राजधानी में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से दो दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शनिवार की देर रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की मुख्य वजह उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया की अनावश्यक दखलअंदाजी, प्रदेश इकाई की अनदेखी कर आप से किए गए गठबंधन एवं तीन में से दो सीटों पर बाहरी उम्मीदवारों (उदित राज और कन्हैया कुमार) को टिकट देना बताया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चार पेज का पत्र भेजकर लवली ने 11 मुददों पर अपनी पीड़ा भी व्यक्त की, हालांकि आलाकमान ने लवली की पीड़ा को अनदेखा कर न केवल उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया, बल्कि सख्ती का परिचय देते हुए दो-टूक शब्दों में यह भी स्पष्ट कर दिया कि उम्मीदवार नहीं बदले जाएंगे। बाबरिया ने इसकी पुष्टि करते हुए यह भी कहा कि दबाव की राजनीति नहीं चलेगी। मालूम हो कि कांग्रेस ने 31 अगस्त 2023 को लवली को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी थी। 2017 के नगर निगम चुनाव में भी मतदान से कुछ दिन पहले अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया था, तब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। हालांकि कुछ समय बाद वह कांग्रेस में लौट गए थे। बता दें कि सोमवार से राजधानी की सातों संसदीय सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 29, 2024 من Dainik Jagran.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 29, 2024 من Dainik Jagran.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
वायु सेना का सुखोई लड़ाकू विमान एसयू-30 एमकेआइ नासिक में हुआ दुर्घटनाग्रस्त
चालक सुरक्षित निकले, ओवरहालिंग के लिए एचएएल को सौंपा गया था लड़ाकू विमान
उत्तराखंड के सहस्रताल में रास्ता भटके ट्रेकर्स, ठंड लगने से चार मौतें
29 मई को सहस्रताल के लिए रवाना हुआ था 22 सदस्यीय दल
ईवीएम ने पास की एक और अग्निपरीक्षा
विपक्षी दलों ने नहीं उठाए ईवीएम पर सवाल, नतीजों के बाद उल्लास में
दक्षिण भारत में भाजपा की मजबूत दस्तक
तमिलनाडु में वोटों में वृद्धि हुई लेकिन नहीं मिल सकी कोई सीट
प्रत्याशी चयन और चुनावी मुद्दा सेट करने में भाजपा विफल
महाराष्ट्र में फडणवीस के फार्मूले पर संदेह के बावजूद केंद्रीय नेतृत्व का आगे बढ़ना पड़ा भारी
कांग्रेस के पुनर्जीवन के 'नायक' बने राहुल गांधी
सारे अनुमान को धता बता राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस की वापसी
मप्र में कांग्रेस की एक सीट भी छीन किया क्लीन स्वीप
सत्ताधारी दल भाजपा ने सभी 29 सीटें जीतीं, कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में उनके बेटे नकुल नाथ को किया पराजित
बिहार में राजग का दबदबा, पर पिछला जादू हवा
राजग ने बिहार में 75 प्रतिशत सीटें जीतीं, 2019 में 40 में से 39 सीटें जीती थीं, इस बार 30 से ही करना पड़ा संतोष
राहुल ने बरकरार रखी मां सोनिया गांधी की विरासत
रायबरेली के राहुल...कांग्रेस के इस स्लोगन पर रायबरेली की जनता ने भी मुहर लगा दी। राहुल गांधी ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह को करारी शिकस्त देते हुए शानदार जीत दर्ज की। राहुल को करीब सात लाख वोट मिले जबकि दिनेश प्रताप सिंह को तीन लाख वोट ही मिले।
मनोज तिवारी को टुकड़े-टुकड़े गैंग के मुद्दे पर प्रचार अभियान से मिली जीत
कन्हैया पर भारी पड़े भाजपा प्रत्याशी, लगाई जीत की हैट-ट्रिक