योजनाओं पर भारी राजनीति
India Today Hindi|January 17, 2024
दिसंबर 2016 में राजस्थान की तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक योजना शुरू की थी, जिसका नाम था 'राजस्थान युवा विकास प्रेरक इंटर्नशिप प्रोग्राम.' सरकारी योजनाओं का लोगों को लाभ पहुंचाने और उन्हें योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया था.
योजनाओं पर भारी राजनीति

इसमें तकनीकी और उच्च शैक्षणिक संस्थानों से 100 पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं का चयन 'प्रेरक' के तौर पर किया गया. इस कार्यक्रम के तहत चयनित युवा प्रेरकों को 25 हजार रुपए प्रति माह मानदेय दिया गया. उस समय मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को भाजपा के प्रचार-प्रसार की योजना नाम दिया. 2018 में सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस योजना को बंद करने की जगह इसका नाम बदलकर 'राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप प्रोग्राम' कर दिया और चयनित युवाओं की संख्या 100 से बढ़ाकर 2,500 कर दी. 2023 में इस प्रोग्राम के पद 2,500 से बढ़ाकर 5,000 कर दिए गए.

राजस्थान में अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नई सरकार ने कार्यभार संभालने के 10 दिन बाद ही इस योजना को बंद करने का फैसला किया है. आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय ने 25 दिसंबर, 2023 को एक आदेश जारी कर 31 दिसंबर, 2023 से इस योजना को समाप्त कर दिया.

कांग्रेस ने इस योजना को बंद किए जाने को लेकर सवाल उठाए तो भाजपा ने वही हवाला दिया जो 2016 में कांग्रेस ने दिया था. भाजपा नेताओं ने कहा कि गहलोत सरकार ने इस योजना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भर्ती की थी.

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यह योजना बंद किए जाने पर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. गहलोत ने कहा, "भाजपा को अगर राजीव गांधी के नाम से दिक्कत थी तो इस योजना का नाम बदल देती, लेकिन इसे बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है." वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का कहना है, "भाजपा सरकार ने नए साल से पहले पांच हजार राजीव गांधी युवा मित्रों को बेरोजगारी का तोहफा दिया है. पिछली भाजपा सरकार में पंचायत सहायकों की नियुक्ति हुई थी, लेकिन हमने उस योजना को बंद करने की जगह उनके मानदेय में बढ़ोतरी कर उन्हें स्थायी करने का प्रयास किया. भाजपा और कांग्रेस की नीति में यही फर्क है."

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 17, 2024 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 17, 2024 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من INDIA TODAY HINDI مشاهدة الكل
तेजस्वी की पहले से पुख्ता पकड़
India Today Hindi

तेजस्वी की पहले से पुख्ता पकड़

बिहार का सियासी माहौल बेहद गरम. यहां राजद प्रमुख ने युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रधानमंत्री मोदी की अपील और नीतीश कुमार पर बुरी तरह आश्रित भाजपा से मुकाबले में औजार बनाया. नीतीश तो पुराना रुतबा गंवा ही चुके

time-read
8 mins  |
May 15, 2024
कांग्रेस का अकेला सिपहसालार
India Today Hindi

कांग्रेस का अकेला सिपहसालार

अधीर रंजन चौधरी के कांग्रेस के गढ़ - मुर्शिदाबाद - में भाजपा और टीएमसी सेंध लगाने का कर रहीं प्रयास

time-read
3 mins  |
May 15, 2024
मजबूती से मोर्चा संभालतीं ममता
India Today Hindi

मजबूती से मोर्चा संभालतीं ममता

भाजपा ने भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को बुरी तरह घेर रखा है. लेकिन ममता भी पूरी मजबूती से मोर्चे पर डटी हैं और उनकी पार्टी यह नैरेटिव गढ़ने में जुटी है कि भगवा पार्टी 'बंगाली विरोधी' है

time-read
8 mins  |
May 15, 2024
कौन जीतेगा यह महायुद्ध?
India Today Hindi

कौन जीतेगा यह महायुद्ध?

महाराष्ट्र में अब तक की सबसे पेचीदा सियासी जंग में वोटों की तलाश करते दुल-मुल गठबंधन सत्ता संघर्षों और विश्वासघातों की दिलचस्प महागाथा रच रहे हैं

time-read
10+ mins  |
May 15, 2024
भगवा का जोर
India Today Hindi

भगवा का जोर

गोधरा में अमित शाह कारसेवकों का बलिदान याद किया. कांग्रेस का प्रचार 'अन्याय काल बनाम अमृत काल' पर केंद्रित है

time-read
3 mins  |
May 15, 2024
मियां वोट हासिल करने की मजबूरी
India Today Hindi

मियां वोट हासिल करने की मजबूरी

अपनी रणनीति को बदलते हुए असम के मुख्यमंत्री धार्मिक बयानबाजी से परहेज कर रहे हैं और इस पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा की अगुआई वाले एनडीए की सीट संख्या को रिकॉर्ड ऊंचाई पर ले जाने के लिए मुस्लिम मतदाताओं को भी लुभाने की कोशिश कर रहे हैं

time-read
4 mins  |
May 15, 2024
राजा साहब लौटे पुराने मैदान में
India Today Hindi

राजा साहब लौटे पुराने मैदान में

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह 33 वर्ष बाद एक बार फिर बतौर कांग्रेस उम्मीदवार अपनी पुरानी सीट राजगढ़ से चुनाव मैदान में उतरे. बेहद कड़े माने जा रहे इस मुकाबले में जीत के लिए उन्होंने जमीनी स्तर पर जोरदार अभियान चला रखा है

time-read
4 mins  |
May 15, 2024
गढ़ में फिर उतरे सिंधिया
India Today Hindi

गढ़ में फिर उतरे सिंधिया

पिछले चुनाव में हार के बावजूद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी पुश्तैनी सीट गुना जीतने के लिए लगा रहे जोर

time-read
4 mins  |
May 15, 2024
धमक दिखाने उतरा मुलायम का परिवार
India Today Hindi

धमक दिखाने उतरा मुलायम का परिवार

लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव समेत मुलायम सिंह यादव परिवार के पांच सदस्य. यादव बेल्ट की कन्नौज, बदायूं, फिरोजाबाद और आजमगढ़ सीट को फिर से जीतने की चुनौती

time-read
8 mins  |
May 08, 2024
आप की अग्निपरीक्षा का वक्त
India Today Hindi

आप की अग्निपरीक्षा का वक्त

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के रूप में अपने शीर्ष नेतृत्व की गैरमौजूदगी में आम आदमी पार्टी सांगठनिक स्तर पर खुद को किस तरह से तैयार कर रही

time-read
7 mins  |
May 08, 2024