पहले हम 27 देशों से तेल आयात करते थे, अब यह संख्या 39 हो चुकी है। यदि एक देश या दिशा से आपूर्ति बाधित होती है तो हम दूसरी तरफ से इसे बढ़ा देंगे
एक समय में दो युद्ध चल रहे हैं। एक भारत के दिल और दिमाग के लिए तो दूसरा ईरान एवं इजरायल के बीच। इसका प्रभाव तेल व्यापार पर पड़ सकता है। यदि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हुआ तो तेल आपूर्ति बुरी तरह बाधित हो सकती है। इससे तेल की कीमतें बढ़ेंगी, जो सीधे तौर पर आम चुनाव के दौरान राजनीतिक माहौल को प्रभावित करेगा। ऐसे हालात से निपटने के लिए आपकी क्या रणनीति है?
दो अलग-अलग तरह के सवाल हैं। मैं अपने शब्द बहुत सावधानीपूर्वक चुनता हूं। लेकिन, गर्भनाल की तरह एक कड़ी है, जो दोनों सवालों को एक साथ जोड़ती है। यह चुनाव भारत के 2014 से 2024 तक विकास को बहुत अच्छी तरह दर्शाता है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे बहुत अच्छी तरह से वर्णित भी किया है जब उन्होंने कहा कि 2014 का चुनाव उम्मीदों पर लड़ा गया था, 2019 भरोसे का चुनाव था यानी जो कहा, वही किया और अब यह 2024 का चुनाव सरकार के पिछले दोनों कार्यकाल में जनता पर पड़े प्रभाव का चुनाव है।
आज आप केवल इस बारे में बात नहीं कर रहे कि 2029 में क्या होने जा रहा है, लेकिन मुद्दा यह है कि 2047 का भारत कैसा होगा। लोगों के लिए सरकार ने क्या किया, यह सबके सामने है। हम विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से अब 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं और अगले दो साल में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 22, 2024 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 22, 2024 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
इस बार लोक सभा में 93 फीसदी करोड़पति
इस बार लोक सभा में पहुंचे हर 10 में से 9 सांसद के पास 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के आंकड़े दर्शाते हैं कि करोड़पति सांसदों की हिस्सेदारी 93 फीसदी हो गई है। यह पिछले चुनावों में 88 फीसदी थी। साल 2009 में करीब 58 फीसदी सांसद करोड़पति थे। साल 2014 के 14.7 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार विजेताओं के पास औसत 46.3 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति है।
शेयर बाजार में सबसे बड़ा घोटाला हुआ: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दी गई शेयर खरीदने की सलाह और फिर चुनाव के बाद आए ‘झूठे एक्जिट पोल’ के कारण शेयर बाजार में सबसे बड़ा घोटाला हुआ है जिसमें निवेशकों के 30 लाख करोड़ रुपये डूब गए। उन्होंने कहा कि इस आपराधिक कृत्य में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री और एक्जिट पोल करने वालों की भूमिका की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जाए।
गले की फांस न बन जाए विशेष दर्जा
केंद्र सरकार को समर्थन के एवज में बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए जदयू व तेदेपा ने विशेष दर्जा मांगा
सरकार के गठन के बाद आईपीईएफ समझौता
भारत मजबूत आपूर्ति श्रृंखला समझौते पर पहले ही हस्ताक्षर कर चुका है
एसीसी पीएलआई आवेदकों को मिलेगा दो हफ्ते का मौका!
बोली संबंधित अनियमितताओं का प्रभाव
अगले सप्ताह कमजोर पड़ सकता है मॉनसून
कुछ दिनों में मॉनसून अन्य इलाकों में बढ़ेगा, लेकिन अगले सप्ताह से यह कमजोर पड़ सकता है
ब्याज दर स्प्रेड निचले स्तर पर
अप्रैल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का स्प्रेड 10 साल के नए निचले स्तर 2.2 प्रतिशत पर पहुंचा, दो मार्च 2024 में 2.28 प्रतिशत के निचले स्तर पर था
कम रेटिंग वाली प्रतिभूतियों में निवेश बढ़ा रहे फंड प्रबंधक
8.5 प्रतिशत प्रतिफल की उम्मीद में लगा रहे दांव
यूनाइटेड स्पिरिट्स पर अल्पावधि चिंताओं से पड़ रहा दबाव
दीर्घावधि परिदृश्य मजबूत दिख रहा लेकिन तत्काल बढ़त का कोई कारण नहीं
निगरानी में लापरवाही तो एक्सचेंजों पर लगेगा जुर्माना
बाजार से जुड़ी बुनियादी संस्थाओं के लिए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देना, पूर्व-निवारक उपाय करना तथा अलर्ट जारी करना आवश्यक है