आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत का वृद्धि अनुमान 40 आधार अंक बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। सार्वजनिक निवेश तेज बने रहने और कारोबारी विश्वास में सुधार की वजह से ओईसीडी ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि में तेजी का अनुमान लगाया है।
उच्च आय वाली 38 अर्थव्यवस्थाओं के अंतर सरकारी समूह ने अपने ताजा आर्थिक परिदृश्य में कहा है, ‘घरेलू मांग सकल पूंजी सृजन, खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के निवेश से संचालित होगी। वहीं निजी खपत में वृद्धि की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। निर्यात में वृद्धि जारी रहेगी। खासकर सेवाओं और सूचना तकनीक व परामर्श क्षेत्र में तेजी रहेगी और भारत की वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी में वृद्धि जारी रहेगी और इसे विदेशी निवेश से समर्थन मिलेगा।’
हालांकि एजेंसी ने यह भी कहा है कि निजी खपत कमजोर रहा है, जो ताजा घरेलू उपभोग व्यय सर्वे के शुरुआती निष्कर्षों की पुष्टि करता है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة May 03, 2024 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة May 03, 2024 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
सुनील छेत्री ने फुटबॉल को कहा अलविदा
पिछले एक दशक से सुनील छेत्री के दिन की शुरुआत कसरत से होती रही है। खूब कसरत करने के बाद वह नाश्ते में ब्रोकली, छोले, सुशी (एक जापानी व्यंजन), काला जैतून, टूना मछली, लाल मांस और एक कप ग्रीन टी लेना पसंद करते हैं।
'केजरीवाल को अंतरिम जमानत कोई अपवाद नहीं'
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोक सभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देना किसी के लिए कोई अपवाद नहीं है और इस फैसले के ‘आलोचनात्मक विश्लेषण’ का स्वागत है।
गांधी परिवार का मजबूत गढ़ है रायबरेली
जैसे ही प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली के गुरुबख्शगंज में एक सभा को संबोधित करने के लिए माइक थामती हैं, सबसे पहले अपनी कर्कश आवाज के लिए लोगों से माफी मांगती हैं। उनकी परेशानी समझी जा सकती है। पिछले कुछ सप्ताह से वह इस लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में डटी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वह पूरे दिन मतदाताओं से मिल रही हैं, नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं।
'भाजपा सत्ता में आई तो आरक्षण समाप्त'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यदि लोक सभा चुनाव के बाद फिर से केंद्र की सत्ता में आई तो वह संविधान बदल देगी और आरक्षण समाप्त कर देगी।
तीसरा कार्यकाल होगा और दमदार: मोदी
मोदी बोले, यह चुनाव ऐसा प्रधानमंत्री चुनने का अवसर जिस पर दुनिया रौब न जमा सके
सेबी क्रिप्टो कारोबार की निगरानी करने को तैयार
सेबी के इस रुख से अलग भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अन्य दस्तावेज में निजी डिजिटल करेंसियों को व्यापक जोखिम करार दिया था
14 से 17 प्रतिशत बढ़ेगा वस्तू निर्यात
महंगे होते कर्ज व लागत बढ़ने पर निर्यातकों के संगठन ने जताई चिंता
को-लेंडिंग के मसलों से निपटेगी समिति
वित्तीय सेवा विभाग ने प्रमुख बैंकों और इस क्षेत्र के हिस्सेदारों के साथ बैठक की
'हमारी सफलता में सभी का योगदान है'
बीएसई ने 15 मई, 2023 को अपने नए एमडी एवं सीईओ सुंदररामन राममूर्ति के नेतृत्व में इंडेक्स डेरिवेटिव को पुनः पेश किया था। एक साल में एक्सचेंज की बाजार भागीदारी शून्य से बढ़कर करीब 20 प्रतिशत हो गई। इंडेक्स को पुनः पेश किए जाने के ठीक 12 महीने बाद राममूर्ति ने समी मोडक को दिए साक्षात्कार में बताया कि किस तरह से एशिया के इस सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज ने तेजी से अपनी लोकप्रियता बढ़ाई है। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंशः
ईआरपी के लिए बड़ी कतार
करीब एक दर्जन इकाइयों ने या तो ईएसजी रेटिंग प्रोवाइडर (ईआरपी) का लाइसेंस हासिल कर लिया है या फिर इसे हासिल करने की प्रक्रिया में हैं। बाजार शैशवास्था में होने के कारण इस क्षेत्र में राजस्व का स्रोत सीमित नजर आ रहा है।