![डॉक्टर्ड पिच का गोलमाल](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1706031051/articles/oJIlcnZFY1706082218189/1706082373520.jpg)
टी20 विश्व कप और आइपीएल की सुगबुगाहट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम और प्रशंसकों का फोकस रेड बॉल क्रिकेट पर है। भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की बड़ी शृंखला चर्चा के केंद्र में है। उससे भी अधिक नुक्कड़ सभाएं, पिचों को लेकर हो रही हैं। सीरीज भारत में हैं, इसलिए स्पिन ट्रैक की बातें होना स्वाभाविक है। लाल गेंद वाले इस प्रारूप में घरेलू टीमों द्वारा पिचों की सर्जरी का मामला कई बार विचार विमर्श की रडार में आया है। अलबत्ता, भारत में टेस्ट सीरीज जब-जब होती है, तब-तब टीम इंडिया के प्रबंधन और बीसीसीआइ पर 'डॉक्टर्ड पिच' बनाने के आरोप लगते हैं। कथित डॉक्टर्ड पिच का सबसे ताजा मामला दक्षिण अफ्रीका से सामने आया था, जब भारत और मेजबान टीम का मैच पांच सेशन में खत्म हो गया था। बहरहाल, केप टाउन में न्यूलैंड्स की उस चर्चित पिच को एक डीमेरिट प्वाइंट से नवाजा गया है। आखिर ये डॉक्टर्ड पिच क्या है।
डॉक्टर्ड पिच का मतलब उस सतह से है, जिसे मेजबान टीम द्वारा अपने लाभ के लिए जानबूझकर तैयार किया जाता है। यह जानबूझकर की गई तैयारी, या तो घरेलू टीम के गेंदबाजों के पक्ष में होती है या मेहमान टीम की बल्लेबाजी पर चोट करती है। हालांकि, यह चलन आम है और इसे जायज माना जाता है, जब तक यह उचित है। फिर भी इसने कई बार कठिन सवालों को बुलावा दिया है। विशेषकर, इस संबंध में भारत को हमेशा ही खरी-खोटी सुनाई जाती है। न्यूलैंड्स की पिच पर खड़े सवालों ने डॉक्टर्ड पिचों के गड़े मुर्दे को समय से पहले उखाड़ दिया। अमूमन भारत में टेस्ट श्रृंखला के दौरान जब मैच फिरकी गेंदबाजी के कारण जल्दी खत्म होते हैं, तो इन सवालों का पिटारा खोला जाता है। इस बार सवाल पहले से शुरू हो गए हैं।
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 05, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 05, 2024 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/r9OUmUH7g1718186230428/1718251034054.jpg)
उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...
आम चुनाव के नतीजों में भाजपा के बहुमत से चूक जाने का सबसे बड़ा कारण अकेले उत्तर प्रदेश है, पर ऐसा हुआ कैसे
![रोमांच चला अमेरिका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/ig50nLPji1718187727773/1718188133277.jpg)
रोमांच चला अमेरिका
भारत-पाकिस्तान का मैच दुनिया के किसी भी कोने में हो, दर्शकों के लिए रोमांच की सामग्री हमेशा तैयार रहती है
![कदम दर कदम भारत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/s4rjJE1D81718187436086/1718187688255.jpg)
कदम दर कदम भारत
प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में देश की तरक्की की यात्रा अभूतपूर्व और अविस्मरणीय रही है
![पुराने हुए 'नवीन'](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/nv_iWqTBQ1718187192636/1718187429564.jpg)
पुराने हुए 'नवीन'
ढलती उम्र और बाहरी को सत्ता सौंपने की अफवाहों की कीमत
![जोड़तोड़ का जवाब वोट से](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/mEB7aZHd71718187003342/1718187181948.jpg)
जोड़तोड़ का जवाब वोट से
भाजपा की हरकतों से आजिज मतदाताओं का जनादेश
![आगे के लिए संदेश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/w2X7D4Fzx1718186632304/1718186949762.jpg)
आगे के लिए संदेश
देश की आबादी के बड़े हिस्से ने सत्ता पक्ष की जगह विपक्ष को अपने हितों की जिम्मेदारी सौंपी है
![मुद्दों की झंडाबरदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/g6Qd84TEw1718186029535/1718186168995.jpg)
मुद्दों की झंडाबरदारी
कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी ने जमीनी मुद्दों के आक्रामक अभियान के जरिये चुनाव को बदला, पार्टी के कायाकल्प की कितनी संभावनाएं?
![कड़क मृदुभाषी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/PBA33R5j11718185720857/1718186018641.jpg)
कड़क मृदुभाषी
धमक के साथ आंध्र प्रदेश की सत्ता में लौटे तेलुगुदेशम के मुखिया चंद्रबाबू नायडू राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी
![नीम और शहद](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/1co5tiaIt1718185463474/1718185714707.jpg)
नीम और शहद
नीतीश कुमार के राजनीतिक पलटाव का अतीत ऐसा है जो सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में बराबर उम्मीद जगाता है
![जनादेश सब पर भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/km7U4uNmu1718185130385/1718185453186.jpg)
जनादेश सब पर भारी
आम चुनाव 2024 ने अठारहवीं लोकसभा की तस्वीर बदली, हर राज्य ने अपने मुद्दे तय किए और सभी राजनैतिक पार्टियों को अलग संदेश दिए, किसी एक को बहुमत के बदले गठबंधन से संतुलन साधने पर जोर