केजरीवाल मामले में फैसला सुरक्षित
Business Standard - Hindi|May 08, 2024
उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन मामले में अंतरिम जमानत पर कोई आदेश नहीं सुनाया
केजरीवाल मामले में फैसला सुरक्षित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को उच्चतम् न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली। दो न्यायाधीशों के पीठ ने लोक सभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उन्हें अंतरिम जमानत देने पर कोई आदेश नहीं सुनाया। केजरीवाल पर कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े एक मामले में धन शोधन का आरोप लगाया गया है।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपंकर दत्ता के पीठ ने सुनवाई के दौरान अंतरिम जमानत देने पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। पीठ ने यह भी कहा था कि वह दोपहर 2 बजे फैसला सुनाएगी, लेकिन फैसला नहीं सुनाया गया। पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। सिंघवी केजरीवाल की ओर से और राजू प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश हुए थे।

ईडी की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने लोकसभा चुनावों के कारण केजरीवाल के प्रति किसी भी तरह की नरमी दिखाने का कड़ा विरोध किया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को अंतरिम जमानत देना नेताओं के लिए एक अलग श्रेणी बनाने के समान होगा। पीठ ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई को दो हिस्सों में बांटा है।

केजरीवाल की मुख्य याचिका में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है और इसे अवैध घोषित करने का अनुरोध किया गया है, जबकि दूसरा पहलू मौजूदा लोक सभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अंतरिम जमानत देने से संबंधित है। अदालत ने अंतरिम जमानत देने के मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। 

هذه القصة مأخوذة من طبعة May 08, 2024 من Business Standard - Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة May 08, 2024 من Business Standard - Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من BUSINESS STANDARD - HINDI مشاهدة الكل
Business Standard - Hindi

चुनाव नतीजों को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं खुदरा निवेशक

लोक सभा 2024 चुनाव नतीजे आने से कुछ दिन पहले रिटेल निवेशक डेरिवेटिव बाजारों पर बड़ा दांव लगाते दिख रहे हैं।

time-read
2 mins  |
May 29, 2024
चांदी में 3,100 रुपये की उछाल
Business Standard - Hindi

चांदी में 3,100 रुपये की उछाल

मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 3, 100 रुपये की उछाल के साथ 95,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोना 130 रुपये मजबूत हुआ।

time-read
1 min  |
May 29, 2024
आरआईएल पर नोमूरा का बड़ा दांव
Business Standard - Hindi

आरआईएल पर नोमूरा का बड़ा दांव

ब्रोकिंग हाउस को बीईएल, एक्साइड इंडस्ट्रीज, सोना बीएलडब्ल्यू और यूनो मिंडा भी पसंद हैं

time-read
2 mins  |
May 29, 2024
400 सर्विस टचपॉइंट स्थापित करेगी मारुति
Business Standard - Hindi

400 सर्विस टचपॉइंट स्थापित करेगी मारुति

मारुति सुजूकी इंडिया वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान देश भर में कम से कम 400 सर्विस टचपॉइंट स्थापित करने की योजना बना रही है ताकि उन स्थानों की जरूरतों को पूरा किया जा सके, जहां कार बहुत ज्यादा हैं।

time-read
1 min  |
May 29, 2024
भारतीय फार्मा कंपनियों को फायदा!
Business Standard - Hindi

भारतीय फार्मा कंपनियों को फायदा!

अमेरिका में दवा किल्लत

time-read
2 mins  |
May 29, 2024
जातियों के चक्रव्यूह में फंसा 7वां चरण
Business Standard - Hindi

जातियों के चक्रव्यूह में फंसा 7वां चरण

सिद्धार्थ कलहंस

time-read
2 mins  |
May 29, 2024
पूर्वांचल में इस बार दिख रही अबूझ सी हलचल
Business Standard - Hindi

पूर्वांचल में इस बार दिख रही अबूझ सी हलचल

पांच साल पहले के मुकाबले इस बार वाराणसी के पड़ोसी जिलों में बदला दिख रहा है समीकरण

time-read
3 mins  |
May 29, 2024
नौकरियों की स्थिति सुधरी
Business Standard - Hindi

नौकरियों की स्थिति सुधरी

वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही 9 प्रमुख गैर कृषि क्षेत्रों में पिछली तिमाही की तुलना में नई नौकरियों के सृजन में सुधार

time-read
1 min  |
May 29, 2024
रिकॉर्ड गर्मी पड़ी तो सब्जियों की कीमतें भी चढ़ी
Business Standard - Hindi

रिकॉर्ड गर्मी पड़ी तो सब्जियों की कीमतें भी चढ़ी

गुजरात और राजस्थान जैसे कुछ इलाकों में 9 से 12 दिन तक गर्म हवा के झोंके चले हैं, जो सामान्य से ऊपर

time-read
2 mins  |
May 29, 2024
फोक्सवैगन : 15 लाख वाहन निर्माण का आंकड़ा पार
Business Standard - Hindi

फोक्सवैगन : 15 लाख वाहन निर्माण का आंकड़ा पार

भारत में बने 30 प्रतिशत वाहनों का निर्यात करता है समूह

time-read
1 min  |
May 29, 2024