जाएगा
कंगना का चुनावी कैटवॉक
मंडी का सियासी अखाड़ा देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा
जोर दोनों तरफ बराबर
दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री के लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल, लेकिन मतदाताओं की उदसीनता बनी चुनौती
बागियों ने बनाया रोचक
बागियों और दल-बदल कर रहे नेताओं के कारण इस बार राज्य में चुनाव हुआ रोचक, दारोमदार आदिवासी वोटों पर
एक और पानीपत युद्ध
भाजपा की तोड़ में हुड्डा समर्थकों और जाति समीकरणों पर कांग्रेस का दांव
संविधान बना मुद्दा
यूपी में वोटर भाजपा समर्थक और विरोधी में बंटा, पार्टी की वफादारी के बजाय लोगों पर जाति का दबाव सिर चढ़कर बोल रहा, बाकी सभी मुद्दे वोटरों की दिलचस्पी से गायब दिख रहे