![गांधी के राम और रामराज्य](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1707455820/articles/fvS58XxcK1707474678524/1707474856063.jpg)
अपनी प्रिय पत्रिका हरिजन के 18 मार्च 1933 के अंक में गांधी ने लिखा था, “यद्यपि मेरे हृदय और विवेक ने बहुत पहले ही यह मान लिया था कि ईश्वर अ का सर्वोच्च गुण और नाम 'सत्य' है, मैं सत्य को राम के नाम से पहचानता हूं। मेरी परीक्षा की कठिन से कठिन घड़ी में इसी नाम ने मेरी रक्षा की है और आज भी कर रहा है।" वे फिर 17 अगस्त 1934 के अंक में लिखते हैं, “बचपन में मेरी नौकरानी ने मुझे सिखाया था कि जब भी मुझे डर लगे या कोई कष्ट हो, तो राम नाम जपना शुरू करूं । बढ़ते ज्ञान और उम्र के बावजूद वह आज भी मेरे स्वभाव का अंग बना हुआ है। अगर वह नाम हर समय मेरे होठों पर नहीं रहता तो मेरे हृदय में चौबीसों घंटे रहता ही है। वह मेरा उद्धारक है, मेरा अवलंब है।"
यही गांधी हरिजन के 24 अप्रैल 1946 के अंक में लिखते हैं, "मेरा राम, मेरी प्रार्थनाओं का राम वह ऐतिहासिक राम नहीं है जो अयोध्या नरेश दशरथ के पुत्र थे। मेरा राम अजन्मा, शाश्वत और अद्वितीय है। मैं केवल उसकी ही आराधना करता हूं। मैं केवल उसका अवलंब चाहता हूं और आपको भी वही करना चाहिए। वह सबके लिए बराबर है। इसलिए मैं यह नहीं समझ पाता कि मुसलमान या कोई और धर्मावलंबी उसका नाम लेने से आपत्ति कैसे कर सकता है। हां, वह ईश्वर को एकमात्र राम नाम से ही पहचानने के लिए बाध्य नहीं है। वह उसे अल्लाह या ध्वनि के सामंजस्य को बनाए रखने के लिए खुदा कह सकता है।" आगे, "मेरे लिए दशरथ पुत्र सीतापति राम सर्वशक्तिमान तत्व हैं जिसका नाम हृदय में धारण करने से मानसिक, भौतिक और नैतिक व्याधियां दूर हो जाती हैं। (हरिजन, 21 जून 1946)
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 19, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 19, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/r9OUmUH7g1718186230428/1718251034054.jpg)
उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...
आम चुनाव के नतीजों में भाजपा के बहुमत से चूक जाने का सबसे बड़ा कारण अकेले उत्तर प्रदेश है, पर ऐसा हुआ कैसे
![रोमांच चला अमेरिका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/ig50nLPji1718187727773/1718188133277.jpg)
रोमांच चला अमेरिका
भारत-पाकिस्तान का मैच दुनिया के किसी भी कोने में हो, दर्शकों के लिए रोमांच की सामग्री हमेशा तैयार रहती है
![कदम दर कदम भारत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/s4rjJE1D81718187436086/1718187688255.jpg)
कदम दर कदम भारत
प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में देश की तरक्की की यात्रा अभूतपूर्व और अविस्मरणीय रही है
![पुराने हुए 'नवीन'](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/nv_iWqTBQ1718187192636/1718187429564.jpg)
पुराने हुए 'नवीन'
ढलती उम्र और बाहरी को सत्ता सौंपने की अफवाहों की कीमत
![जोड़तोड़ का जवाब वोट से](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/mEB7aZHd71718187003342/1718187181948.jpg)
जोड़तोड़ का जवाब वोट से
भाजपा की हरकतों से आजिज मतदाताओं का जनादेश
![आगे के लिए संदेश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/w2X7D4Fzx1718186632304/1718186949762.jpg)
आगे के लिए संदेश
देश की आबादी के बड़े हिस्से ने सत्ता पक्ष की जगह विपक्ष को अपने हितों की जिम्मेदारी सौंपी है
![मुद्दों की झंडाबरदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/g6Qd84TEw1718186029535/1718186168995.jpg)
मुद्दों की झंडाबरदारी
कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी ने जमीनी मुद्दों के आक्रामक अभियान के जरिये चुनाव को बदला, पार्टी के कायाकल्प की कितनी संभावनाएं?
![कड़क मृदुभाषी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/PBA33R5j11718185720857/1718186018641.jpg)
कड़क मृदुभाषी
धमक के साथ आंध्र प्रदेश की सत्ता में लौटे तेलुगुदेशम के मुखिया चंद्रबाबू नायडू राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी
![नीम और शहद](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/1co5tiaIt1718185463474/1718185714707.jpg)
नीम और शहद
नीतीश कुमार के राजनीतिक पलटाव का अतीत ऐसा है जो सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में बराबर उम्मीद जगाता है
![जनादेश सब पर भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/km7U4uNmu1718185130385/1718185453186.jpg)
जनादेश सब पर भारी
आम चुनाव 2024 ने अठारहवीं लोकसभा की तस्वीर बदली, हर राज्य ने अपने मुद्दे तय किए और सभी राजनैतिक पार्टियों को अलग संदेश दिए, किसी एक को बहुमत के बदले गठबंधन से संतुलन साधने पर जोर