يحاول ذهب - حر
हरियाणा के किसानों का 133 करोड़ कर्ज माफ
August 05, 2024
|Aaj Samaaj
कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा, हरियाणा की सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार
-
■ आपदा में फसलों को नुकसान की मुआवजा की लंबित 137 करोड़ रुपए की राशि एक सप्ताह में किसानों के खातों में होगी ट्रांसफर
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को एक और महत्वपूर्ण सौगात देते हुए किसानों का पिछले आबियाने का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपए बकाया माफ करने की घोषणा की। इससे किसानों को प्रति वर्ष लगभग 54 करोड़ रुपए की राहत मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की भी घोषणा की। वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब हरियाणा की अन्य सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने जिला रोहतक, नूंह, फतेहाबाद और सिरसा में 2023 से पहले आपदा में फसलों को हुए नुकसान की मुआवजा की लंबित 137 करोड रुपए की राशि का भुगतान करने की घोषणा करते हुए कहा कि एक हफ्ते में यह राशि सम्बंधित किसानों के खाते में चली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए तीन स्टार वाली मोटर देश भर से कहीं से भी खरीदने की अनुमति होगी। वर्तमान में प्रदेश में तीन स्टार मोटर की केवल 10 कंपनियां पंजीकृत हैं। अब देश में तीन स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां हरियाणा के पैनल पर आ जाएंगी और किसान अपनी सुविधा अनुसार किसी भी कंपनी से तीन स्टार मोटर खरीद सकेंगे। इससे 31 दिसंबर 2023 तक नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने पर ट्रांसफार्मर का खर्चा किसान से नहीं लिया जाएगा। ये ट्रांसफार्मर बिजली निगमों द्वारा अपने खर्चे पर बदले जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज जिला कुरुक्षेत्र में आयोजित थानेसर विधानसभा की विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
هذه القصة من طبعة August 05, 2024 من Aaj Samaaj.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
बल ने कुर्बानियां देकर हमेशा जलती रहने वाली देशभक्ति की लौ जलाई
बीएसएफ के स्थापना दिवस पर अमित शाह व अन्य नेताओं ने जवानों को दी बधाई, शाह बोले
2 mins
December 02, 2025
Aaj Samaaj
एमपी में सड़कों पर उतरे हजारों किसान
एमएसपी व अन्य मांगों को लेकर 4 जिलों के किसान कर रहे प्रदर्शन
2 mins
December 02, 2025
Aaj Samaaj
कश्मीर-लखनऊ में 8 जगहों पर एनआईए की छापेमारी
दिल्ली ब्लास्ट मामला
1 mins
December 02, 2025
Aaj Samaaj
एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों के बीच संसद में हंगामा
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू
3 mins
December 02, 2025
Aaj Samaaj
रिकॉर्ड ऊंचाई को छू सकती है सोने की कीमत
सोने की कीमतों में अगले सप्ताह मजबूती देखने को मिल सकती है और यह रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू सकती है।
1 min
December 02, 2025
Aaj Samaaj
एचआईवी एड्स को हराने के लिए जन-जन में जागरूकता फैलाना जरूरी : आरती राव
चंडीगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक सशक्त और संवेदनशील स्वास्थ्य ढांचा विकसित किया गया है, जिसकी गुणवत्ता से एचआईवी संक्रमित का हर संभव इलाज किया जा रहा है। हम सबको मिलकर भारत को एड्स मुक्त बनाया है, इसमें आमजन की सहभागिता बहुत जरूरी है। एचआईवी एड्स एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी को हराने के लिए जन-जन को जागरूक करना आवश्यक है।
1 mins
December 02, 2025
Aaj Samaaj
एनसीआर फरीदाबाद में प्रदेश की पहली हाई-टेक ई-लाइब्रेरी जनवरी 2026 तक होगी शुरू
भारतीय इतिहास और संस्कृति पर विशेष फोकस, ऑडियो- विजुअल सेशन्स देंगे नया अनुभव ·200 विद्यार्थियों की क्षमता वाली आधुनिक ई-लाइब्रेरी बनेगी फरीदाबाद की नई पहचान
2 mins
December 02, 2025
Aaj Samaaj
मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी और मैथिली में मैथिली की शपथ
पटना। बिहार की सबसे कम उम्र की विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर विधानसभा के पहले सत्र में मधुबनी पेंटिंग वाली पीली साड़ी और मैथिली परंपरा की पाग पहनकर पहुंचीं।
1 mins
December 02, 2025
Aaj Samaaj
कुरुक्षेत्र से गूंजा गीता का संदेश, 21 हजार बच्चों ने एक स्वर में किया गीता के श्लोकों का उच्चारण
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव चल रहा है और सोमवार को यहां केशव पार्क में वैश्विक सामूहिक गीता पाठ आयोजित किया गया, जिसमें 21 हजार बच्चों ने एक स्वर में गीता के श्लोकों का उच्चारण कर ऐसा दिव्य दृश्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को ज्ञान, भक्ति और अध्यात्म से सराबोर कर दिया।
1 mins
December 02, 2025
Aaj Samaaj
प्रदूषण के कई कारण, सिर्फ किसानों को नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदारः सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहराने की प्रवृति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजधानी की जहरीली हवा के कई कारण हैं।
3 mins
December 02, 2025
Listen
Translate
Change font size

