टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, गायिका मारिया कैरी या फिर किम कार्दशियन आदि के बीच प्रसिद्ध होने के अलावा और क्या एक समानता है? अगर आप इनके बारे में पुरानी खबरों को जरा पलटकर देखेंगी तो पाएंगी कि इन सबने गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप यानी प्रीएक्लेम्पसिया का भी सामना किया है। प्रीएक्लेम्पसिया उच्च रक्तचाप का ही एक प्रकार है, जो सिर्फ गर्भावस्था के दौरान होता है। यह समस्या पूरी दुनिया में पांच से आठ प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को अपनी चपेट में लेती है, वहीं भारत में यह आंकड़ा थोड़ा ज्यादा है। यहां आठ से 10 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं इस समस्या की शिकार होती हैं और हर साल लगभग इस बीमारी के 10 लाख मामले दर्ज किए जाते हैं।
प्रीएक्लेम्पसिया सामान्य उच्च रक्तचाप से अलग है क्योंकि यह अमूमन गर्भावस्था के बीसवें सप्ताह यानी पांच माह के बाद होता है और कई मामलों में बच्चे के जन्म के कुछ दिन या कुछ सप्ताह बाद ठीक भी हो जाता है। यह समस्या गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए ही खतरनाक साबित हो सकती है।
क्या हैं लक्षण?
प्रीएक्लेम्पसिया गर्भावस्था से जुड़ी समस्या है। रक्तचाप का बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ होना, पेशाब में प्रोटीन की मात्रा का बढ़ जाना और शरीर के अन्य अंगों में किसी भी तरह का नुकसान नजर आना इस बीमारी के लक्षण हैं। यह भी संभव है कि आप में इनमें से कोई भी लक्षण नहीं हों और फिर भी आप इस बीमारी के जद में हों या इसकी शिकार हों । नेशनल एक्लेम्पसिया रजिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार प्रीएक्लेम्पसिया के 57 प्रतिशत मामलों में किसी भी तरह के लक्षण नजर नहीं आते हैं, ऐसे में नियमित डॉक्टरी जांच व टेस्ट काम आते हैं। अमूमन रुटीन चेकअप के दौरान डॉक्टर इस बीमारी के लक्षणों को पहचान पाने में सक्षम होते हैं। प्रीएक्लेम्पसिया की समय रहते पहचान के लिए ध्यान रखें कि आपमें उच्च रक्तचाप के अलावा इनमें से कोई और लक्षण तो नहीं?
• पेशाब में प्रोटीन की मात्रा का बढ़ा होना या किडनी की किसी अन्य बीमारी का लक्षण
• खून में प्लेटलेट्स का कम होना
• लिवर एंजाइम्स का बढ़ा होना
• सिर दर्द
Diese Geschichte stammt aus der December 10, 2022-Ausgabe von Anokhi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der December 10, 2022-Ausgabe von Anokhi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
सच होगा सीधे बालों का सपना
केराटिन ट्रेटमेंट करवाने की सोच रही हैं, तो पहले सभी जानकारी इकट्ठा कर लेना जरूरी है। क्या है यह ट्रीटमेंट और इसे करवाते वक्त किन सावधानियों को बरतें,
नेल आर्ट के लिए भी जरूरी है सावधानी
लंबे और खूबसूरत नाखून पाने के लिए अब आपको धीरज की नहीं बल्कि किसी नेल आर्ट सैलून जाने की जरूरत है। पर, नेल आर्ट करवाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना भी जरूरी होता है। कौन-कौन सी हैं ये बातें, बता रही हैं
जांच-परख कर चुनें मेकअप आर्टिस्ट
हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार ब्यूटी एक्सपर्ट देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, गुंजन तनेजा
दही का असली दम
गर्मी आते ही भारतीय घरों में दही की खपत बढ़ जाती है। दही को सामान्य तरीके से तो सब कोई अपने आहार का हिस्सा बनाते हैं, अब क्यों ना इससे कुछ मजेदार डिशेज बनाई जाए। रेसिपीज बता रही हैं
कलौंजी का जवाब नहीं
छोटी-सी कलौंजी ना सिर्फ खाने में एक अनूठा स्वाद डालती है बल्कि उसे खूबसूरत भी बनाती है। खानपान में कैसे करें इस साबुत बीज का इस्तेमाल बता रही हैं कुक एक्सपर्ट
क्या है यह केमिकल पील?
इन दिनों घर पर ही दस मिनट में फेशियल जैसे ग्लो का नया फॉर्मूला जोर-शोर से अपनाया जाने लगा है। इस फॉर्मूले का नाम है, केमिकल पील। क्या है केमिकल पील और इसे लगाते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, बता रही हैं
आपको मिलेगी मनचाही खूबसूरती
खूबसूरती अब जन्मजात नहीं रही। एस्थेटिक ट्रीटमेंटस जैसे फिलर्स, बोटोक्स और केमिकल पील्स की मदद से अब खूबसूरती निखारने का एक अच्छा-खासा बाजार तैयार हो चुका है। क्या हैं ये इलाज और इन्हें लेने से पहले किन बातों को ध्यान में रखें, बता रही हैं
एक की नहीं, हम सबकी है यह दुनिया
हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है ? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी, जयंती रंगनाथन
फूलों की बहार
गर्मी का मौसम आते ही सुकून की तलाश शुरू हो जाती है। फैशन के मामले में आपकी यह तलाश फ्लोरल प्रिंट वाले कपड़ों पर आकर खत्म हो सकती है। कैसे फ्लोरल प्रिंट को इस मौसम में बनाएं अपनी स्टाइल का हिस्सा, बता रही हैं स्वाति गौड़
लड़कियों में अलग होते हैं ऑटिज्म के लक्षण
ऑटिज्म से पीड़ित अधिकांश लड़कियों की पहचान ही नहीं हो पाती क्योंकि इस बीमारी के तय लक्षणों के खाके में वे फिट नहीं बैठतीं। लड़कियों में इस बीमारी के क्या होते हैं लक्षण और कैसे इसे पहचानें, बता रहे हैं डॉ. राजीव उत्तम