लंबी रेस के घोड़े!
Outlook Hindi|January 22, 2024
आइपीएल के मुनाफे में पैसों की बारिश के साथ, खिलाड़ियों की वह पहचान भी है, जिससे अब उन्हें पूरा देश जानने लगा है
मंथन रस्तोगी
लंबी रेस के घोड़े!

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो गई है। कई खिलाड़ी करोड़पति बने, कइयों पर लाखों की बोली लगी, तो कई नाम ऑक्शन टेबल पर ही रह गए। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस ने भले ही ज्यादा सुर्खियां बटोरी हों, मगर इस वर्ष की आइपीएल नीलामी में भी भारतीय घरेलू क्रिकेट के जुगनुओं के नाम रहा।

इस बार भी ऐसे खिलाड़ियों को अवसर मिला, जिन्हें अब तक कोई नहीं जानता है। संभव है, ये नए सितारे समीर रिजवी, शुभम दुबे, रॉबिन मिंज, कुमार कुशाग्र और अर्शिन कुलकर्णी आने वाले समय में क्रिकेट प्रेमियों के दिल पर राज करेंगे। जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, सूर्य कुमार यादव जैसे खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में आइपीएल की बड़ी भूमिका रही है। हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों की किस्मत आइपीएल के मंच और मिलने वाली धनराशि ने ही बदली। उत्तर प्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों के कस्बों, छोटे शहरों से निकले नए खिलाड़ियों के सपने भी साकार हो सकते हैं।

रॉबिन मिंज (3.6 करोड़ रुपये, गुजरात टाइटंस)

झारखंड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के सिलम पांदनटोली गांव के निवासी 21 वर्षीय विकेट कीपर और बाएं हाथ के बल्लेबाज रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा है। खबरों के अनुसार, मिंज पहले आदिवासी खिलाड़ी हैं, जिन्हें आइपीएल की किसी टीम में खेलने का मौका मिलने जा रहा है। रॉबिन बीते चार साल से झारखंड टीम के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्हें कई बार महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात करने और उनसे टिप्स लेने का मौका मिला। साधारण परिवार से आने वाले रॉबिन के पिता जेवियर मिंज सेना से सेवानिवृत्त हैं। फिलहाल वे रांची एयरपोर्ट पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते हैं। झारखंड अंडर-19 ईस्ट जोन टूर्नामेंट में रॉबिन ने मात्र 5 मैचों में 3 शतक लगाए हैं। रॉबिन के पिता बताते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने उनसे वादा किया था कि अगर उनके बेटे को कोई नहीं खरीदेगा तो सीएसके उसे खरीदेगी।

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 22, 2024 من Outlook Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 22, 2024 من Outlook Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من OUTLOOK HINDI مشاهدة الكل
जाति और जनतंत्र
Outlook Hindi

जाति और जनतंत्र

पत्रकार और इतिहासकार अरविंद मोहन की जातियों का लोकतंत्र  शृंखला की महत्वपूर्ण पुस्तक है, जाति और चुनाव। विशेष कर 18वीं लोकसभा के चुनाव के मौके पर इसका महत्व और बढ़ जाता है।

time-read
4 mins  |
May 27, 2024
बिसात पर भारत की धाक
Outlook Hindi

बिसात पर भारत की धाक

देश के प्रतिभावान खिलाड़ी इस खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और नई-नई प्रतिभाओं की आमद हो रही है

time-read
5 mins  |
May 27, 2024
परदे पर राम राज की वापसी
Outlook Hindi

परदे पर राम राज की वापसी

आज राम रतन की चमक छोटे और बड़े परदे पर साफ दिख रही है, हर कोई राम नाम की बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है

time-read
5 mins  |
May 27, 2024
ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार
Outlook Hindi

ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार

कीमतें घटने के बावजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों की उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी

time-read
6 mins  |
May 27, 2024
उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला
Outlook Hindi

उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला

पहाड़ों की रानी शिमला आधुनिक निर्माण के लिए पेड़ों की भारी कटाई से तबाह होती जा रही, क्या उस पर पुनर्विचार किया जाएगा

time-read
4 mins  |
May 27, 2024
कंगना का चुनावी कैटवॉक
Outlook Hindi

कंगना का चुनावी कैटवॉक

मंडी का सियासी अखाड़ा देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा

time-read
3 mins  |
May 27, 2024
जोर दोनों तरफ बराबर
Outlook Hindi

जोर दोनों तरफ बराबर

दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री के लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल, लेकिन मतदाताओं की उदसीनता बनी चुनौती

time-read
5 mins  |
May 27, 2024
बागियों ने बनाया रोचक
Outlook Hindi

बागियों ने बनाया रोचक

बागियों और दल-बदल कर रहे नेताओं के कारण इस बार राज्य में चुनाव हुआ रोचक, दारोमदार आदिवासी वोटों पर

time-read
5 mins  |
May 27, 2024
एक और पानीपत युद्ध
Outlook Hindi

एक और पानीपत युद्ध

भाजपा की तोड़ में हुड्डा समर्थकों और जाति समीकरणों पर कांग्रेस का दांव

time-read
5 mins  |
May 27, 2024
संविधान बना मुद्दा
Outlook Hindi

संविधान बना मुद्दा

यूपी में वोटर भाजपा समर्थक और विरोधी में बंटा, पार्टी की वफादारी के बजाय लोगों पर जाति का दबाव सिर चढ़कर बोल रहा, बाकी सभी मुद्दे वोटरों की दिलचस्पी से गायब दिख रहे

time-read
10+ mins  |
May 27, 2024