जोमैटो को 175 करोड़ का लाभ
Business Standard - Hindi|May 14, 2024
 फूड डिलिवरी एग्रीगेटर जोमैटो का लाभ मार्च 2024 में समाप्त तिमाही में 175 करोड़ रुपये रहा। यह लगातार चौथी तिमाही है जब कंपनी ने मुनाफा दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 188 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया था।
जोमैटो को 175 करोड़ का लाभ

क्रमिक आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही के 138 करोड़ रुपये के मुकाबले 26.8 फीसदी बढ़ा। तिमाही में कंपनी के राजस्व को क्विक कॉमर्स बिजनेस ब्लिंकिट, रेस्टोरेंट बिजनेस और बी2बी पेशकश से मजबूती मिली। इस अवधि में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 73 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,562 करोड़ रुपये रहा। क्रमिक आधार पर राजस्व 8.3 फीसदी बढ़ा।

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का राजस्व 12,114 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023 में 71.1 करोड़ रुपये रहा था। पूरे साल का लाभ 351 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले साल कंपनी ने 971 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया था।

जोमैटो की शुद्ध आय हालांकि ब्लूमबर्ग के अनुमान से कम रही, लेकिन राजस्व के मोर्चे पर उसका प्रदर्शन एजेंसी के अनुमान से बेहतर रहा। ब्लूमबर्ग ने 3,485 करोड़ रुपये के राजस्व और 187 करोड़ रुपये की शुद्ध आय का अनुमान जताया था। 

पिछली कुछ तिमाहियों की तरह कंपनी के क्विक कॉमर्स का जीओवी (सकल ऑर्डर मूल्य) चौथी तिमाही में अच्छा रहा। ब्लिंकिट का जीओवी सालाना आधार पर 97 फीसदी बढ़कर 4,027 करोड़ रुपये रहा जबकि तिमाही आधार पर यह 14 फीसदी बढ़ा। फूड डिलिवरी बिजनेस का जीओवी सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर 8,439 करोड़ रुपये रहा, लेकिन क्रमिक आधार पर यह 0.6 फीसदी घट गया। क्विक कॉमर्स बिजनेस ब्लिंकिट भी मार्च 2024 में एबिटा के स्तर पर सकारात्मक हो गया। हालांकि तिमाही में समायोजित एबिटा 0.9 फीसदी कम रहा, पिछली तिमाहियों में 2.5 फीसदी ऋणात्मक था।

هذه القصة مأخوذة من طبعة May 14, 2024 من Business Standard - Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة May 14, 2024 من Business Standard - Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من BUSINESS STANDARD - HINDI مشاهدة الكل
'स्कूलों में दंगों के बारे में पढाने की जरूरत नहीं'
Business Standard - Hindi

'स्कूलों में दंगों के बारे में पढाने की जरूरत नहीं'

स्कूली पाठ्यक्रम के भगवाकरण के आरोपों को खारिज करते हुए एनसीईआरटी के निदेशक ने कहा है कि स्कूली पाठ्यपुस्तकों में गुजरात दंगों और बाबरी मस्जिद गिराए जाने के संदर्भों को इसलिए संशोधित किया गया, क्योंकि दंगों के बारे में पढ़ाना 'हिंसक और अवसादग्रस्त नागरिक पैदा कर सकता है।'

time-read
1 min  |
June 17, 2024
न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी करें नीट गड़बड़ी की जांच: सिब्बल
Business Standard - Hindi

न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी करें नीट गड़बड़ी की जांच: सिब्बल

पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने रखी मांग

time-read
1 min  |
June 17, 2024
भारत से भूमि संपर्क प्रस्ताव अंतिम चरण में : श्रीलंका
Business Standard - Hindi

भारत से भूमि संपर्क प्रस्ताव अंतिम चरण में : श्रीलंका

जयशंकर 20 जून को कोलंबो पहुंचेंगे

time-read
1 min  |
June 17, 2024
ईवीएम पर बोले मस्क, गरमाई राजनीति
Business Standard - Hindi

ईवीएम पर बोले मस्क, गरमाई राजनीति

ईलॉन ने एक्स पर लिखा, ईवीएम से मतदान कराना खतरे से खाली नहीं

time-read
2 mins  |
June 17, 2024
मुंबई में चुनौती बनीं आग की घटनाएं
Business Standard - Hindi

मुंबई में चुनौती बनीं आग की घटनाएं

आग लगने के लिए अवैध निर्माण, भीड़भाड़, नियमों की अनदेखी और अग्निसुरक्षा पर कम खर्च जैसे कारण जिम्मेदार

time-read
4 mins  |
June 17, 2024
लाल सागर संकट, समुद्री माल भाड़े में इजाफा
Business Standard - Hindi

लाल सागर संकट, समुद्री माल भाड़े में इजाफा

बदलाव के मानदंडों का अगले 12-18 महीने में पालन करने का लक्ष्य

time-read
1 min  |
June 17, 2024
फेम 3: तीन बजट योजनाओं का प्रारूप तैयार
Business Standard - Hindi

फेम 3: तीन बजट योजनाओं का प्रारूप तैयार

बजट प्रस्ताव : भारी उद्योग मंत्रालय 12,600 करोड़ से लेकर 30,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी चाहता है

time-read
3 mins  |
June 17, 2024
केंद्र सरकार को जारी रखनी चाहिए सुधार की प्रक्रिया : संजीव पुरी
Business Standard - Hindi

केंद्र सरकार को जारी रखनी चाहिए सुधार की प्रक्रिया : संजीव पुरी

उद्योग जगत और वित्त मंत्रालय के बीच इस हफ्ते वार्ता होने वाली है।

time-read
3 mins  |
June 17, 2024
मैक्रोटेक व ओबेरॉय की बिक्री शानदार
Business Standard - Hindi

मैक्रोटेक व ओबेरॉय की बिक्री शानदार

मुंबई की रियल्टी कंपनियां मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढा) और ओबेरॉय रियल्टी पिछले एक महीने के दौरान सर्वाधिक चढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

time-read
3 mins  |
June 17, 2024
हल्दीराम ब्रांड पर स्पष्टता चाह रहे बोलीदाता
Business Standard - Hindi

हल्दीराम ब्रांड पर स्पष्टता चाह रहे बोलीदाता

हल्दीराम स्नैक्स फूड्स के संभावित बोलीदाताओं ने ब्रांड के स्वामित्व को लेकर स्पष्टता की मांग की है क्योंकि इस पर इस समय कई पारिवारिक गुटों का स्वामित्व है।

time-read
1 min  |
June 17, 2024