डग्गामार बसों की मनमानी, फोरलेन बनी टू लेन
Amar Ujala Gorakhpur City|May 16, 2023
असुरन चौक से मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन सड़क पर हो रही है पार्किंग, लगते हैं ठेले, विष्णु मंदिर के पास से हो रहा डग्गामार बसों का संचालन
डग्गामार बसों की मनमानी, फोरलेन बनी टू लेन

1 असुरन चौक पर दोपहर 2:30 बजे दो कारें अगल-बलग खड़ी थीं। इससे चौराहे पर राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही थी। इसी रोड पर यहां से कुछ दूरी पर स्थित विष्णु मंदिर के पास डग्गामार बसों में सवारी भरी जा रही थी। अभय नंदन इंटर कॉलेज मोड पर भी एक निजी बस की छत पर समान रखा जा रहा था। इस तरह की मनमानी ने फोरलेन को टू लेन में तब्दील कर दिया है।

ग्लैक्सी मॉल के बाहर गाड़ियों की कतार लगी हुई थी, इससे यहां जाम लग गया था। दोपहर बाद तीन बजे राधिका कॉम्पलेक्स के सामने कतार में कई चार पहिया गाड़ियां खड़ी थीं । 3:30 बजे बशारतपुर और एचएन सिंह चौक के आसपास शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर गाड़ियों की लंबी कतार लगी थी। यहां भी लोग जाम से जूझते नजर आए। 

असुरन परतावल फोरलेन पर असुरन चौक से एचएन सिंह चौराहे तक लगभग दो किमी के बीच 50 से अधिक बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हैं। इनमें हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जो अपनी चार पहिया गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं, क्योंकि ज्यादातर कॉम्पलेक्स के पास चार पहिया गाड़ियों के लिए पार्किंग नहीं है। मुश्किल से इनकी पार्किंग में दो पहिया गाड़ियां खड़ी हो पाती हैं। चार पहिया गाड़ियों के सड़क पर खड़े होने से फोरलेन सड़क देखने में ऐसी लगती है मानो टू लेन हो ।

मेडिकल रोड पर नहीं है पार्किंग की व्यवस्था

असुरन से मेडिकल कॉलेज तक मॉडल सड़क बनी है। इस फोरलेन के बनने के बाद यहां कई शॉपिंग कॉम्पलेक्स खुल गए हैं, लेकिन यहां नगर निगम की ओर से कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। पार्किंग नहीं होने की वजह से लोगों को अपनी गाड़ियां मजबूरी में सड़कों पर खड़ी करनी पड़ती हैं।

सड़क किनारे लगने वाले ठेले भी जाम की वजह

असुरन से एचएन सिंह चौराहे तक सड़क की दोनों लेन पर खड़ी होने वाली गाड़ियों के साथ ही ठेले भी जाम की वजह बनते हैं। इससे यहां विष्णु मंदिर, मसीही कलेसिया चर्च, बसारतपुर में सड़क किनारे खाने-पीने और सब्जियों के कई ठेले लगते हैं, जो जाम की एक वजह हैं।

नाले की जद में आ रहे कई मकान, खुद उजाड़ रहे आशियाना, लग रहा जाम

هذه القصة مأخوذة من طبعة May 16, 2023 من Amar Ujala Gorakhpur City.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة May 16, 2023 من Amar Ujala Gorakhpur City.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من AMAR UJALA GORAKHPUR CITY مشاهدة الكل
भारत व यूरोपीय संघ के बीच और मजबूत होगी रणनीतिक साझेदारी
Amar Ujala Gorakhpur City

भारत व यूरोपीय संघ के बीच और मजबूत होगी रणनीतिक साझेदारी

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक में रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर सहमति बनी।

time-read
1 min  |
May 17, 2023
इमरान खान के समर्थकों पर सैन्य कानून के तहत होगी सख्त कार्रवाई
Amar Ujala Gorakhpur City

इमरान खान के समर्थकों पर सैन्य कानून के तहत होगी सख्त कार्रवाई

इस कानून के तहत अपराधी को थप्पड़ मारने से लेकर सजा-ए-मौत तक का प्रावधान

time-read
2 mins  |
May 17, 2023
पीएलआई का असर: चीन से कंप्यूटर लैपटॉप, सोलर सेल का आयात घटा
Amar Ujala Gorakhpur City

पीएलआई का असर: चीन से कंप्यूटर लैपटॉप, सोलर सेल का आयात घटा

आयात उन क्षेत्रों में सर्वाधिक घटा, जिन्हें मिल रहा है प्रोत्साहन योजना का लाभ

time-read
2 mins  |
May 17, 2023
निकाय चुनाव ने दिए संकेत, सांसदों के लिए आसान नहीं है लोस चुनाव की राह
Amar Ujala Gorakhpur City

निकाय चुनाव ने दिए संकेत, सांसदों के लिए आसान नहीं है लोस चुनाव की राह

भाजपा के दिग्गज सांसदों के क्षेत्र में निकाय चुनाव में पार्टी का सफाया

time-read
3 mins  |
May 17, 2023
कुशीनगर में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, दो गिरफ्तार
Amar Ujala Gorakhpur City

कुशीनगर में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, दो गिरफ्तार

एक बाइक, दो तमंचा, दो मोबाइल और दो कारतूस सहित अन्य सामान बरामद

time-read
1 min  |
May 17, 2023
कुलपति से नाराज गुआक्टा परीक्षा बहिष्कार पर अडिग
Amar Ujala Gorakhpur City

कुलपति से नाराज गुआक्टा परीक्षा बहिष्कार पर अडिग

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर के नोडल प्रभारियों ने किया समर्थन का ऐलान

time-read
1 min  |
May 17, 2023
कर्मक्षेत्र क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करें: पीएम
Amar Ujala Gorakhpur City

कर्मक्षेत्र क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करें: पीएम

रेलवे ऑडिटोरियम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने 25 युवाओं को सौंपा नियुक्तिपत्र

time-read
1 min  |
May 17, 2023
छात्रों ने बनाया ऐसा यंत्र जो सेना के जवानों को अंधेरे में करेगा सचेत
Amar Ujala Gorakhpur City

छात्रों ने बनाया ऐसा यंत्र जो सेना के जवानों को अंधेरे में करेगा सचेत

आईटीएम के बीटेक के छात्रों ने तैयार किया मॉडल, रक्षा व गृह मंत्री को भेजा जाएगा पत्र

time-read
2 mins  |
May 17, 2023
मोबाइल गेम बच्चों के दिमाग पर हावी, नींद में कह रहे... धांय-धांय
Amar Ujala Gorakhpur City

मोबाइल गेम बच्चों के दिमाग पर हावी, नींद में कह रहे... धांय-धांय

ऑनलाइन गेम की लत बच्चों के दिमाग पर कर रही असर, दो से अधिक की हो रही काउंसिलिंग

time-read
2 mins  |
May 17, 2023
पांच बार कैबिनेट मंत्री रहे हरिशंकर तिवारी का निधन
Amar Ujala Gorakhpur City

पांच बार कैबिनेट मंत्री रहे हरिशंकर तिवारी का निधन

बड़हलगंज स्थित मुक्तिधाम पर आज होगा अंतिम संस्कार

time-read
1 min  |
May 17, 2023