![दंगल हुआ दिलचस्प](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1716188035/articles/HdFmCqKYa1716196464534/1716197001402.jpg)
राज्य में उसे मुख्य चुनौती दे रही कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में छह-सात सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीत सकते हैं. दूसरी तरफ, भाजपा नेता भी अनौपचारिक बातचीत में मान रहे हैं कि 2019 की सफलता दोहराना काफी मुश्किल है. उनके मुताबिक, पार्टी को इस बार एक या दो सीटों का नुक्सान हो सकता है.
जिन सीटों पर केंद्र और राज्य की सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है, उनमें रोहतक सबसे आगे है. दिल्ली से सटी इस सीट पर 2019 में भाजपा के अरविंद शर्मा ने कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को 7,503 वोटों से हराया था. यह ऐसी सीट है जहां भाजपा पहली बार 2019 में ही जीती थी. जिस जनसंघ से भाजपा निकली है, उसके उम्मीदवार जरूर यहां से दो बार 1962 और 1971 में चुनाव जीते थे. यानी यह कांग्रेस का एक मजबूत किला है..
पिछले करीब तीन दशकों से इस सीट पर कांग्रेस की मजबूती की एक प्रमुख वजह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं. 1991 में भूपेंद्र हुड्डा यहां से पहली बार सांसद बने और तब से 2004 तक के लोकसभा चुनाव में सिर्फ 1999 का चुनाव हारे. लेकिन जब 2004 के अंत में वे हरियाणा के मुख्यमंत्री बने तो फिर 2005 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा इस सीट से सांसद बने. दीपेंद्र न सिर्फ 2009 में यह सीट जीतने में कामयाब हुए बल्कि नरेंद्र मोदी की लहर के बावजूद 2014 में भी उन्होंने यह सीट अपने पास बरकरार रखी.
आखिर जिस सीट पर हुड्डा परिवार का इतना असर है, उस पर 2019 में दीपेंद्र हुड्डा कैसे हार गए? वे इसके जवाब में बताते हैं, "मेरे संसदीय क्षेत्र में सेना से जुड़े परिवारों की बड़ी संख्या है. बालाकोट की वजह से इन लोगों में मोदी सरकार के प्रति समर्थन का भाव था. फिर भी स्थानीय लोगों के बीच मुझे ज्यादा बढ़त मिल रही थी लेकिन मैं पोस्टल बैलेट में मामूली अंतर से हार गया. इस बार यहां ऐसा कुछ नहीं है और मुझे बड़े अंतर से जीत का भरोसा है."
هذه القصة مأخوذة من طبعة May 29, 2024 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة May 29, 2024 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![न कौनौ हड़बड़ी न डाउट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1728463/g6n1QMfKb1718019183814/1718019321184.jpg)
न कौनौ हड़बड़ी न डाउट
गायक सुखविंदर सिंह मोटिवेशनल बंदिशों से आगे निकलकर अब रूमानी और क्लब साँग शैली की ओर वापसी कर रहे
![एक्सट्रीम राह पर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1728463/_V6icywCx1718019002626/1718019182950.jpg)
एक्सट्रीम राह पर
क्या हीरो के एक्सट्रीम परिवार के सबसे नए सदस्य में वह काबिलियत है जिससे उसे एक उपयुक्त सदस्य माना जा सके?
![स्विफ्ट का नया अंदाज](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1728463/QMUckSAZw1718018827775/1718018999682.jpg)
स्विफ्ट का नया अंदाज
नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट नए लुक, अतिरिक्त फीचर्स और बिल्कुल नए पेट्रोल इंजन के साथ आई है
![फीचर्स से भरपूर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1728463/NbJs-hFTp1718018628628/1718018827173.jpg)
फीचर्स से भरपूर
महिंद्रा ने एक्सयूवी 300 कॉम्पैक्ट एसयूवी को नया रूप देकर एक्सयूवी 3एक्सओ के तौर पर लॉन्च किया
![सड़कों के नए मेहमान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1728463/94Dpz4bkt1718018232958/1718018384353.jpg)
सड़कों के नए मेहमान
हाल के कुछेक सालों में हिंदुस्तान में अल्ट्रा-लग्जरी कारों का बाजार तेजी से बढ़ा है
![केरल में खिला कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1728463/vgng6rRK91718018013643/1718018216204.jpg)
केरल में खिला कमल
फिर से राहुल की लहर लेकिन केरल में आखिरकार भाजपा ने अपना झंडा गाड़ ही दिया
![फिर उभरी कांग्रेस](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1728463/SSinDv6z71718017777879/1718018006302.jpg)
फिर उभरी कांग्रेस
देश के पूर्वोत्तर इलाके का विकास करने के भाजपा के वादों के बावजूद लोकसभा चुनाव नतीजों से साफ है कि यह इलाका अब कांग्रेस को तरजीह देने लगा
![बाहरी हुए बाहर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1728463/CMRPa9Lc31718017593019/1718017776146.jpg)
बाहरी हुए बाहर
कांग्रेस से कड़ी टक्कर की उम्मीद के बावजूद भाजपा को दबदबा बरकरार रखने में कैसे मदद मिली
![पुराने किले में सब चकाचक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1728463/f6nCLaziL1718017490333/1718017592795.jpg)
पुराने किले में सब चकाचक
थोड़े से छिटकाव को छोड़ दें तो भाजपा ने गुजरात का अपना किला बरकरार रखा है. लेकिन मतदाताओं ने समर्थन का फासला घटाकर उन्हें चेतावनी जरूर दे दी
![जित देखो तित भगवा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1728463/cDyS8Oyrn1718017355817/1718017488630.jpg)
जित देखो तित भगवा
2014 में दो सीटों से लेकर 2019 में एकमात्र छिंदवाड़ा और 2024 में पूरी तरह से हार, पार्टी में दलबदल और भाजपा के मोदी अभियान ने कांग्रेस के लिए विनाश का संकेत दिया