प्रत्याशी, प्रयोग और प्रपंच
Outlook Hindi|November 13, 2023
भाजपा के लिए टिकट बंटवारे के जरिये सत्ता-विरोधी लहर के मुकाबले की कोशिश बनी सिरदर्द, कांग्रेस में कलह भी कम नहीं
अनूप दत्ता
प्रत्याशी, प्रयोग और प्रपंच

रणनीतियां पार्टियों के चुनावी टिकटों से बेहतर किसी और मामले से शायद ही जाहिर होती हैं। फिर, जब मध्य भारत के इस 230 विधानसभा सीटों वाले राज्य में सबसे ज्यादा दांव लगे हों और दोनों प्रमुख दावेदारों भाजपा और कांग्रेस के टिकटों के बंटवारे को लेकर घमासान मचा हो तो रणनीतियों की उलझनें और अनिश्चय भी खुल जाते हैं। वैसे, दोनों पार्टियां 17 नवंबर को तय मतदान के लिए बड़े प्रयोग की आजमाइश करती दिखती हैं। सत्ता पर अपना दावा ठोंकने वाली कांग्रेस में सिर-फुटव्‍वल कुछ कम दिखी, मगर तकरीबन 18 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा में प्रदेश के चारों-पांचों क्षेत्रों में प्रदर्शन, मार-पीट तक दिखी। इसकी वजह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का प्रभुत्व है, जो कुछ महीने बाद ही अगले साल लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता। इसी रणनीति के तहत तकरीबन सात केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को भी मैदान में उतार दिया गया। इसके जरिये यह कोशिश लगती है कि प्रदेश भाजपा और लगभग दो दशकों से सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ सत्ता-विरोधी रुझान की काट की जा सके, हालांकि उम्मीदवारों की पहले जारी दो सूचियों के बाद केंद्रीय नेतृत्व को विरोध देखकर कुछ झुकना पड़ा और बाद की सूचियों में प्रदेश इकाई के चार-पांच खेमों और शिवराज सिंह का खयाल रखना पड़ा।

2018 के विधानसभा चुनावों में जीत के बावजूद भाजपा के ऑपरेशन लोटस के हाथों सता गंवा बैठी कांग्रेस में इस बार जीत का उत्साह दिख रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुआई में 22 विधायक 2020 में पार्टी छोड़कर भाजपा में जा मिले तो कमलनाथ की सरकार महज डेढ़ साल में गिर गई थी। कांग्रेस अब उसका बदला लेने की फिराक में है। पार्टी को इसका एक फायदा यह जरूर दिख रहा है कि खेमेबाजी कम हो गई है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह तकरीबन एका दिखा रहे हैं। कांग्रेस की रणनीति भाजपा के उलट राज्य नेतृत्व पर आश्रित है, जिसका एक विवादास्पद नजारा हाल में दिखा।

هذه القصة مأخوذة من طبعة November 13, 2023 من Outlook Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة November 13, 2023 من Outlook Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من OUTLOOK HINDI مشاهدة الكل
कूचे में बेआबरू
Outlook Hindi

कूचे में बेआबरू

इस आइपीएल में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन से नए कप्तान पांड्या, लोगों के निशाने पर

time-read
4 mins  |
May 13, 2024
जाति का गणित
Outlook Hindi

जाति का गणित

भाजपा का ओबीसी उम्मीदवारों पर दांव तो कांग्रेस ने सवर्ण और महिला प्रत्याशियों को दी तरजीह, झामुमो की आदिवासी वोटों पर नजर

time-read
2 mins  |
May 13, 2024
चुनावी मुठभेड़
Outlook Hindi

चुनावी मुठभेड़

पहले चरण से ठीक पहले निकला माओवाद का जिन्न किसके लिए

time-read
3 mins  |
May 13, 2024
राजनैतिक विज्ञापनों का अर्थशास्त्र
Outlook Hindi

राजनैतिक विज्ञापनों का अर्थशास्त्र

चुनाव आते ही आरोप लगाने वाले राजनैतिक विज्ञापनों का बाजार गरम हो गया

time-read
5 mins  |
May 13, 2024
सिनेमा से बनती-बिगड़ती सियासत
Outlook Hindi

सिनेमा से बनती-बिगड़ती सियासत

फिल्मी सितारों का सबसे ज्यादा प्रभाव राजनीति में अगर कहीं रहा है, तो वह है दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु

time-read
7 mins  |
May 13, 2024
वजूद बचाने की जंग
Outlook Hindi

वजूद बचाने की जंग

तेलंगाना के चुनावी अखाड़े में सबके अपने भारी के बड़े-बड़े दावे

time-read
6 mins  |
May 13, 2024
द्रविड़ पहचान बनाम हिंदुत्व
Outlook Hindi

द्रविड़ पहचान बनाम हिंदुत्व

यहां मुकाबला दोतरफा, सिवाय एकाध सीटों के जहां भाजपा का कुछ दांव है

time-read
5 mins  |
May 13, 2024
जाति, पानी और हिंदुत्व से चढ़ता चुनाव
Outlook Hindi

जाति, पानी और हिंदुत्व से चढ़ता चुनाव

भाजपा को दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपि के तीन तटीय जिलों से उम्मीद है

time-read
4 mins  |
May 13, 2024
विरासत का द्वंद्व
Outlook Hindi

विरासत का द्वंद्व

पिता की विरासत को आगे बढ़ाने वाले जगन का भाजपा-कांग्रेस से रिश्तों में रवैया ढुलमुल

time-read
4 mins  |
May 13, 2024
प्रांतीय राजनीति की चुनौती
Outlook Hindi

प्रांतीय राजनीति की चुनौती

भाजपा के रणनीतिकारों को यह बात समझ नहीं आई है कि नब्बे के दशक के बाद इस देश की राजनीति एकदम बदल गई है

time-read
5 mins  |
May 13, 2024