किसकी जीत, किसकी हार
India Today Hindi|March 27, 2024
आम चुनाव से ठीक पहले नागरिकता (संशोधन) अधिनियम अधिसूचना जारी होने पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. बड़ा मसला यही है कि यह मुस्लिम शरणार्थियों के साथ भेदभाव करता है
कौशिक डेका, अर्कमय दत्ता मजूमदार
किसकी जीत, किसकी हार

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 यानी सीएए पारित होने के चार साल बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 11 मार्च को उक्त कानून को लागू करने संबंधी नियम अधिसूचित किए. ये नियम बताते हैं कि पात्र लोग सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं. आम चुनाव की घोषणा से महज कुछ दिन पहले भाजपा-नीत केंद्र सरकार के इस कदम ने एक बार फिर देशभर में सियासी घमासान और प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश में बसे पाकिस्तान से आए सिंधी शरणार्थियों और पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से आए मतुआ समुदाय के लोगों ने जहां इसका जश्न मनाया, वहीं असम के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए.

दरअसल, सीएए तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी देशों - अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी प्रवासियों/शरणार्थियों के लिए भारतीय नागरिकता हासिल करना आसान बनाता है. उन्हें बस यह साबित करना होगा कि वे 31 दिसंबर, 2014 से पहले वैध या अवैध रूप से भारत आए थे और कम से कम पांच साल यहां रह चुके हैं. सत्तारूढ़ भाजपा इस कदम को इन देशों के 'उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों' के प्रति अपनी संवैधानिक प्रतिबद्धता पूरी करने के रूप में पेश कर रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आजादी के बाद, हमारे संविधान में वादा किया गया था कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में उत्पीड़न के शिकार धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जाएगी... नागरिकता नहीं दिए जाने से इन आप्रवासियों ने अपने ही देश में अपमानित महसूस किया."

विपक्ष अधिसूचना जारी करने के समय पर सवाल उठाते हुए आरोप लगा रहा है कि भाजपा ने आगामी आम चुनाव में वोटों के ध्रुवीकरण के लिए यह कदम उठाया है. वहीं सरकार अधिसूचना जारी होने में देरी के लिए कोविड महामारी को जिम्मेदार ठहराकर विपक्ष के आरोपों को खारिज कर रही है. वैसे, केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 से नौ राज्यों - गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र के 31 जिला मजिस्ट्रेट और गृह सचिवों को सीएए के तहत नागरिकता देने की अनुमति दे रखी थी. इनमें से कुछ राज्य विपक्ष शासित थे, पर पहले साल में 1,414 विदेशियों को बिना किसी विरोध के नागरिकता मिली.

هذه القصة مأخوذة من طبعة March 27, 2024 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة March 27, 2024 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من INDIA TODAY HINDI مشاهدة الكل
भइया जी सेंचुरी वाले
India Today Hindi

भइया जी सेंचुरी वाले

अपनी ताजा फिल्म भइया जी के साथ अभिनेता मनोज बाजपेयी ने पूरा किया अपने करियर का सौवां प्रोजेक्ट

time-read
1 min  |
June 12, 2024
जानलेवा लापरवाही
India Today Hindi

जानलेवा लापरवाही

सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाते कारोबारी और देखकर भी आंखें मूंदते सरकारी अफसर. गुजरात की एक और भयावह त्रासदी इसी का नतीजा थी, जिसमें एक गेमिंग जोन में आग लगने से 33 जिंदगियां स्वाहा

time-read
4 mins  |
June 12, 2024
धंधे के तल्ले पर तगड़ी चोट
India Today Hindi

धंधे के तल्ले पर तगड़ी चोट

आयकर विभाग ने आगरा के बड़े जूता व्यापारियों के ठिकानों पर मारे छापे. शहर में अब तक की सबसे ज्यादा नकदी बरामद नकदी के समानांतर हजारों करोड़ रुपए के पर्ची सिस्टम पर उठे सवाल

time-read
8 mins  |
June 12, 2024
शेखावाटी को कतई नहीं भा रहा यह पथ
India Today Hindi

शेखावाटी को कतई नहीं भा रहा यह पथ

देश में सबसे ज्यादा सैनिक और शहादत देने वाले राजस्थान के शेखावाटी में युवा नहीं बनना चाहते अग्निवीर दिखने लगे सेना में भर्ती की इस योजना के सामाजिक, आर्थिक और मानसिक प्रभाव

time-read
8 mins  |
June 12, 2024
आया जमाना इन्फ्लूएंसर का
India Today Hindi

आया जमाना इन्फ्लूएंसर का

युवा, सुशिक्षित-गुणी इंटरनेट योद्धाओं की एक पूरी बिरादरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यवस्थित वीडियो के जरिए अलग ही ढंग से जनमानस को आकार दे रही

time-read
10+ mins  |
June 12, 2024
नवीन इतिहास बनाएंगे या बन जाएंगे?
India Today Hindi

नवीन इतिहास बनाएंगे या बन जाएंगे?

देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने उतरे नवीन पटनायक को भाजपा से मिल रही है कड़ी चुनौती. क्या वे होंगे कामयाब या फिर ओडिशा में 24 साल के उनके शासन का होगा अंत?

time-read
10+ mins  |
June 12, 2024
बागियों पर बिफरी 'बाबूलाल की बीजेपी'
India Today Hindi

बागियों पर बिफरी 'बाबूलाल की बीजेपी'

एक नेता की मानें तो झारखंड भाजपा पर रांची के नेताओं का कब्जा है. वे जमशेदपुर, पलामू वगैरह के लोगों की सुनते ही नहीं

time-read
5 mins  |
June 12, 2024
टीबी मुक्ति का सपना, दवा बिना!
India Today Hindi

टीबी मुक्ति का सपना, दवा बिना!

छत्तीसगढ़ को दिसंबर, 2023 तक टीबी मुक्त होना था लेकिन दवाओं की कमी से यह लक्ष्य पीछे छूट गया है

time-read
5 mins  |
June 12, 2024
सरकार के खजाने में धन की बारिश
India Today Hindi

सरकार के खजाने में धन की बारिश

भारतीय रिजर्व बैंक के एक कदम अगले वित्त मंत्री को आर्थिक मोर्चे पर बहुत बड़ी राहत दी है. केंद्रीय बैंक ने 22 मई को घोषणा की कि वह वित्त वर्ष 24 के लिए सरकार को 2.11 लाख करोड़ रु. की अधिशेष रकम ट्रांसफर करेगा. यह रकम अगस्त 2019 में स्थानांतरित की गई पिछली रिकॉर्ड राशि 1.76 लाख करोड़ रु. से 62 फीसद ज्यादा है और वित्त वर्ष 23 में दी गई 87,416 हजार करोड़ रु. का करीब ढाई गुना है.

time-read
2 mins  |
June 12, 2024
सिस्टम कुचलती कार
India Today Hindi

सिस्टम कुचलती कार

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने जोर देकर कहा कि पुलिस चाहती है, उस किशोर पर वयस्क की तरह केस चलाया जाए

time-read
4 mins  |
June 12, 2024