हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पहचान आज शिक्षा नहीं, शराब बन गई है। वे अच्छे स्कूल, स्वास्थ्य और ईमानदारी की बात करते हुए कहते थे कि गाड़ी-बंगला नहीं लेंगे लेकिन आज उनके पास शीश महल है। जो लोग यह कहते थे कि अगर सोनिया गांधी की ईडी से जांच करवा दी जाए तो वह जेल में होगी, वे ही आज उनसे गले मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह लोग कुरुक्षेत्र में आकर नशा बंद करने की बात करते हैं, जबकि दिल्ली में इन लोगों ने शराब की दुकानों को बढ़ाने का काम किया है। और गली-गली शराब की दुकान खोल दी। महिलाओं के लिए शराब की स्पेशल दुकान खोलने का काम भी इन लोगों ने किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'घमंडिया' गठबंधन के लोगों की लड़ाई देश को बचाने की नहीं, बल्कि परिवार को बचाने की है, जबकि भाजपा देश को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। कुरुक्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र के मैदान से कांग्रेस और उसकी सहयोगी आम आदमी पार्टी को खुली चेतावनी दी और कहा कि यहां से नवीन जिंदल जीत दर्ज करेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के मंच पर पहुंचते ही लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। मंच पर मुख्यमंत्री का स्वागत हनुमानजी का गदा देकर किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर जगह एक ही बात की चर्चा है कि 10 साल में नरेंद्र मोदी ने बहुत कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की चर्चा कांग्रेस नेताओं के घर में उस समय जरूर होती है जब वे लोग भोजन पर बैठते हैं लेकिन कांग्रेस के लोग परिवार से बाहर नहीं निकलना चाहते और इसीलिए वे वही बोलते हैं जो उनके पास लिखकर आ जाता है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة May 03, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة May 03, 2024 من Aaj Samaaj.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
मनु बनीं ओलंपिक चयन ट्रायल की सबसे सफल शूटर, आठ में से चार बार जीतीं, दो इवेंट में चुनी जाएंगी
मनु भाकर ओलंपिक चयन ट्रायल की सबसे सफल शूटर बनकर उभरी हैं। हरियाणा की इस शूटर ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल के कुल आठ में से चार ट्रायल में जीत हासिल की।
आजाद उम्मीदवार बिगाड़ सकते हैं जीत के समीकरण
फरीदकोट लोकसभा सीट पर दिखने लगी उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर
स्टार्स के लुक्स को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं जैस्मीन, बोलीं - कोई जानबुझ कर खराब नहीं...
'बिग बॉस' फेम अभिनेत्री जैस्मीन भसीन टीवी इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे हमेशा बेबाकी से अपनी बातें रखती नजर आती हैं।
देश में घरेलू टायर विनिर्माण की समुचित क्षमता, एफटीए से न दी जाए रियायतें: एटीएमए
टायर विनिमार्ताओं के निकाय एटीएमए ने सोमवार को कहा कि देश में टायर विनिर्माण की पर्याप्त क्षमता है लिहाजा मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के जरिए शुल्क रियायतें देकर आयात को उदार नहीं बनाया जाना चाहिए।
ईरान के राष्ट्रपति की मौत से कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ सकता है असर
ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी की एक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई है। उनकी मौत ईरान, इस्राइल, भारत और वैश्विक स्तर की राजनीति पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है।
रिकॉर्ड हाई पर पहुंची चांदी की कीमत, मई में दिया 11 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
सोना और सेंसेक्स को चांदी ने छोड़ दिया पीछे
मैक्सवेल-सूर्या के नाम शून्य का अनचाहा रिकॉर्ड
लीग स्टेज में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज
मैनचेस्टर सिटी ने जीता लगातार चौथा ईपीएल खिताब, कुल आठवीं बार जीती ट्रॉफी
91 अंक के साथ सिटी पहले स्थान पर रही जबकि आर्सेनल के 89 अंक रहे और वह दूसरे स्थान पर रहा।
हेड और नरेन के बीच होगा रोमांचक मुकाबला
आक्रामक बल्लेबाजी से केकेआर और हैदराबाद ने मचाया तहलका
भाजपा ने फरीदाबाद को नहीं बना पाए स्मार्ट सिटी: सुनील तेवतिया
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने कहा है कि भाजपा ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा तो दे दिया, मगर इसको स्मार्ट सिटी बना नहीं पाए। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे है और सीवर लाईन चौक हुई पड़ी है।