'अगले काम के बारे में कभी नहीं सोचता'
Outlook Hindi|November 27, 2023
पहली ही फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता। दूसरी फिल्म सीधे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो गई। जब कश्मीर के श्रीनगर से चले थे, तो जेब में पैसे भले ही न हों लेकिन उत्साह और आत्मविश्वास था। आत्मविश्वास भी ऐसा कि राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि समय पर न मिलने पर तत्कालीन सूचना-प्रसारण मंत्री लालकृष्ण आडवाणी के घर तक पहुंच गए थे। इस साल उन्होंने फिल्म उद्योग में अपने 45 साल पूरे किए हैं। इन साल में परिंदा, 1942 ए लव स्टोरी के लिए याद किए जाने वाले निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने मुन्नाभाई एमबीबीएस की स्क्रिप्ट लिखी, पीके के साथ कई अन्य फिल्में प्रोड्यूस कीं। अपने पसंदीदा काम संपादन करते हुए भी उनके दिमाग में कोई नई स्क्रिप्ट चलती रहती है। नई फिल्म 12वीं फेल में गाना गाने वाले चोपड़ा ने आउटलुक की आकांक्षा पारे काशिव से भविष्य की योजनाओं के बजाय वर्तमान पर खूब बातें कीं। अंशः
आकांक्षा पारे काशिव
'अगले काम के बारे में कभी नहीं सोचता'

12वीं फेल की कहानी में ऐसा क्या खास लगा कि इसे परदे पर उतारना जरूरी लगा?

यह हम सबकी कहानी है। जो लोग छोटे शहरों से आए हैं, जो अपना रास्ता नहीं खोज पाते, लेकिन उनमें संघर्ष करने का माद्दा होता है, यह फिल्म उनकी कहानी कहती है। मैं समझता हूं, ऐसे लोग जो छोटे शहरों से बड़े शहरों में आते हैं, उन लोगों का जज्बा ही अलग होता है। आप भी मनोज हैं, मैं भी मनोज हूं। जो बड़े शहर आकर भी अपना रास्ता नहीं भूले, भटके नहीं यह उन सब लोगों की कहानी है। मैं जब कश्मीर से निकला था और मैंने अपने पिता से कहा था कि मुझे फिल्में बनानी हैं, तो वे खूब नाराज हुए थे। उन्होंने डांट कर कहा था, “भूखा मर जाएगा वहां, खाएगा क्या।” फिर भी मैं बंबई पहुंचा। जब मैं 1978 में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ तो पिताजी को बताया कि मैं ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ हूं। वे भी खुश हो गए। खूब वाह-वाह किया। लेकिन फिर वही सवाल, “अच्छा बताओ इसमें पैसे कितने मिलेंगे।” मैंने बताया पैसे नहीं हैं। तो नाराज हो गए और बोले, “फिर इतना खुश क्यों हैं, जब पैसे ही नहीं मिलेंगे।” यह बताने का मकसद सिर्फ इतना है कि हम लोग वहां से आए हैं, जहां रोजगार महत्वपूर्ण है। मैं आज भी अपनी आत्मा, अपना जमीर बेचे बिना फिल्म बना रहा हूं। इसलिए मुझे लगा परदे पर यह कहानी आनी चाहिए। यह किसी एक बंदे की कहानी नहीं है। कोई तो होना चाहिए, जो बता सके कि दुनिया में ऐसे लोग भी रहते हैं।

फिल्म बनाते वक्त का कोई खास वाकया या अनुभव, जो याद रह गया?

هذه القصة مأخوذة من طبعة November 27, 2023 من Outlook Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة November 27, 2023 من Outlook Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من OUTLOOK HINDI مشاهدة الكل
खतरनाक है सबको कलाकार कहना
Outlook Hindi

खतरनाक है सबको कलाकार कहना

यह बहस अश्लीलता और सभ्यता की है, जिसके लिए लकीर खींचना वाकई जरूरी है

time-read
3 mins  |
May 13, 2024
कूचे में बेआबरू
Outlook Hindi

कूचे में बेआबरू

इस आइपीएल में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन से नए कप्तान पांड्या, लोगों के निशाने पर

time-read
4 mins  |
May 13, 2024
जाति का गणित
Outlook Hindi

जाति का गणित

भाजपा का ओबीसी उम्मीदवारों पर दांव तो कांग्रेस ने सवर्ण और महिला प्रत्याशियों को दी तरजीह, झामुमो की आदिवासी वोटों पर नजर

time-read
2 mins  |
May 13, 2024
चुनावी मुठभेड़
Outlook Hindi

चुनावी मुठभेड़

पहले चरण से ठीक पहले निकला माओवाद का जिन्न किसके लिए

time-read
3 mins  |
May 13, 2024
राजनैतिक विज्ञापनों का अर्थशास्त्र
Outlook Hindi

राजनैतिक विज्ञापनों का अर्थशास्त्र

चुनाव आते ही आरोप लगाने वाले राजनैतिक विज्ञापनों का बाजार गरम हो गया

time-read
5 mins  |
May 13, 2024
इनफ्लुएंसर काल में चुनाव
Outlook Hindi

इनफ्लुएंसर काल में चुनाव

सोशल मीडिया के लोकप्रिय चेहरों को भुनाकर राजनीतिक दलों ने मतदाताओं तक पहुंचने के एक सशक्त औजार को साध लिया

time-read
5 mins  |
May 13, 2024
सिनेमा से बनती-बिगड़ती सियासत
Outlook Hindi

सिनेमा से बनती-बिगड़ती सियासत

फिल्मी सितारों का सबसे ज्यादा प्रभाव राजनीति में अगर कहीं रहा है, तो वह है दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु

time-read
7 mins  |
May 13, 2024
वजूद बचाने की जंग
Outlook Hindi

वजूद बचाने की जंग

तेलंगाना के चुनावी अखाड़े में सबके अपने भारी के बड़े-बड़े दावे

time-read
6 mins  |
May 13, 2024
द्रविड़ पहचान बनाम हिंदुत्व
Outlook Hindi

द्रविड़ पहचान बनाम हिंदुत्व

यहां मुकाबला दोतरफा, सिवाय एकाध सीटों के जहां भाजपा का कुछ दांव है

time-read
5 mins  |
May 13, 2024
जाति, पानी और हिंदुत्व से चढ़ता चुनाव
Outlook Hindi

जाति, पानी और हिंदुत्व से चढ़ता चुनाव

भाजपा को दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपि के तीन तटीय जिलों से उम्मीद है

time-read
4 mins  |
May 13, 2024