आपकी शादी तय हो गई है और आप जल्दी ही दुलहन बनने वाली हैं तो यह बहुत खुशी वाली बात है लेकिन क्या आपने अपनी शादी को लेकर प्री ब्राइडल ट्रीटमेंट के बारे में सोचा है। यदि आप यह सोच रही हैं कि ब्राइडल ट्रीटमेंट का मतलब शादी से पहले फेशियल और वैक्सिंग कराना है तो आप गलत हैं। प्री ब्राइडल ट्रीटमेंट आज के समय में हर दुलहन के लिए जरूरी है, जो शादी के कुछ दिनों पहले नहीं बल्कि शादी के कुछ महीनों पहले ही शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं इन नवीन तकनीक वाले प्री ब्राइडल ट्रीटमेंट के बारे में, जो हर होने वाली दुलहन को पता होना चाहिए और साथ ही यह भी जानते हैं कि इन प्री ब्राइडल ट्रीटमेंट को शादी के कितने दिन पहले कराना सही रहता है।
लेजर व्हाइट टीनिंग
चूंकि आप दुलहन बनने वाली हैं, तो जाहिर सी बात है कि हर तस्वीर में आप ही केंद्र में होंगी और ऐसे में यदि मुस्कुराते हुए आपके पीले दांत नजर आ जाएं तो सोचिए क्या होगा। इसलिए यह जरूरी है कि आप किसी डेंटल क्लीनिक में टीथ व्हाइटनिंग का सेशन ले लें ताकि आपकी मुस्कुराहट सबसे ज्यादा उजली और खूबसूरत नजर आए। इसे शादी से 6 महीने पहले कराने की सलाह दी जाती है ताकि किसी भी तरह का मसूड़ों या अन्य किसी तरह का इन्फेक्शन ना हो। सेशन के बाद कॉफी, चाय या रेड वाइन पीने से परहेज कीजिए ताकि परिणाम खूबसूरत हो सके।
कार्बन पील
यह एक किफायती स्किन ट्रीटमेंट है, जो होने वाली दुलहन के बहुत काम का है। इस प्रक्रिया के तहत त्वचा पर कार्बन की सतह लगाई जाती है जिसे बाद में लेजर से टारगेट किया जाता है। कार्बन में यह क्षमता होती है कि रोमछिद्रों के अंदर जाकर तेल को बाहर खींच कर निकाल देता है। कार्बन पील हर उस होने वाली दुलहन को कराना चाहिए, जिनकी त्वचा तैलीय हो या रोम छिद्र खुले हों या चेहरे पर ब्लैकहेड्स और मुंहासों के दाग हों। कार्बन पील के बाद रोमछिद्रों का आकार भी कम हो जाता है और बदले में बेहद ही मुलायम और खूबसूरत त्वचा मिलती है।
माइक्रोडर्माब्रेशन सेशन
هذه القصة مأخوذة من طبعة September 2023 من Grehlakshmi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة September 2023 من Grehlakshmi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
बच्चे की आंखें खराब कर सकती है मोबाइल फोन की लत
आजकल परिवार में जितने लोग हैं उतने ही मोबाइल फोन। बड़ों से लेकर बच्चों तक के हाथ स्मार्ट फोन दिन-रात रहता है। बच्चों में स्मार्टफोन की आदत उनके बचपन को शारीरिक और मानसिक तौर पर बुरी तरह प्रभावित कर रही है।
पुनर्जन्म की कहानियां सुनाती हैं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, आज भी हैं लोकप्रिय
बॉलीवुड में हमें न जाने कितनी ही ऐसी कहानियां देखने को मिलती हैं जो प्रेम कहानी, देशभक्ति, डरावनी या पुनर्जन्म पर आधारित हो। इन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है। इनमें भी पुनर्जन्म की कहानियों को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं उन कहानियों के बारे में -
जानिए अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदा जाता है सोना चांदी
साल 2024 में अक्षय तृतीया का त्यौहार 10 मई को मनाया जाएगा। इस दिन गुरु का राशि परिवर्तन हो रहा है। अक्षय तृतीया को बहुत शुभ माना जाता है। भक्तजन इस दिन विधि-विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं और मंत्रों का जाप करते हैं।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जाने से पहले ये बातें जरूर जान लें
रोमांच और जंगल दोनों का मेल बहुत अद्भुत होता है, यदि आप इसका आनंद उठाना चाहते हैं तो मई और जून की छुट्टियों में परिवार के साथ यहां जरूर जाएं। हिमालयी राज्य उत्तराखंड में स्थित यह 1318 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
बच्चों का टिफिन हो सेहत और स्वाद वाला
रोज-रोज अपने गोलू को टिफिन में पराठा और सब्जी देंगे, तो वो नाक-मुंह सिकोड़ेगा ही। बच्चे अक्सर एक ही तरह की चीज से ऊब जाते हैं, तो आप परेशान नहीं। चलिए आपको बताएं अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट और पौष्टिक टिफिन।
अनियमित पीरियड्स से इस तरह पाएं छुटकारा
आजकल लगभग हर महिला अपने पीरियड्स से परेशान है, उनके मन में सवाल आता है कि ऐसा क्यों होता है। तो चलिए आपकी इस समस्या के बारे में ठीक तरह से जानते हैं।
अपने होनहार को सिखाएं अधिक से अधिक भाषाएं
नए दौर के माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा ज्यादा से ज्यादा भाषाएं बोले क्योंकि भाषा आपके व्यक्तिगत विकास में सहायक होता है। लेकिन आपको तय करना है कि बच्चे कि पहली बोली कौन सी होनी चाहिए, उसकी मातृ भाषा, राजभाषा या फिर ग्लोबल भाषा।
मां के हाथों की मालिश दे शिशु को प्यार का एहसास
मां जब अपने नवजात शिशु को मालिश करती है तो उसके हाथों की गर्माहट बच्चे को आराम पहुंचाती है। धीरे-धीरे बच्चा मां का स्पर्श पहचानने लगता है और इस तरह दोनों में एक गहरा संबंध विकसित होता है जिसे हम मां-बच्चे का प्यार कहते हैं।
डिलीवरी के बाद पहले 40 दिनों में क्या करें और क्या न करें
प्रसव के बाद महिला का बदन कच्चा होता है इसलिए शुरू के 40 दिन उसका विशेष ख्याल रखा जाता है। इस अवधि को जापा कहा जाता है। कुछ लोग जापे के लिए मेड या दाई रखते हैं जोकि काफी महंगा विकल्प होता है। चलिए समझते हैं कि जापे में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। साथ ही जापा दाई का विकल्प भी आपको बताते हैं।
नए बच्चे के आने पर बड़े बच्चे को माता-पिता इस तरह करें तैयार
घर के पहले बच्चे को माता-पिता सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, लेकिन जब छोटा भाई या बहन पैदा होता है तो यही प्यार बंट जाता है। ऐसे में बड़ा बच्चा असुरक्षित महसूस करने लगता है। इन परिस्थितियों में माता-पिता को बड़े बच्चे को मानसिक रूप से तैयार करना चाहिए।