कांग्रेस सांसद शुक्ला को वर्ष 2022 के हिमाचल प्रदेश चुनाव में पार्टी प्रभारी बनाकर भेजा गया था जहां कांग्रेस चुनाव जीत गई और पार्टी ने सरकार बना ली। शुक्ला ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, 'हम कर्नाटक (विधानसभा चुनाव) जीतेंगे, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी हमें सफलता मिलेगी और मध्य प्रदेश में अच्छी संभावनाओं के साथ हम चुनाव जीतेंगे। इसके बाद हम हरियाणा में भी जीत हासिल करेंगे।'
शुक्ला का भरोसा उन असंख्य संकेतों में है जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकप्रियता में कमी आने की ओर इशारा करते हैं। उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कांग्रेस 2024 की चुनौती के लिए खुद को आंतरिक रूप से तैयार कर रही है। तैयारी का एक पहलू संगठन को मजबूत बनाना और दूसरा उन विचारों को उभारना है जिन पर पार्टी विश्वास करती है।
नवंबर में कांग्रेस कार्यबल की एक बैठक नई दिल्ली के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर हुई जिसे पार्टी का हर सदस्य अपना वॉर रूम कहता है। इस कार्यबल का गठन अप्रैल 2022 में सोनिया गांधी ने राजस्थान के उदयपुर में पार्टी के तीन दिवसीय बड़े सम्मेलन से ठीक पहले किया था। सोनिया ने 2024 के राष्ट्रीय चुनावों से पहले 'राजनीतिक चुनौतियों' से निपटने के लिए ही एक 'सशक्त कार्यसमूह' की घोषणा की थी। हालांकि, पार्टी अध्यक्ष के चुनावों की वजह से आखिरकार नवंबर में मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कार्यबल की पहली बैठक हुई।
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 08, 2023 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 08, 2023 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
इस बार लोक सभा में 93 फीसदी करोड़पति
इस बार लोक सभा में पहुंचे हर 10 में से 9 सांसद के पास 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के आंकड़े दर्शाते हैं कि करोड़पति सांसदों की हिस्सेदारी 93 फीसदी हो गई है। यह पिछले चुनावों में 88 फीसदी थी। साल 2009 में करीब 58 फीसदी सांसद करोड़पति थे। साल 2014 के 14.7 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार विजेताओं के पास औसत 46.3 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति है।
शेयर बाजार में सबसे बड़ा घोटाला हुआ: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दी गई शेयर खरीदने की सलाह और फिर चुनाव के बाद आए ‘झूठे एक्जिट पोल’ के कारण शेयर बाजार में सबसे बड़ा घोटाला हुआ है जिसमें निवेशकों के 30 लाख करोड़ रुपये डूब गए। उन्होंने कहा कि इस आपराधिक कृत्य में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री और एक्जिट पोल करने वालों की भूमिका की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जाए।
गले की फांस न बन जाए विशेष दर्जा
केंद्र सरकार को समर्थन के एवज में बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए जदयू व तेदेपा ने विशेष दर्जा मांगा
सरकार के गठन के बाद आईपीईएफ समझौता
भारत मजबूत आपूर्ति श्रृंखला समझौते पर पहले ही हस्ताक्षर कर चुका है
एसीसी पीएलआई आवेदकों को मिलेगा दो हफ्ते का मौका!
बोली संबंधित अनियमितताओं का प्रभाव
अगले सप्ताह कमजोर पड़ सकता है मॉनसून
कुछ दिनों में मॉनसून अन्य इलाकों में बढ़ेगा, लेकिन अगले सप्ताह से यह कमजोर पड़ सकता है
ब्याज दर स्प्रेड निचले स्तर पर
अप्रैल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का स्प्रेड 10 साल के नए निचले स्तर 2.2 प्रतिशत पर पहुंचा, दो मार्च 2024 में 2.28 प्रतिशत के निचले स्तर पर था
कम रेटिंग वाली प्रतिभूतियों में निवेश बढ़ा रहे फंड प्रबंधक
8.5 प्रतिशत प्रतिफल की उम्मीद में लगा रहे दांव
यूनाइटेड स्पिरिट्स पर अल्पावधि चिंताओं से पड़ रहा दबाव
दीर्घावधि परिदृश्य मजबूत दिख रहा लेकिन तत्काल बढ़त का कोई कारण नहीं
निगरानी में लापरवाही तो एक्सचेंजों पर लगेगा जुर्माना
बाजार से जुड़ी बुनियादी संस्थाओं के लिए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देना, पूर्व-निवारक उपाय करना तथा अलर्ट जारी करना आवश्यक है