प्रतिदिन अपनी पसंदीदा डिश की फरमाइश करने वाली पंखुड़ी आजकल जो बनता चुपचाप खा लेती. किसी रिश्तेदार के घर कोई फंक्शन हो या सहेलियों के साथ पार्टी, अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने को हमेशा तैयार रहने वाली पंखुड़ी इन दिनों मां के कहने पर भी साथ चलने को मना कर देती. सहेलियों के फोन आते तो उठाती ही नहीं. मातापिता उस के बदले व्यवहार से चिंतित थे.
मां ने एक दिन दुलार से उस का सिर सहलाते हुए कारण जानना चाहा तो पंखुड़ी के आंसू बहने लगे. 8 महीने पहले अपने ही कालेज के एक सीनियर नमन से प्रेम का रिश्ता बन जाना और 15 दिन पहले उस के टूट जाने की बात मां को बता कर वह सुबकने लगी.
मां एकाएक यह सब सुन सकते में आ गईं, लेकिन पंखुड़ी की पीड़ा देख उन का मन भर आया. उस लड़के के बारे में पंखुड़ी ने जो भी बताया उस से पता लगा कि शुरू में पंखुड़ी की प्रशंसा करते हुए उस के आगेपीछे घूम कर उसे अपने वश में करने के बाद नमन उस पर हावी होने लगा था. पंखुड़ी पर अपने मित्रों और शुभचिंतकों से दूरी बनाने पर वह जोर डालने लगा था. पंखुड़ी से उम्मीद करता कि वह उस की हर बात माने साथ ही खूब तारीफ भी करे. पंखुड़ी कोई सलाह देती तो उसे अपनी बात का विरोध मान झगड़ने लगता.
इन बातों से जब पंखुड़ी का मूड उखड़ाउखड़ा रहने लगा तो नमन ने यह कह कर ब्रेकअप कर लिया कि वह अब पहले सी नहीं रही. ब्रेकअप का दर्द पंखुड़ी झेल नहीं पा रही थी. उस की 1-1 बात उस दिन मां ने धैर्य से सुनी और नमन के चरित्र को समझ कर पंखुड़ी को बताया कि वह लड़का नार्सिसिस्टिक पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से ग्रस्त लग रहा है. ऐसे लोगों का पार्टनर बन कर रिश्ता निभाना टेढ़ी खीर है. पंखुड़ी से उन्होंने यह भी कहा कि वह यदि पहले ही उस लड़के के बारे में मां से जिक्र करती तो रिश्ता शायद आगे न बढ़ता. भविष्य को ले कर सचेत हो चुकी पंखुड़ी स्वयं को तब बहुत हलका महसूस कर रही थी.
रिश्तों में उतारचढ़ाव
هذه القصة مأخوذة من طبعة December Second 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة December Second 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
5 बातें संभालें लव रिलेशन को
इन बातों को व्यहवहार में लाया जाए तो रिश्तों को खराब होने से बचाया जा सकता है...
ऐसे बनाएं हर किसी को अपना
कैसे आप दूसरों के प्रति सहानुभूति रख उन्हें अपना बना सकते हैं, जरूर जानिए...
लैक्मे फैशन वीक 2024 फैशन का जलवा
लैक्मे फैशन वीक 2024 में इस बार क्या खास रहा...
कुकवेयर से दें किचन को मौडर्न लुक
जानिए, आज के 'कुछ मर्न कुकवेयर के बारे में, जिनका न सिर्फ इस्तेमाल आसान है बल्कि खाना भी जल्दी पक जाता है...
आप भी तो नहीं खरीद रहे नकली दवाइयां
अगर आप भी बिना जांचे परखे बाजार से दवाइयां खरीद लेते हैं, तो जरा यह भी जान लीजिए....
ससुराल और मायके में ऐसे बढ़ाएं नजदीकियां
थोड़ी सूझबूझ और प्रयास से किस तरह ससुराल और परिवार के मध्य नजदीकियां बढ़ा सकते हैं, एक बार जानिए जरूर...
ठगों के निशाने पर आप का बैंक खाता
पहले सामान्य कौल के जरीए ठगी होती थी, लेकिन अब साइबर ठग किस तरह बैंक खाते पर नजर रख कर मिनटों में पैसे गायब कर सकते हैं, जान कर हैरान रह जाएंगे आप...
डिनर डिलाइट्स
फ़ूड रेसिपीज
खुद चुनें अपनी राह
लड़कियों को खुद चुननी चाहिए अपनी राह. कैसे, यह हम आप को बताते हैं ....
प्रोटीन ट्रीटमैंट पाएं लंबे और घने बाल
रूखे, बेजान व झड़ते बालों से परेशान हैं, तो अपने बालों को दीजिए प्रोटीन ट्रीटमैंट...