सण्डा विधि से धान की रोपाई
Modern Kheti - Hindi|15th May 2023
सण्डा का शाब्दिक अर्थ होता है तगड़ा या हृष्ट-पुष्ट (रोबस्ट) क्योंकि इस विधि से तैयार नर्सरी पहली सघन रोपाई तथा अच्छे प्रबन्ध के बाद हृष्ट-पुष्ट होती है जिसमें सूखा एवं बाढ़ दोनों सहने की क्षमता होती है।
डा. राम प्रताप सिंह, नरेन्द्र देव
सण्डा विधि से धान की रोपाई

भारत वर्ष की बढ़ती हुई आबादी को खाद्यान्न आवश्यकता की पूर्ति हेतु सन् 2050 के अन्त तक अनुमानतः 180 मिलियन टन चावल की आवश्यकता होगी। हमारे देश की 70 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या चावल को मुख्य भोजन के रूप में प्रयोग करती है। देश के कुल चावल उत्पादन का लगभग 12 प्रतिशत उत्पादन धान के अर्न्तगत कुल आच्छादित क्षेत्रफल के 13 प्रतिशत भाग उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। पिछले लगभग एक दशक के दौरान चावल की उत्पादकता देश एवं प्रदेश स्तर पर 20 कुन्तल प्रति हैक्टेयर के आस-पास ही रहने के कारण कुछ चावल के उत्पादन में ठहराव आ गया है। बढ़ती जनसंख्या की मांग तथा घटते प्राकृतिक संसाधनों के कारण धान उत्पादन हेतु ऐसी तकनीक की आवश्यकता है जो सस्ती, टिकाऊ एवं पर्यावरण हितैषी होने के साथ-साथ अधिक पैदावार देने वाली भी हो। सामान्य धान के उत्पादन तकनीकी की तुलना में सण्डा विधि एक ऐसी तकनीक है जिसमें सारी विशेषतायें विद्यमान हैं तथा यह पर्यावरण संरक्षित एक सस्ती एवं अधिक पैदावार देने वाली तकनीक है।

प्रजातियों का चयन: अच्छी पैदावार व उत्तम गुणवत्ता लेने के लिये अच्छी प्रजाति का चुनाव अत्यन्त महत्वपूर्ण है जिसमें निम्नलिखित गुण होना अनिवार्य है:-

  • अधिक पैदावार देने वाली हो।
  • उत्तम गुणवत्ता युक्त हो।
  • कीट व रोग के लिये प्रतिरोधी हो।
  • कम ऊंचाई तथा कम समय में पकने वाली हो। 
  • बाजार में अधिक मांग एवं अच्छी कीमत अदा करने वाली होनी चाहिये।

बीज शोधन: नर्सरी डालने से पूर्व बीज शोधन अवश्य कर लें। इसके लिये जहां पर जीवाणु झुलसा या जीवाणुधारी रोग की समस्या हो वहां स्ट्रेप्टोमाइसिन सल्फेट 40 प्रतिशत टेट्रासाइक्लिन हाइड्रोक्लोराइड 10 प्रतिशत की 4 ग्राम मात्रा/25 किग्रा. बीज की दर से 100 लीटर पानी में मिलाकर रातभर के लिये भिगो दें। दूसरे दिन घोल से निकाल कर छाया में सूखाकर नर्सरी डालें। यदि शाकाणु झुलसा की समस्या क्षेत्रों में नहीं है तो 25 किग्रा. बीज को रातभर पानी में भिगोने के बाद दूसरे दिन निकाल कर अतिरिक्त पानी निकल जाने के बाद 62.5 ग्राम थीरम या 50 ग्राम कार्बेन्डाजिम को बीज में मिलाकर छाया में अंकुरित करके नर्सरी डाली जाये। बीज शोधन हेतु बायोपेस्टीसाइड का प्रयोग किया जाये।

Diese Geschichte stammt aus der 15th May 2023-Ausgabe von Modern Kheti - Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der 15th May 2023-Ausgabe von Modern Kheti - Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS MODERN KHETI - HINDIAlle anzeigen
कैसे खरीदें उत्तम बीज
Modern Kheti - Hindi

कैसे खरीदें उत्तम बीज

किसी भी फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए गुणवत्ता भरपूर बीज एक आरंभिक जरुरत है। अच्छे बुरे बीजों का अहसास किसानों को 45-46 वर्ष पहले उस समय हुआ जब मैक्सीकन गेहूं की मधरे कद्द वाली किस्में नरमा रोहो एवं सोनारा-64 की उन्होंने पहली बार काश्त करके 1965-66 में की थी।

time-read
7 Minuten  |
15th May 2024
क्षारीय-लवणीय पानी की मार से बचाती है हरी खाद
Modern Kheti - Hindi

क्षारीय-लवणीय पानी की मार से बचाती है हरी खाद

पंजाब में घनी खेती, अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों की काश्त एवं लंबे समय से अपनाई जा रही धान-गेहूँ फसली चक्र के कारण भूमि की उपजाऊ शक्ति लगातार घट रही है।

time-read
4 Minuten  |
15th May 2024
स्वैः रोजगार का मार्ग सर्टीफाईड सीड उत्पादन
Modern Kheti - Hindi

स्वैः रोजगार का मार्ग सर्टीफाईड सीड उत्पादन

कृषि उत्पादकता में बीज की गुणवत्ता विशेष भूमिका अदा करती है। कृषि उत्पादन में वृद्धि करने के लिए अन्य कारकों के मुकाबले बीज का महत्व कहीं अधिक होता है। दीर्घकाल से कृषि में बढ़ोतरी एवं विकास के लिए बेहतर टैक्नॉलोजी एवं प्रसार अत्यंत आवश्यक है। आमतौर पर यह टैक्नॉलोजी बीज द्वारा खेतों तक पहुंचाई जाती है। 1960 के दशक में हरित क्रांति की लहर का बड़ा कारण नये बीजों की खोज एवं प्रसार को माना जाता है।

time-read
10+ Minuten  |
15th May 2024
पशुओं को लम्पी बीमारी से बचाने के लिए उपाय
Modern Kheti - Hindi

पशुओं को लम्पी बीमारी से बचाने के लिए उपाय

लम्पी स्किन बीमारी गाय व भैंसों में फैलने वाला वायरस जनित रोग है। इस बीमारी में पशु को तेज बुखार, भूख न लगना, दूध में गिरावट, नाक व मूँह से पानी गिरना इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।

time-read
1 min  |
15th May 2024
ड्रिप सिंचाई प्रणाली का निर्माण एवं रखरखाव
Modern Kheti - Hindi

ड्रिप सिंचाई प्रणाली का निर्माण एवं रखरखाव

फसल का उत्पादन बढ़ाने में ड्रिप सिंचाई की अहम भूमिका है। ड्रिप सिंचाई प्रणाली से काम लेने के लिए यह आवश्यक है कि इसका रखरखाव अच्छे तरीके से किया जाये। बागवानी फसलों में पौधे से पौधे की दूरी अधिक होने के कारण ऑनलाइन लेटरल पाईपें और ड्रिपर का प्रयोग किया जाता है। यदि क्षेत्र आवारा पशुओं से सुरक्षित है और फसल में पौधे से पौधे की दूरी निश्चित है तो इन लाईन लेटरल का प्रयोग किया जाता है। यदि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति ऊँची नीची है तो ऑनलाइन या इनलाइन लेटरल में प्रेशर कम्पनसैटिंग ड्रिपर का प्रयोग किया जाता है।

time-read
6 Minuten  |
15th May 2024
क्षारीय भूमि का सुधार एवं प्रबंधन
Modern Kheti - Hindi

क्षारीय भूमि का सुधार एवं प्रबंधन

देश की बढ़ती हुई जनसंख्या की पोषण समस्या भारतीय कृषि के लिए एक बुहत बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इस बढ़ती हुई जनसंख्या के भरण पोषण के लिए यह अति आवश्यक है कि जो भूमि खेती के उपयोग में नहीं है, उसको ठीक करके खेती योग्य बनाया जाए। इसी के अंतरगत क्षारीय भूमि को ठीक कर कृषि योग्य बनाना अति आवश्यक है क्योंकि भूमि की उत्पादन क्षमता सीमित है और इस प्रकार की भूमि को सुधार कर फसलों के उपयुक्त बनाना ही एकमात्र विकल्प है।

time-read
4 Minuten  |
15th May 2024
पीएयू ने बासमती धान में फुट रोट प्रबंधन के लिए पहला जैव नियंत्रण एजेंट पंजीकृत किया
Modern Kheti - Hindi

पीएयू ने बासमती धान में फुट रोट प्रबंधन के लिए पहला जैव नियंत्रण एजेंट पंजीकृत किया

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड और पंजीकरण समिति (सीआईबीआरसी) के साथ बायोकंट्रोल एजेंट ट्राइकोडर्मा एस्पेरेलम 2 प्रतिशत डब्ल्यूपी को पंजीकृत करके एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर पर पहुंच गया है। इस पंजीकरण का उद्देश्य बासमती चावल में फुट रोट या बकाने रोग का प्रबंधन करना है, जो इस क्षेत्र में लगातार समस्या रही है, जिससे किसानों को काफी नुकसान होता है और राज्य की निर्यात संभावनाओं को खतरा होता है।

time-read
1 min  |
15th May 2024
भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा पहला जांस्करी घोड़े नस्ल सुधार का प्रयास
Modern Kheti - Hindi

भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा पहला जांस्करी घोड़े नस्ल सुधार का प्रयास

देश में अच्छी नस्ल के घोड़ों की कमी एक गंभीर समस्या है। ऐसे में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए इस प्रयोग से अच्छी नस्ल के घोड़ों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। ऐसी ही नस्ल लेह-लद्दाख में पाई जाने वाली देसी टट्टू नस्ल जांस्कारी भी है।

time-read
2 Minuten  |
15th May 2024
ड्रोन का कृषि व्यवसाय में बढ़ रहा प्रयोग
Modern Kheti - Hindi

ड्रोन का कृषि व्यवसाय में बढ़ रहा प्रयोग

फसल मानचित्रण, विश्लेषण और पोषक तत्वों और कीटनाशकों के अनुप्रयोग जैसी कृषि गतिविधियों के लिए ड्रोन को बढ़ावा देने पर सरकार के जोर के साथ, निर्माताओं को अगले कुछ वर्षों में इन मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) की मांग में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है।

time-read
2 Minuten  |
15th May 2024
कृषि आंकड़ों को बेहतर करेगी डिजिटल फसल सर्वेक्षण
Modern Kheti - Hindi

कृषि आंकड़ों को बेहतर करेगी डिजिटल फसल सर्वेक्षण

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि भारत सटीक रकबे का आकलन करने के लिए पूरे देश में उन्नत विश्लेषण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) द्वारा समर्थित नियमित डिजिटल फसल सर्वेक्षण करके अपनी कृषि सांख्यिकी प्रणाली को मजबूत करने की योजना बना रहा है।

time-read
2 Minuten  |
15th May 2024