शेयर बाजार का गिरावट 'मार्च'
Business Standard - Hindi|March 21, 2023
क्रेडिट सुइस-यूबीएस सौदे से थोड़ा संभला बाजार, दो-तिहाई नुकसान की हुई भरपाई
सुंदर सेतुरामन
शेयर बाजार का गिरावट 'मार्च'

वैश्विक ऋणदाता क्रेडिट सुइस और यूबीएस के शेयरों में तेज गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा और प्रमुख सूचकांक आज 1.6 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। वैश्विक बैंकों के शेयरों में बिकवाली की वजह से पश्चिमी देशों में बैंकिंग संकट का डर बढ़ गया है। इसीलिए निवेशक अपनी रकम जोखिम वाली संपत्तियों और जिंसों से निकालकर सुरक्षित माने जाने वाले बॉन्ड और शेयरों में लगा रहे हैं। यूबीएस समूह ने क्रेडिट सुइस को खरीदने का करार किया मगर बाजारों को इससे भी तसल्ली नहीं हुई।

कारोबार के दौरान बेंचमार्क सेंसेक्स 905 अंक तक लुढ़क गया था मगर कारोबार की समाप्ति पर यह नुकसान की दो-तिहाई भरपाई करते हुए 361 अंक नीचे 57,629 पर बंद हुआ। निफ्टी भी दिन के निचले स्तर से 160 अंक चढ़ा और कुल 112 अंक के नुकसान के साथ 16,988 पर बंद हुआ। 

यूरोपीय बाजारों में सुधार से देसी बाजार को भी दिन के निचले स्तर से काफी हद तक वापसी करने में मदद मिली। यूरोपीय बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी, जिसने बाद में कुछ वापसी की मगर क्रेडिट सुइस और यूबीएस के शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना रहा। क्रेडिट सुइस का शेयर करीब 60 फीसदी तक लुढ़क गया था, जबकि यूबीएस में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने देसी बाजार में भी बिकवाली जारी रखी। उन्होंने 2,546 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,876 करोड़ रुपये की लिवाली से बाजार को सहारा दिया।

هذه القصة مأخوذة من طبعة March 21, 2023 من Business Standard - Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة March 21, 2023 من Business Standard - Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من BUSINESS STANDARD - HINDI مشاهدة الكل
प्रमुख दलों के नेताओं का यूपी में जमावड़ा
Business Standard - Hindi

प्रमुख दलों के नेताओं का यूपी में जमावड़ा

उत्तर प्रदेश में अब अगले तीन चरणों में अवध, बुंदेलखंड और पूर्वी क्षेत्र की 41 लोक सभा सीटों पर मतदान होगा

time-read
2 mins  |
May 18, 2024
दिल्ली में मोदी की रैली आज, शामिल होंगे 25 राजनयिक
Business Standard - Hindi

दिल्ली में मोदी की रैली आज, शामिल होंगे 25 राजनयिक

लोक सभा चुनाव के लिए दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली रैली में विभिन्न देशों के 25 राजनयिक भी हिस्सा लेंगे।

time-read
2 mins  |
May 18, 2024
Business Standard - Hindi

'आप' को भी बनाया आरोपी

आबकारी नीति

time-read
1 min  |
May 18, 2024
मेट्रो रेल सेवाएं बेहतर होने की आस
Business Standard - Hindi

मेट्रो रेल सेवाएं बेहतर होने की आस

अपने गढ़ उत्तरी मुंबई से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मैदान में उतारा है

time-read
3 mins  |
May 18, 2024
आईएमईसी के मामले में भारत काफी गंभीर
Business Standard - Hindi

आईएमईसी के मामले में भारत काफी गंभीर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वैश्विक लॉजिस्टिक मार्गों को नए सिरे से तैयार करने पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत इस समय इंडिया - मिडिल ईस्ट-यूरोप इकनॉमिक कॉरिडोर (आईएमईसी) और इंटरनैशनल नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (आईएनएसटीसी) बनाने पर काम कर रहा है, जो चाबहार बंदरगाह से जुड़ेंगे।

time-read
2 mins  |
May 18, 2024
कम शुल्क व प्रक्रिया आसान बनाने की वकालत
Business Standard - Hindi

कम शुल्क व प्रक्रिया आसान बनाने की वकालत

नीति आयोग के मुख्य कार्याधिकारी और पूर्व वाणिज्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को भारत की शुल्क नीति में सुधारों की अपील की। उन्होंने शुल्क कम करने के साथ प्रक्रियाओं को आसान बनाने की वकालत की है, जिससे कि इसे अर्थपूर्ण तरीके से वैश्विक मूल्य श्रृंखला (जीवीसी) में शामिल किया जा सके।

time-read
2 mins  |
May 18, 2024
भारत में मौजूद वैश्विक ईटीएफ में निवेश कर सकेंगे एमएफ
Business Standard - Hindi

भारत में मौजूद वैश्विक ईटीएफ में निवेश कर सकेंगे एमएफ

हालांकि इन फंडों में भारत का निवेश 20 प्रतिशत पर सीमित रखे जाने का प्रस्ताव है

time-read
2 mins  |
May 18, 2024
विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बढी
Business Standard - Hindi

विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बढी

चुनावी घबराहट और चीन के कारण इस महीने 3.5 अरब डॉलर पहुंची एफपीआई की बिकवाली

time-read
3 mins  |
May 18, 2024
Business Standard - Hindi

अगले 6 माह में शुरू होगी वी की 5जी सेवा

निजी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वी) अगले छह महीने में 5जी सेवा की शुरुआत कर सकती हैवी के मुख्य कार्य अधिकारी ने अक्षय मुंद्रा ने कहा कि वेंडरों के साथ बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि अगले छह महीनों में ग्राहकों को 5जी की सुविधा मिलने लगेगी।

time-read
1 min  |
May 18, 2024
'निजी क्षेत्र के पास सरकार सुनिश्चित करे ज्यादा पूंजी'
Business Standard - Hindi

'निजी क्षेत्र के पास सरकार सुनिश्चित करे ज्यादा पूंजी'

ईवाई इंडिया के चेयरपर्सन राजीव मेमानी ने सीआईआई वार्षिक बिज़नेस समिट 2024 के इतर बातचीत में राघव अग्रवाल से कहा कि नई सरकार को निजी कंपनियों के हाथों में अधिक पूंजी लाने के तरीकों पर विचार करना चाहिए। मुख्य अंशः

time-read
2 mins  |
May 18, 2024