100 शक्तिशाली महिलाएं
India Today Hindi|January 03, 2024
राजनीति, कारोबार, विज्ञान, कला, मनोरंजन, खेल, शिक्षा, कानून और प्रतिरक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली वे महिलाएं, जिनकी मौजूदगी हमें यह एहसास कराती है कि आखिर महिला सशक्तीकरण के मायने क्या हैं
मनीषा स्वरूप, सुहानी सिंह, सोनल खेत्रपाल
100 शक्तिशाली महिलाएं

कुछ बेहद खास उपलब्धि हासिल करने पर अंग्रेजी में कहा जाता है कि फलां ने ग्लास सीलिंग तोड़ दी. लेकिन क्या कभी आपने कांच की छत टूटने की आवाज सुनी है ? शायद नहीं. क्योंकि महिलाएं तो बड़ा से बड़ा मुकाम भी उसी खामोशी और धैर्य के साथ हासिल करती हैं, जैसे वे बिना शोर मचाए अपनी तमाम जिम्मेदारियों को पूरी शिद्दत से निभाती रहती हैं.

अब समय आ गया है. भारत में महिलाएं एक उभरती ताकत बन रही हैं. राजनैतिक मोर्चे पर उनका मत मायने रखने लगा है. चुनावों में महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है, फिर चुनाव चाहे लोकसभा के लिए हों या फिर राज्य विधानसभाओं के लिए. 2019 के आम चुनाव में महिलाओं का मतदान 67.2 फीसद रहा था, और यह आंकड़ा पहली बार पुरुषों की तुलना में कुछ ज्यादा था. जाहिर है कि राजनैतिक दलों ने भी महिला मतदाताओं की ताकत पहचानने में देरी नहीं की है, वे उन्हें गृहलक्ष्मी और लाडली बहना बताकर लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. मुफ्त सिलेंडर और बस यात्रा की पेशकश, यहां तक कि स्वच्छ भारत और हर घर नल कार्यक्रम का भी उन्हें समर्पित होना यही दर्शाता है. इसी सितंबर में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी गई, जिसमें उनके लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई सीटें सुरक्षित करने का प्रावधान है.

भारत में बुनियादी स्तर की शासन व्यवस्था-जहां पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में 50 फीसद सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं-पहले से ही महिलाओं की अगुआई में बढ़ती संभावनाओं की गवाही दे रही है. गुजरात के जूनागढ़ जिले के जंबूर गांव में 70 वर्षीया हीरबाई इब्राहिम लोबी ने अपनी सिद्दी जनजाति की महिलाओं को सरल वित्तीय साक्षरता सिखाकर उन्हें कुछ हद तक अधिकार संपन्न बना दिया है. वहीं, युवा इंस्टापोएट रूपी कौर हैं, जिनकी रचनाओं पर साहित्य के आलोचक भले ही गौर न करें लेकिन उनके 47 लाख फॉलोअर्स के लिए उनका हर शब्द मायने रखता है. रूपी के शब्दों में "हम सभी तब आगे बढ़ते हैं, जब हम सच में समझ पाते हैं, हमारे आसपास की महिलाओं को, वे कितनी उदार और प्रभावशाली हैं..."

Diese Geschichte stammt aus der January 03, 2024-Ausgabe von India Today Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der January 03, 2024-Ausgabe von India Today Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS INDIA TODAY HINDIAlle anzeigen
भइया जी सेंचुरी वाले
India Today Hindi

भइया जी सेंचुरी वाले

अपनी ताजा फिल्म भइया जी के साथ अभिनेता मनोज बाजपेयी ने पूरा किया अपने करियर का सौवां प्रोजेक्ट

time-read
1 min  |
June 12, 2024
जानलेवा लापरवाही
India Today Hindi

जानलेवा लापरवाही

सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाते कारोबारी और देखकर भी आंखें मूंदते सरकारी अफसर. गुजरात की एक और भयावह त्रासदी इसी का नतीजा थी, जिसमें एक गेमिंग जोन में आग लगने से 33 जिंदगियां स्वाहा

time-read
4 Minuten  |
June 12, 2024
धंधे के तल्ले पर तगड़ी चोट
India Today Hindi

धंधे के तल्ले पर तगड़ी चोट

आयकर विभाग ने आगरा के बड़े जूता व्यापारियों के ठिकानों पर मारे छापे. शहर में अब तक की सबसे ज्यादा नकदी बरामद नकदी के समानांतर हजारों करोड़ रुपए के पर्ची सिस्टम पर उठे सवाल

time-read
8 Minuten  |
June 12, 2024
शेखावाटी को कतई नहीं भा रहा यह पथ
India Today Hindi

शेखावाटी को कतई नहीं भा रहा यह पथ

देश में सबसे ज्यादा सैनिक और शहादत देने वाले राजस्थान के शेखावाटी में युवा नहीं बनना चाहते अग्निवीर दिखने लगे सेना में भर्ती की इस योजना के सामाजिक, आर्थिक और मानसिक प्रभाव

time-read
8 Minuten  |
June 12, 2024
आया जमाना इन्फ्लूएंसर का
India Today Hindi

आया जमाना इन्फ्लूएंसर का

युवा, सुशिक्षित-गुणी इंटरनेट योद्धाओं की एक पूरी बिरादरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यवस्थित वीडियो के जरिए अलग ही ढंग से जनमानस को आकार दे रही

time-read
10+ Minuten  |
June 12, 2024
नवीन इतिहास बनाएंगे या बन जाएंगे?
India Today Hindi

नवीन इतिहास बनाएंगे या बन जाएंगे?

देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने उतरे नवीन पटनायक को भाजपा से मिल रही है कड़ी चुनौती. क्या वे होंगे कामयाब या फिर ओडिशा में 24 साल के उनके शासन का होगा अंत?

time-read
10+ Minuten  |
June 12, 2024
बागियों पर बिफरी 'बाबूलाल की बीजेपी'
India Today Hindi

बागियों पर बिफरी 'बाबूलाल की बीजेपी'

एक नेता की मानें तो झारखंड भाजपा पर रांची के नेताओं का कब्जा है. वे जमशेदपुर, पलामू वगैरह के लोगों की सुनते ही नहीं

time-read
5 Minuten  |
June 12, 2024
टीबी मुक्ति का सपना, दवा बिना!
India Today Hindi

टीबी मुक्ति का सपना, दवा बिना!

छत्तीसगढ़ को दिसंबर, 2023 तक टीबी मुक्त होना था लेकिन दवाओं की कमी से यह लक्ष्य पीछे छूट गया है

time-read
5 Minuten  |
June 12, 2024
सरकार के खजाने में धन की बारिश
India Today Hindi

सरकार के खजाने में धन की बारिश

भारतीय रिजर्व बैंक के एक कदम अगले वित्त मंत्री को आर्थिक मोर्चे पर बहुत बड़ी राहत दी है. केंद्रीय बैंक ने 22 मई को घोषणा की कि वह वित्त वर्ष 24 के लिए सरकार को 2.11 लाख करोड़ रु. की अधिशेष रकम ट्रांसफर करेगा. यह रकम अगस्त 2019 में स्थानांतरित की गई पिछली रिकॉर्ड राशि 1.76 लाख करोड़ रु. से 62 फीसद ज्यादा है और वित्त वर्ष 23 में दी गई 87,416 हजार करोड़ रु. का करीब ढाई गुना है.

time-read
2 Minuten  |
June 12, 2024
सिस्टम कुचलती कार
India Today Hindi

सिस्टम कुचलती कार

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने जोर देकर कहा कि पुलिस चाहती है, उस किशोर पर वयस्क की तरह केस चलाया जाए

time-read
4 Minuten  |
June 12, 2024