भारतीय सिनेमा की मुख्यधारा के बादशाह शाहरुख खान ने पिछले साल जबरदस्त वापसी की और सितारों की जगमग भी तेज हो गई। 2023 बॉलीवुड के लिए सुनहरा वर्ष रहा। हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इसमें शाहरुख ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्होंने चार साल के लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में वापसी की। वापसी भी ऐसी कि उनके सभी आलोचक नतमस्तक हो गए। 2023 में रिलीज हुई फिल्म पठान, जवान, डंकी की कामयाबी ने स्पष्ट कर दिया कि आज भी फिल्में केवल शाहरुख खान या उन जैसे सुपरस्टार के स्टारडम पर चलती हैं। ये फिल्में कंटेंट के स्तर पर साधारण थीं लेकिन शाहरुख फैक्टर के बलबूते बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया।
2017 और 2018 में शाहरुख खान की फिल्में जब हैरी मेट सेजल और जीरो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थीं। दोनों से ही फिल्म समीक्षक और शाहरुख के फैन निराश हुए थे। बातें शुरू हो गईं थीं कि हिंदी सिनेमा में खान तिकड़ी (शाहरुख, आमिर खान और सलमान खान) का दौर समाप्त हो गया है। शाहरुख खान हिंदी सिनेमा में रोमांस के किंग कहे जाते हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, दिल से, दिल तो पागल है जैसी फिल्मों से शाहरुख खान ने एक पूरी पीढ़ी को इश्क करना सिखाया, लेकिन वे ढलती उम्र में भी पच्चीस साल वाला रोमांस कर रहे थे। इससे इतर, एक पूरी नई पीढ़ी तैयार हो चुकी थी, जो शाहरुख खान के पुराने अंदाज से अपरिचित थी। उसने जब हैरी मेट सेजल और जीरो में उनके रोमांटिक किरदार में पूरी तरह अस्वीकार कर दिया।
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 01, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 01, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...
आम चुनाव के नतीजों में भाजपा के बहुमत से चूक जाने का सबसे बड़ा कारण अकेले उत्तर प्रदेश है, पर ऐसा हुआ कैसे
रोमांच चला अमेरिका
भारत-पाकिस्तान का मैच दुनिया के किसी भी कोने में हो, दर्शकों के लिए रोमांच की सामग्री हमेशा तैयार रहती है
कदम दर कदम भारत
प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में देश की तरक्की की यात्रा अभूतपूर्व और अविस्मरणीय रही है
पुराने हुए 'नवीन'
ढलती उम्र और बाहरी को सत्ता सौंपने की अफवाहों की कीमत
जोड़तोड़ का जवाब वोट से
भाजपा की हरकतों से आजिज मतदाताओं का जनादेश
आगे के लिए संदेश
देश की आबादी के बड़े हिस्से ने सत्ता पक्ष की जगह विपक्ष को अपने हितों की जिम्मेदारी सौंपी है
मुद्दों की झंडाबरदारी
कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी ने जमीनी मुद्दों के आक्रामक अभियान के जरिये चुनाव को बदला, पार्टी के कायाकल्प की कितनी संभावनाएं?
कड़क मृदुभाषी
धमक के साथ आंध्र प्रदेश की सत्ता में लौटे तेलुगुदेशम के मुखिया चंद्रबाबू नायडू राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी
नीम और शहद
नीतीश कुमार के राजनीतिक पलटाव का अतीत ऐसा है जो सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में बराबर उम्मीद जगाता है
जनादेश सब पर भारी
आम चुनाव 2024 ने अठारहवीं लोकसभा की तस्वीर बदली, हर राज्य ने अपने मुद्दे तय किए और सभी राजनैतिक पार्टियों को अलग संदेश दिए, किसी एक को बहुमत के बदले गठबंधन से संतुलन साधने पर जोर