भारत को अब एआइ में निवेश बढ़ाने की दरकार
India Today Hindi|January 17, 2024
एआइ एक समावेशी तकनीक बन सके और सबको समान अवसर उपलब्ध हों, इसके लिए भारत को इस क्षेत्र में डेटासेट्स, क्षेत्रीय भाषाओं की भागीदारी और एक्सीलेरेटर चिप्स की आपूर्ति बढ़ाने की जरूरत
अरुण के. सुब्रह्मण्यम
भारत को अब एआइ में निवेश बढ़ाने की दरकार

क साल पहले तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) को कंप्यूटर साइंस और प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच गहन तकनीकी चर्चा का विषय माना जाता था. चैटजीपीटी नवंबर, 2022 में जारी किया गया और उसके बाद दुनिया में आए बदलाव से हम वाकिफ हैं. अचानक, कविता लिख रहे पांचवीं कक्षा के छात्र से लेकर जटिल वित्तीय बही-खाते का विश्लेषण करने की कोशिश कर रहे सीएफओ तक सभी लोग एआइ की मदद से बेहद कम समय में कुछ सार्थक नतीजे हासिल करने में सक्षम हो गए. यह क्रांतिकारी बदलाव है, जो इंटरनेट का इस्तेमाल शुरू होने के बाद से अब तक नहीं देखा गया था.

चैटजीपीटी एक ऐप्लिकेशन है और जीपीटी नामक एआइ मॉडल के इस्तेमाल पर आधारित है, जिसका पूरा नाम जेनरेटिव प्रीट्रेंड ट्रांसफॉर्मर होता है. इस एआइ मॉडल को 'लार्ज लैंग्वेज मॉडल' (एलएलएम) कहा जाता है और इसे परस्पर जेनरेटिव एआइ या जेन-एआइ के साथ इस्तेमाल किया जाता है. एआइ के इतिहास को तीन दौर (एरा) में बांटा जा सकता हैं, 1. प्री-डीप लर्निंग एरा, 2. डीप-लर्निंग एरा और 3. जेनरेटिव एआइ एरा. हालांकि, एआइ शब्द को 1950 के दशक (प्री-डीप लर्निंग एरा) से ही इस्तेमाल किया जाने लगा था, जेन-एआइ के नवीनतम युग की शुरुआत 2017 में गूगल शोधकर्ताओं के एक शोधपत्र के प्रकाशन के साथ हुई, जिसका शीर्षक था 'अटेंशन इज ऑल यू नीड'. वैसे तो, एआइ जेन-एआइ काल से पहले ही उपयोगी साबित हो चुका था. लेकिन सही तरीके से अमल के लिए गहन विशेषज्ञता की जरूरत को देखते हुए इसे अपनाने की प्रक्रिया सीमित रही. जेन-एआइ में एंड-यूजर के एक बड़े वर्ग को बहुत गूढ़ ज्ञान के बिना भी एआइ के इस्तेमाल में सक्षम बनाने की क्षमता है, जैसा चैटजीपीटी को तेजी से अपनाए जाने से पता चलता है. जेन-एआइ के पास वैश्विक स्तर पर अरबों डॉलर की कमाई कराने, वैश्विक आर्थिक विकास और सभी लोगों के जीवनस्तर में सुधार लाने की असीम क्षमता है.

Diese Geschichte stammt aus der January 17, 2024-Ausgabe von India Today Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der January 17, 2024-Ausgabe von India Today Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS INDIA TODAY HINDIAlle anzeigen
भइया जी सेंचुरी वाले
India Today Hindi

भइया जी सेंचुरी वाले

अपनी ताजा फिल्म भइया जी के साथ अभिनेता मनोज बाजपेयी ने पूरा किया अपने करियर का सौवां प्रोजेक्ट

time-read
1 min  |
June 12, 2024
जानलेवा लापरवाही
India Today Hindi

जानलेवा लापरवाही

सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाते कारोबारी और देखकर भी आंखें मूंदते सरकारी अफसर. गुजरात की एक और भयावह त्रासदी इसी का नतीजा थी, जिसमें एक गेमिंग जोन में आग लगने से 33 जिंदगियां स्वाहा

time-read
4 Minuten  |
June 12, 2024
धंधे के तल्ले पर तगड़ी चोट
India Today Hindi

धंधे के तल्ले पर तगड़ी चोट

आयकर विभाग ने आगरा के बड़े जूता व्यापारियों के ठिकानों पर मारे छापे. शहर में अब तक की सबसे ज्यादा नकदी बरामद नकदी के समानांतर हजारों करोड़ रुपए के पर्ची सिस्टम पर उठे सवाल

time-read
8 Minuten  |
June 12, 2024
शेखावाटी को कतई नहीं भा रहा यह पथ
India Today Hindi

शेखावाटी को कतई नहीं भा रहा यह पथ

देश में सबसे ज्यादा सैनिक और शहादत देने वाले राजस्थान के शेखावाटी में युवा नहीं बनना चाहते अग्निवीर दिखने लगे सेना में भर्ती की इस योजना के सामाजिक, आर्थिक और मानसिक प्रभाव

time-read
8 Minuten  |
June 12, 2024
आया जमाना इन्फ्लूएंसर का
India Today Hindi

आया जमाना इन्फ्लूएंसर का

युवा, सुशिक्षित-गुणी इंटरनेट योद्धाओं की एक पूरी बिरादरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यवस्थित वीडियो के जरिए अलग ही ढंग से जनमानस को आकार दे रही

time-read
10+ Minuten  |
June 12, 2024
नवीन इतिहास बनाएंगे या बन जाएंगे?
India Today Hindi

नवीन इतिहास बनाएंगे या बन जाएंगे?

देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने उतरे नवीन पटनायक को भाजपा से मिल रही है कड़ी चुनौती. क्या वे होंगे कामयाब या फिर ओडिशा में 24 साल के उनके शासन का होगा अंत?

time-read
10+ Minuten  |
June 12, 2024
बागियों पर बिफरी 'बाबूलाल की बीजेपी'
India Today Hindi

बागियों पर बिफरी 'बाबूलाल की बीजेपी'

एक नेता की मानें तो झारखंड भाजपा पर रांची के नेताओं का कब्जा है. वे जमशेदपुर, पलामू वगैरह के लोगों की सुनते ही नहीं

time-read
5 Minuten  |
June 12, 2024
टीबी मुक्ति का सपना, दवा बिना!
India Today Hindi

टीबी मुक्ति का सपना, दवा बिना!

छत्तीसगढ़ को दिसंबर, 2023 तक टीबी मुक्त होना था लेकिन दवाओं की कमी से यह लक्ष्य पीछे छूट गया है

time-read
5 Minuten  |
June 12, 2024
सरकार के खजाने में धन की बारिश
India Today Hindi

सरकार के खजाने में धन की बारिश

भारतीय रिजर्व बैंक के एक कदम अगले वित्त मंत्री को आर्थिक मोर्चे पर बहुत बड़ी राहत दी है. केंद्रीय बैंक ने 22 मई को घोषणा की कि वह वित्त वर्ष 24 के लिए सरकार को 2.11 लाख करोड़ रु. की अधिशेष रकम ट्रांसफर करेगा. यह रकम अगस्त 2019 में स्थानांतरित की गई पिछली रिकॉर्ड राशि 1.76 लाख करोड़ रु. से 62 फीसद ज्यादा है और वित्त वर्ष 23 में दी गई 87,416 हजार करोड़ रु. का करीब ढाई गुना है.

time-read
2 Minuten  |
June 12, 2024
सिस्टम कुचलती कार
India Today Hindi

सिस्टम कुचलती कार

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने जोर देकर कहा कि पुलिस चाहती है, उस किशोर पर वयस्क की तरह केस चलाया जाए

time-read
4 Minuten  |
June 12, 2024