तो क्या होगा जजपा का
India Today Hindi|June 05, 2024
हरियाणा के हिसार के आजाद नगर में जननायक जनता पार्टी (जजपा) का कार्यालय है. हरियाणा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा के उम्मीदवार के लिए यही केंद्रीय कार्यालय के तौर पर काम कर रहा है.
हिमांशु शेखर
तो क्या होगा जजपा का

यहां उम्मीदवार कोई और नहीं बल्कि दुष्यंत की मां नैना चौटाला हैं. जजपा कार्यालय से बमुश्किल 25 मीटर की दूरी पर बनी एक चौपाल पर तकरीबन डेढ़ दर्जन लोग बैठकर चुनावी चर्चा कर रहे हैं. इनमें से एक हैं स्थानीय किसान हरवीर सिंह. वे कहते हैं, "चौटाला परिवार की कर्मभूमि हिसार से जजपा इस चुनाव में और इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पूरी तरह से साफ हो जाएगी. हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार और केंद्र की मोदी सरकार किसान आंदोलन के दौरान हम किसानों पर जुल्म कर रही थीं, तब दुष्यंत सत्ता में भागीदार थे और यह सब चुपचाप देख रहे थे. आज हिसार का हर वर्ग उनके खिलाफ है."

लोकसभा चुनाव में पूरे हरियाणा में भले ही सीधा मुकाबला प्रदेश और केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी कांग्रेस में है लेकिन यहां की 10 लोकसभा सीटों पर जजपा और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं. दोनों पार्टियां इनमें से उन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की बेहतर संभावना देख रही हैं, जिन पर भाजपा के साथ गठबंधन में होने पर जजपा की मूल पार्टी इनेलो अपने उम्मीदवार उतारती थी. हिसार और सिरसा की गिनती ऐसी ही लोकसभा सीटों में होती है. ये दोनों ऐसे लोकसभा क्षेत्र हैं, जहां 2019 में पहली बार भाजपा जीती थी.

हरियाणा की जाट राजनीति के केंद्र रोहतक, हिसार और सिरसा ही हैं. रोहतक और हिसार के कुछ हिस्से को जाटों का देशवाली क्षेत्र माना जाता है. इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा मजबूत माने जाते हैं. वहीं हिसार के एक बड़े हिस्से और सिरसा को मिलाकर जाट समाज का जो बागड़ क्षेत्र है, उसमें चौटाला परिवार मजबूत है. हरियाणा की इन जाट बहुल तीनों लोकसभा सीटों पर आम लोगों से बातचीत का लुब्बेलुबाब यही निकलता है कि चौटाला परिवार की विरासत के साथ खड़ी हुई इस नई नवेली पार्टी जजपा से उनका मोहभंग हो रहा है.

هذه القصة مأخوذة من طبعة June 05, 2024 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة June 05, 2024 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من INDIA TODAY HINDI مشاهدة الكل
मेरे अप्पा रॉकस्टार
India Today Hindi

मेरे अप्पा रॉकस्टार

अभिनेत्री गायिका श्रुति हासन अपने पिता कमल हासन के साथ काम करने और दूसरे कई अनुभवों के बारे में

time-read
1 min  |
June 26, 2024
स्टेज के अपने राम
India Today Hindi

स्टेज के अपने राम

रामायण के अपेक्षाकृत कम चर्चित प्रसंगों को सामने लाने वाला स्पैक्टेक्युलर नाटक हमारे राम बना दर्शकों की पसंद

time-read
2 mins  |
June 26, 2024
आदिवासी कैसे आएंगे आगे
India Today Hindi

आदिवासी कैसे आएंगे आगे

सरकार को देश के आदिवासी समुदायों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बरकरार रखने की जरूरत है

time-read
1 min  |
June 26, 2024
अब संतुलन जरुरी
India Today Hindi

अब संतुलन जरुरी

भाजपा के बहुमत खोने के बाद, संसदीय कार्य मंत्रालय को सदन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विपक्ष की बढ़ी हुई ताकत और अप्रत्याशित सहयोगियों से निबटना होगा

time-read
1 min  |
June 26, 2024
मजबूत हो न्यायपालिका
India Today Hindi

मजबूत हो न्यायपालिका

न्यायाधीशों की नियुक्ति और न्यायपालिका के इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार को प्राथमिकता दी जाए ताकि इंसाफ में तेजी आए और अदालती कार्रवाई का आम आदमी पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ घटे

time-read
1 min  |
June 26, 2024
भारतीय इनोवेशन को उड़ान की जरूरत
India Today Hindi

भारतीय इनोवेशन को उड़ान की जरूरत

अगर भारत भविष्य का हिस्सा बनना चाहता है तो मंत्री को देश को तकनीकी प्रगति में तेजी से आगे बढ़ाना होगा

time-read
2 mins  |
June 26, 2024
स्त्री को अधिक शक्ति
India Today Hindi

स्त्री को अधिक शक्ति

राजनैतिक और वित्तीय ताकत के अलावा महिलाओं को घर और बाहर सुरक्षा की जरूरत बड़ा मुद्दा

time-read
1 min  |
June 26, 2024
दाने-दाने का इस्तेमाल
India Today Hindi

दाने-दाने का इस्तेमाल

बफर स्टॉक का प्रबंधन और सार्वजनिक वितरण इस मंत्रालय की सफलता के लिए अहम होंगे

time-read
1 min  |
June 26, 2024
ट्रांसमिशन में बर्बाद न हो बिजली
India Today Hindi

ट्रांसमिशन में बर्बाद न हो बिजली

जोशी की बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना भी होगी कि मुख्य बिजली मंत्रालय के साथ तालमेल कम न हो

time-read
2 mins  |
June 26, 2024
शहरी यातायात को बनाएं सुगम
India Today Hindi

शहरी यातायात को बनाएं सुगम

मंत्रालय को स्मार्ट सिटीज जैसी ठंडे बस्ते में चली गई परियोजनाओं को फिर से सामने लाना होगा. इसके अलावा शहरों में आवाजाही को आसान बनाने पर भी काम करना होगा

time-read
1 min  |
June 26, 2024