बिहार में राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई राह पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों ने सोमवार को कहा कि वह नीतीश और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड को गले लगाने को तैयार है, बशर्ते वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ छोड़ दे। कांग्रेस और वामदलों ने भी सोमवार को संकेत दिया कि अगर ऐसा होता है तो वे इसका समर्थन करेंगे। इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि जदयू और भाजपा के बीच कुछ समय से चल रही खींचतान अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। नीतीश ने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद उत्पन्न हालात पर चर्चा के लिए मंगलवार को पार्टी के विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। अहम बैठक से एक दिन पहले जदयू ने सोमवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो भी फैसला लिया जाएगा, वह पूरे संगठन को स्वीकार्य होगा।
कुछ दिन पहले ही भाजपा ने पटना में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की और इसमें घोषणा की गई कि उसने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जद (यू) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस घोषणा में यह भी संदेश दिया गया कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सोमवार को भाजपा ने अपना मजबूत रुख दिखाने की कोशिश की लेकिन यह स्पष्ट था कि गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है और रिश्ते में कड़वाहट कुछ ज्यादा बढ़ गई है। इसकी तात्कालिक वजह केंद्रीय मंत्रिमंडल में जद (यू) के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री बने आरसीपी सिंह द्वारा उठाए गए कदम थे। आरसीपी सिंह भाजपा के कुछ अधिक करीब आ गए जो संभवतः जद (यू) के शीर्ष नेतृत्व को नहीं भाया।
इस वक्त राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सभी 79 विधायकों को पटना आने के लिए कहा गया है। जद (यू) सांसदों और विधायकों को भी मंगलवार को बैठक के लिए बुलाया गया है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 09, 2022 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 09, 2022 من Business Standard - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
आखिरी बड़ी जंग के लिए चुनावी मैदान में उतर गए दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गी राजा छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं के जरिये कर रहे मतदाताओं से संवाद
कभी बन पाएगा 'एक सीट, एक प्रत्याशी' का नियम?
विधि आयोग की सिफारिश और निर्वाचन आयोग की सहमति, फिर भी नहीं बदल पाई व्यवस्था
व्हाट्सऐप ने किए 2.2 करोड़ खाते बंद
मैसेजिंग दिग्गज व्हाट्सऐप ने साल 2024 की पहली तिमाही के दौरान भारत में रुल 2.23 करोड़ खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 1.22 करोड़ खातों पर प्रतिबंध लगाया था।
पचास सीट भी नहीं जीतेगी कांग्रेस : मोदी
रायबरेली से चुनाव लड़ने के फैसले पर प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तीखा तंज- डरो मत, भागो मत
ईवी में इस्तेमाल हुआ फेम का 90 फीसदी से अधिक धन
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए चल रही केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी फेम 2 योजना के धन का करीब 90 फीसदी इस्तेमाल हुआ है। यह योजना के लिए तय अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 तक के आंकड़े हैं।
सौर पीएलआई विजेता भी चीन के सहारे
देश में उच्च क्षमता वाले सौर उपकरणों की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के प्रथम विजेता को समन्वित सौर विनिर्माण सुविधा की स्थापना में भूमि और मानव संसाधन जुटाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
एसपीडी को मिली विदेशी मुद्रा उधारी की मंजूरी
भारतीय रिजर्व बैंक ने स्टैंडअलोन प्राइमरी डीलर्स (एसपीडी) को अपनी मूल कंपनी और उन्हें अधिकृत करने वाली इकाइयों से विदेशी मुद्रा उधारी लेने की शुक्रवार को अनुमति दी। वे कारोबार के संचालन के लिए नॉस्ट्रो खाते में ओवरड्राफ्ट की सुविधाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चुनाव बाद ऑस्ट्रेलिया से समझौता!
दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के बाद घटा है कारोबार
आरबीआई ने पूंजी बाजार में कस्टोडियन बैंकों के निवेश नियमों में किया बदलाव
टी+1 सेटलमेंट के लिए
विदेशी निवेशकों को पी नोट का 'गिफ्ट'
गिफ्ट इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) में स्थापित और बाजार नियामक सेबी के साथ पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) को ऑफशोर डेरिवेटिव इंस्ट्रूमेंट (ओडीआई) जारी करने की अनुमति दी गई है।