![बेवफाई का बाजार](https://cdn.magzter.com/Outlook Hindi/1689572345/articles/eWqacysNt1689585353976/1689585672507.jpg)
अफसाना नया नहीं है। नया कुछ है तो बस आधुनिक बाजार की पैठ । विवाह, विवाहेतर रिश्ते, सुख की विविध आकांक्षाएं, वफा - बेवफाई तो शायद अनादिकाल से हैं। दुनिया भर के साहित्य, प्राचीन ग्रंथ, महाकाव्य, पौराणिक कथाओं में अनेक तरह के किस्से हमारी याददाश्त का हिस्सा हैं। शायद किसी भी दौर और किसी भी समाज में तमाम तरह की मानव-प्रवृत्तियां सक्रिय रहती हैं, लेकिन ये सब व्यक्तिगत मामले रहते आए हैं। हाल के दौर में रिश्तों की तलाश के व्यावसायीकरण की थोड़ी-बहुत या छोटे-मोटे धंधे का एक नजारा उत्तर भारत के शहरों और रेललाइनों के किनारे दीवार पर लिखे में देखा जा सकता था कि, “एक बार मिल तो लें।" अब कई डेटिंग ऐप ने इसे बाकायदा संगठित कारोबार और बाजार की शक्ल दे दी है। ये ऐप बाजार बनाने की तमाम मार्केटिंग रणनीतियां अपना रहे हैं और दबी-छुपी लालसाओं, वासनाओं के लिए मौका मुहैया करा रहे हैं। विवाहितों के लिए बने डेटिंग ऐप्स उन लोगों के लिए भी नए दरवाजे खोल रहे हैं, जिन्हें अब तक शादी 'निभाने' की बात लगा करती थी। यह पेशकश भी है कि बिना मिले सिर्फ बात या चैट करके (सेक्सटिंग) भी संतुष्टि पा सकते हैं। ये ऐप इंटरनेट और स्मार्टफोन के दौर में महानगरों से आगे छोटे शहरों और कस्बों तथा दूर-दराज के इलाकों में बाजार तलाश रहे हैं। कुछेक दावों को मानें तो दूसरे-तीसरे दर्जे के शहरों में विवाहेतर सेक्स इच्छाओं की पूर्ति का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है।
विवाहित लोगों के लिए बनाई गई डेटिंग ऐप ग्लीडेन का दावा है कि फिलहाल 20 लाख लोग उसके एक्टिव यूजर हैं। ग्लीडेन ने हाल में एक सर्वेक्षण के जरिये दावा किया है कि महानगरों (टीयर -1) में 58 फीसदी लोगों ने विवाहेतर संबंधों की बात कबूली जबकि टीयर-2, 3 शहरों में 56 फीसदी लोग इसके हक में हैं। कथित तौर पर 1500 लोगों का यह सर्वे देश के 12 शहरों में किया गया है (देखें, आंकड़े कुछ कहते हैं )। ग्लीडेन की भारत में कंट्री मैनेजर सिबिल शिडेल के मुताबिक, महिलाओं द्वारा खास तौर से महिलाओं के लिए बनाए गए इस ऐप ने छोटे शहरों को भी वह आजादी दी जिसके बारे में खुद उन्होंने सोचा नहीं था। यह अलग बात है कि ग्लीडेन के पहले भी एक रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के प्रयोग के मामले में भारत शीर्ष पांच देशों में शामिल था।
هذه القصة مأخوذة من طبعة July 10, 2023 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة July 10, 2023 من Outlook Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/r9OUmUH7g1718186230428/1718251034054.jpg)
उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...
आम चुनाव के नतीजों में भाजपा के बहुमत से चूक जाने का सबसे बड़ा कारण अकेले उत्तर प्रदेश है, पर ऐसा हुआ कैसे
![रोमांच चला अमेरिका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/ig50nLPji1718187727773/1718188133277.jpg)
रोमांच चला अमेरिका
भारत-पाकिस्तान का मैच दुनिया के किसी भी कोने में हो, दर्शकों के लिए रोमांच की सामग्री हमेशा तैयार रहती है
![कदम दर कदम भारत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/s4rjJE1D81718187436086/1718187688255.jpg)
कदम दर कदम भारत
प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में देश की तरक्की की यात्रा अभूतपूर्व और अविस्मरणीय रही है
![पुराने हुए 'नवीन'](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/nv_iWqTBQ1718187192636/1718187429564.jpg)
पुराने हुए 'नवीन'
ढलती उम्र और बाहरी को सत्ता सौंपने की अफवाहों की कीमत
![जोड़तोड़ का जवाब वोट से](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/mEB7aZHd71718187003342/1718187181948.jpg)
जोड़तोड़ का जवाब वोट से
भाजपा की हरकतों से आजिज मतदाताओं का जनादेश
![आगे के लिए संदेश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/w2X7D4Fzx1718186632304/1718186949762.jpg)
आगे के लिए संदेश
देश की आबादी के बड़े हिस्से ने सत्ता पक्ष की जगह विपक्ष को अपने हितों की जिम्मेदारी सौंपी है
![मुद्दों की झंडाबरदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/g6Qd84TEw1718186029535/1718186168995.jpg)
मुद्दों की झंडाबरदारी
कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी ने जमीनी मुद्दों के आक्रामक अभियान के जरिये चुनाव को बदला, पार्टी के कायाकल्प की कितनी संभावनाएं?
![कड़क मृदुभाषी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/PBA33R5j11718185720857/1718186018641.jpg)
कड़क मृदुभाषी
धमक के साथ आंध्र प्रदेश की सत्ता में लौटे तेलुगुदेशम के मुखिया चंद्रबाबू नायडू राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी
![नीम और शहद](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/1co5tiaIt1718185463474/1718185714707.jpg)
नीम और शहद
नीतीश कुमार के राजनीतिक पलटाव का अतीत ऐसा है जो सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में बराबर उम्मीद जगाता है
![जनादेश सब पर भारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/266/1730609/km7U4uNmu1718185130385/1718185453186.jpg)
जनादेश सब पर भारी
आम चुनाव 2024 ने अठारहवीं लोकसभा की तस्वीर बदली, हर राज्य ने अपने मुद्दे तय किए और सभी राजनैतिक पार्टियों को अलग संदेश दिए, किसी एक को बहुमत के बदले गठबंधन से संतुलन साधने पर जोर