भावनाओं का संतुलन रिश्ता बनाएगा बेजोड़
Anokhi|July 15, 2023
भावनाओं के बिना रिश्ते अधूरे हैं। पर, भावनाओं की अधिकता भी अच्छी बात नहीं। कैसे रिश्ते में भावनात्मक जरूरतों को समझा जाए और उसमें संतुलन बैठाया जाए
स्वाति शर्मा
भावनाओं का संतुलन रिश्ता बनाएगा बेजोड़

कहते हैं भावनाओं से दुनिया नहीं चलती है। लेकिन हकीकत में देखा जाए तो बिना भावनाओं के दुनिया एक मशीन की तरह ही तो लगेगी, जहां हर कोई अपना-अपना काम करेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। हमें किसी के होने या न होने से फर्क पड़ता है, न्यूज चैनल या अखबार में किसी दुर्घटना की खबर से हमें दुख होता है, दूसरों के जीवन में आई खुशियां हमारे चेहरे पर भी मुस्कान ले ही आती है। क्या इन भावनाओं से दूर रहा जा सकता है? नहीं, यह सहज है या यूं कहें कि हम बनाए ही ऐसे गए हैं, संवेदनशील। ऐसे में अपने प्रेम के रिश्ते में भावनात्मक होना भी सहज है। हां, बस एक बात का ध्यान रखना होता है कि कहीं हम इनमें बह न जाएं। बहेंगे तब, जब एक व्यक्ति सिर्फ भावनाओं से काम लेगा और दूसरा दिल की जगह दिमाग इस्तेमाल कर रहा होगा। महिलाएं भावना प्रधान होती हैं, इसलिए इस बहाव में बहना उनके लिए आम बात हो जाती है। इससे बचने के लिए आपको बस अच्छी और बुरी भावना के बीच अंतर करना आना चाहिए, साथ ही अपनी भावनाओं पर नियंत्रण पाना और संतुलन बिठाना भी आना चाहिए।

ये हैं खतरे की निशानियां

किसी को अपना जीवनासाथी बनाने का निर्णय लेने से पहले उसे भावनात्मक तौर पर समझना बहुत जरूरी है। डॉक्टर उन्नति कुमार कहते हैं कि महिलाएं भाव प्रधान होती हैं क्योंकि उनकी संरचना एक नए जीवन को लाने और संभालने के हिसाब से होती है। लेकिन यही उनकी सबसे बड़ी ताकत भी है। बस कई बार महिलाएं आपनी इस ताकत का इस्तेमाल करने से पीछे रह जाती हैं। दरअसल, जो महिला एक बच्चे की शक्ल देखकर समझ जाती हो कि उसे क्या चाहिए और वह क्यों रो रहा है, जो महिला किसी अनजान पुरुष के देखने के तरीके से उसका चरित्र भांप लेती हो, वह अपने जीवनसाथी के भावों को भी बखूबी समझ जाती है, लेकिन साथ ही अपनी भावनाओं में संतुलन न होने के कारण वह उस बात को स्वीकारना नहीं चाहती हैं। माना कि आप कहीं न कहीं बातों को समझ रही हों, लेकिन यहां दिए कुछ लक्षण आपकी शंका का समाधान कर सकते हैं।

Diese Geschichte stammt aus der July 15, 2023-Ausgabe von Anokhi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der July 15, 2023-Ausgabe von Anokhi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS ANOKHIAlle anzeigen
नाइट सूट नहीं नया स्टाइल है ये
Anokhi

नाइट सूट नहीं नया स्टाइल है ये

आप अपनी जरूरत और मौके पर परफेक्ट नजर आएं, साथ ही उसके लिए आपको ज्यादा कुछ जतन भी न करने पड़े, तो आपके लिए को-ऑर्ड सेट बेहतरीन विकल्प है। पर, उसकी स्टाइलिंग पर खास ध्यान देना होगा वरना वह नाइट सूट जैसा भी दिख सकता है। कैसे को-ऑर्ड सेट को हर मौके लिए बनाएं परफेक्ट, बता रही हैं स्वाति शर्मा

time-read
3 Minuten  |
May 25, 2024
बार-बार क्यों मांगती हैं माफी?
Anokhi

बार-बार क्यों मांगती हैं माफी?

बचपन से हमें सिखाया जाता है कि माफी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता। पर, क्या आपको किसी ने यह बताया है कि बार-बार माफी मांगने में कोई बड़प्पन नहीं। बिना गलती के भी माफी मांगना क्यों ठीक नहीं और कैसे इस आदत से पाएं छुटकारा, बता रही हैं शाश्वती

time-read
3 Minuten  |
May 25, 2024
आसान हो जाएगा स्तनपान का सफर
Anokhi

आसान हो जाएगा स्तनपान का सफर

हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार गाइनेकोलॉजिस्ट देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, डॉ. अर्चना धवन बजाज

time-read
2 Minuten  |
May 25, 2024
सूखी सब्जी से बढ़ेगी थाली की शान
Anokhi

सूखी सब्जी से बढ़ेगी थाली की शान

भारतीय थाली सूखी सब्जी के बिना पूरी नहीं होती। अगर आप भी इस मामले में विकल्प तलाश रही हैं, तो पेश है सूखी सब्जी की कुछ आसान रेसिपीज। बनाने का तरीका बता रही हैं, निर्मला तिवारी

time-read
3 Minuten  |
May 25, 2024
गोंद कतीरा नाम सुना है इसका?
Anokhi

गोंद कतीरा नाम सुना है इसका?

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप इतने सारे जतन करती हैं। अब अपनी इस फेहरिस्त में गोंद कतीरा को भी शामिल कर लें। क्या है गोंद कतीरा और कैसे करें इसका सेवन, बता रही हैं कुकरी एक्सपर्ट नीरा कुमार

time-read
3 Minuten  |
May 25, 2024
चिंता तो नहीं उड़ा रही आपकी नींद?
Anokhi

चिंता तो नहीं उड़ा रही आपकी नींद?

नींद आंखों से दूर हो रही है? एंग्जाइटी कहीं स्लीप एंजाइटी की शक्ल तो नहीं ले रही? समय रहते इस ओर गौर कर लीजिए। कहीं समस्या बढ़ न जाए। कैसे स्लीप एंग्जाइटी पर पाएं काबू, बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी

time-read
3 Minuten  |
May 25, 2024
मातृत्व की राह में उम्र का हिसाब-किताब
Anokhi

मातृत्व की राह में उम्र का हिसाब-किताब

मां बनने के लिए अब महिलाएं अपने करियर से समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में अब वे पहले की तुलना में देर से मां बन रही हैं। मां बनने की राह में उम्र का हिसाब-किताब रखना कितना है जरूरी बता रही हैं स्वाति गौड

time-read
5 Minuten  |
May 25, 2024
सशक्त होने के लिए दीजिए साथ
Anokhi

सशक्त होने के लिए दीजिए साथ

हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी, जयंती रंगनाथन

time-read
3 Minuten  |
May 25, 2024
राहत वाला फैशन
Anokhi

राहत वाला फैशन

गर्मी में फैशनेबल दिखने से ज्यादा हम सब आराम पर ज्यादा ध्यान देते हैं। पर, क्या आप जानती हैं कि आरामदायक कपड़ों में भी आप फैशनेबल दिख सकती हैं। इस काम के लिए वॉर्डरोब में किन चीजों को करें शामिल, बता रही हैं

time-read
3 Minuten  |
May 18, 2024
जिद्द को जीतें प्यार से
Anokhi

जिद्द को जीतें प्यार से

रिश्ते को अच्छी तरह चलाने के लिए आपसी समझ का होना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर एक साथी स्वभाव से ही जिद्दी हो तो मुश्किलें बढ़ जाती हैं| जिद्दी साथी के साथ कैसे करें अपने सफर को आसान, बता रही हैं

time-read
3 Minuten  |
May 18, 2024