उन्होंने कहा कि भारत के पक्ष में अच्छी बात यह है कि यहां कार्यबल की कमी नहीं है और स्वच्छ ऊर्जा तक बेहतर पहुंच के अलावा एक उभरता हुआ रसायन निर्माण तंत्र भी है। मंत्री ने कहा, 'एक 1 लाख करोड़ डॉलर के उद्योग में 9 लाख से अधिक प्रतिभाशाली पेशेवर की जरूरत होगी। सेमीकंडक्टर उद्योग के एक-तिहाई से अधिक प्रतिभाशाली लोग भारत में है। किसी नए चिप की कल्पना से लेकर उसे डिजाइन करने के साथ-साथ पूरा वैल्यू चेन भारत में है।'
उन्होंने कहा, 'हमने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाया है। हमारे देश के प्रति व्यक्ति आय के स्तर को देखते हुए दुनिया हैरान होती है। कि हम 42 फीसदी ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी है। गुजरात के दाहेज में हमारे यहां एक बड़ा केमिकल विनिर्माण तंत्र है। दुनिया में कुछ ही देश हैं जिन्हें इस तरह का प्रतिस्पर्द्धात्मक लाभ है।'
मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की महत्वकांक्षाओं को वैश्विक उद्योग से समर्थन मिलता है।
उन्होंने कहा, 'मैंने 45 अलग-अलग वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की है। प्रत्येक ने कहा कि उनका अगला स्वभाविक गंतव्य भारत होगा। उन्होंने कहा कि बाकी दुनिया की चुनौतियों को देखते हुए भारत की ओर कदम बढ़ाना ही होगा।'
वैष्णव ने कहा कि कि आलोचकों ने हमेशा कहा कि भारत को दूसरे दक्षिण पूर्वी एशियाई अर्थव्यवस्था का अनुसरण करने के बजाय सेवाओं पर ध्यान देना चाहिए और विनिर्माण क्षमताओं पर जोर देना चाहिए। वैष्णव ने कहा कि भारत जैसे विशाल देश के लिए कभी भी किसी एक को चुनने का सवाल नहीं होता है या फिर ये कि क्या कुछ किया जा सकता है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة March 28, 2024 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة March 28, 2024 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
नामांकन में राजग सहयोगी रहे साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक सभा चुनाव के लिए मंगलवार को वाराणसी से तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया।
बिहार में भाजपा के स्तंभ थे सुशील मोदी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसे विशाल राजनीतिक संगठन में जगह बनाने के लिए कई प्रतिभाशाली लोग संघर्ष कर रहे हैं। संभव है कि कई नामी लोगों को वह जगह नहीं मिल पाए जिनके वे हकदार हो सकते हैं।
संपत्ति पीएम मोदी की में पहले से कम वृद्धि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति बीते पांच वर्षों में केवल 3.6 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि दर से बढ़ी है। इससे पहले के कार्यकाल यानी 2014 से 2019 के बीच यह 10.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।
चाबहार में 37 करोड़ डॉलर का निवेश होगा
ईरान के चाबहार बंदरगाह के संचालन के लिए भारत के 10 साल के द्विपक्षीय समझौते से करीब 37 करोड़ डॉलर का निवेश होने की उम्मीद है।
उम्मीद से सुस्त रह सकती है चाबहार में आवाजाही
यूरोप के साथ रूस की सीमा बंद होने और ईरान पर प्रतिबंध के कारण बंदरगाह का ध्यान मध्य एशिया पर
थोक महंगाई ने छू ली 13 माह की ऊंचाई
खाद्य वस्तुओं और ईंधन की कीमतों में तेजी का असर अप्रैल थोक महंगाई के आंकड़ों पर
नोवेलिस ने आईपीओ के लिए जमा कराया रजिस्ट्रेशन स्टेटमेंट
कंपनी अमेरिका में आईपीओ जून तक पूरा करना चाह रही है
बेंचमार्क सूचकांकों में तीसरे दिन बढ़त
बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी सूचकांकों में मंगलवार को तीसरे दिन बढ़त दर्ज हुई क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन ऐंड टुब्रो में हुए इजाफे से बैंकिंग दिग्गजों आईसीआईसीआई बैंक व ऐक्सिस बैंक के अलावा टीसीएस में आई गिरावट की भरपाई करने में मदद मिली।
तकनीकी खामियों पर दंड हो कम
एक्सचेंजों, एमआईआई ने किया सेबी से अनुरोध
भारत का स्मार्टफोन बाजार 11.5 प्रतिशत बढ़ा: आईडीसी
देश के स्मार्टफोन बाजार में वर्ष 24 की पहली तिमाही के दौरान 3.4 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई। पिछले साल की तुलना में इसमें 11.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जिससे शिपमेंट में वृद्धि वाली यह लगातार ऐसी तीसरी तिमाही रही। इंटरनैशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के वर्ल्डवाइड क्वार्टरली मोबाइल फोन ट्रैकर में यह जानकारी दी गई है।