अस्सी के दशक में मैं अमेरिका में पत्रकारिता जगत में सक्रिय था। प्रवासी भारतीयों द्वारा कई समाचारपत्र प्रकाशित होते थे, जिनमें मैं नियमित रूप से लिखता था। इसी क्रम में भारतीय राजनीति और हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय व्यक्तियों के इंटरव्यू का अवसर मिलता था। एक दफा देव आनंद अमेरिका आए, तो मैंने उनका इंटरव्यू लिया था। देव साहब से यह मेरी पहली मुलाकात थी। पहली मुलाकात में ही देव साहब ने अपने जादुई एहसास से मंत्रमुग्ध कर दिया था।
उन दिनों मैं सितारवादक पंडित रविशंकर पर 'भैरवी' नाम से डॉक्युमेंट्री बनाने का प्रयास कर रहा था, मगर मुझे भारत आना पड़ा। भारत आकर मेरी मुलाकात जब देव साहब से हुई तो मालूम हुआ वे भी पंडित रविशंकर पर 'सॉन्ग ऑफ लाइफ' नाम से डॉक्युमेंट्री बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यानी हम दोनों का लक्ष्य एक ही था, लेकिन कुछ कारणों से हमें डॉक्युमेंट्री बनाने के लिए कॉपीराइट नहीं मिला। बाद में एक फिल्म फेस्टिवल में फिर मेरी मुलाकात उनसे हुई। मैंने उन पर एक कविता लिखी थी। जब मैंने उन्हें कविता सुनाई तो वे बेहद खुश हुए। इस तरह मेरी उनसे जान-पहचान बढ़ी। उन दिनों वे अपनी फिल्म सेंसर के निर्माण में व्यस्त थे। उन्होंने मुझे भी फिल्म की डबिंग और अन्य कार्यों में शामिल होने के लिए कहा। मैं उनसे प्रभावित था और मेरी फिल्म निर्माण में रुचि भी थी, सो उनसे नियमित मिलने लगा। सेंसर में बड़ी स्टारकास्ट थी, मगर फिल्म चली नहीं। उन्होंने सेंसर को पीछे छोड़ते हुए अगली फिल्म शुरू कर दी।
वे 80 वर्ष की आयु में भी उसी ऊर्जा से फिल्म बना रहे थे जिस ऊर्जा से उन्होंने मुंबई में पहला कदम रखा था। वे हर फिल्म में नए विषय को लेकर आते थे। उन्हें फॉर्मूला फिल्मों से लगाव नहीं था। फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा न रहने के बाद भी वे आखिरी समय तक निरंतर नए विषयों पर फिल्म बनाते रहे। इतना ही नहीं, वे केवल तीन से चार करोड़ रुपये के बजट की ही फिल्म बनाते थे। हमेशा उनकी कोशिश नए कलाकारों को मौका देने की होती थी।
هذه القصة مأخوذة من طبعة October 16, 2023 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة October 16, 2023 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
जाति और जनतंत्र
पत्रकार और इतिहासकार अरविंद मोहन की जातियों का लोकतंत्र शृंखला की महत्वपूर्ण पुस्तक है, जाति और चुनाव। विशेष कर 18वीं लोकसभा के चुनाव के मौके पर इसका महत्व और बढ़ जाता है।
बिसात पर भारत की धाक
देश के प्रतिभावान खिलाड़ी इस खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और नई-नई प्रतिभाओं की आमद हो रही है
परदे पर राम राज की वापसी
आज राम रतन की चमक छोटे और बड़े परदे पर साफ दिख रही है, हर कोई राम नाम की बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है
ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार
कीमतें घटने के बावजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों की उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी
उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला
पहाड़ों की रानी शिमला आधुनिक निर्माण के लिए पेड़ों की भारी कटाई से तबाह होती जा रही, क्या उस पर पुनर्विचार किया जाएगा
कंगना का चुनावी कैटवॉक
मंडी का सियासी अखाड़ा देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा
जोर दोनों तरफ बराबर
दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री के लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल, लेकिन मतदाताओं की उदसीनता बनी चुनौती
बागियों ने बनाया रोचक
बागियों और दल-बदल कर रहे नेताओं के कारण इस बार राज्य में चुनाव हुआ रोचक, दारोमदार आदिवासी वोटों पर
एक और पानीपत युद्ध
भाजपा की तोड़ में हुड्डा समर्थकों और जाति समीकरणों पर कांग्रेस का दांव
संविधान बना मुद्दा
यूपी में वोटर भाजपा समर्थक और विरोधी में बंटा, पार्टी की वफादारी के बजाय लोगों पर जाति का दबाव सिर चढ़कर बोल रहा, बाकी सभी मुद्दे वोटरों की दिलचस्पी से गायब दिख रहे