| राहुल गांधी | 53 वर्ष | कांग्रेस सांसद |
कहा जाता है कि यात्रा ही असली मंजिल है, और संभवतः इसी पर अमल करते हुए राहुल गांधी गाहे-बगाहे यात्रा के जरिए लोगों से जुड़ने की कोशिश करते हैं. भारत जोड़ो यात्रा (बीजेवाइ) का दूसरा संस्करण आ रहा है, जो ऐसे समय शुरू होगी जब हम 2024 में कदम रख चुके होंगे. इस बार, इसे भारत न्याय यात्रा (बीएनवाइ) नाम दिया गया है और यह बदलाव कुछ खास मुद्दों पर फोकस करने की रणनीति दर्शाता है - भारत के लोगों के लिए "आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक न्याय सुनिश्चित करना." राहुल की यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी, यानी अयोध्या की गहमागहमी से ठीक एक हफ्ते पहले इसमें अधिकांश यात्रा बस से पूरी की जाएगी और बीच में कुछ-कुछ जगहों पर रुककर वे भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कुछ दूरी पैदल तय करेंगे. सूरज की किरणों का अनुसरण करते हुए यात्रा की शुरुआत पूरब में मणिपुर से की जाएगी और फिर 14 राज्यों के 85 जिलों की धूल फांकता उनका कारवां 20 मार्च को पूरे धूमधाम से पश्चिम में मुंबई पहुंचेगा. इसके साथ ही राहुल देश के चारो कोनों को जोड़ने वाली यात्रा का एक चक्र पूरा कर लेंगे, जिसका एक सिरा जनवरी 2023 में श्रीनगर में उनकी भारत जोड़ो यात्रा के सफल समापन के समय खुला छूट गया था. श्रीनगर में हर तरफ जमी बर्फ के बीच ग्रे फिरन पहने राहुल गांधी ग्रे का व्यक्तित्व कुछ-कुछ मसीहाई लग रहा था और बढ़ी सफेद दाढ़ी इसकी गवाही दे रही थी कि उन्होंने पांच माह चली पदयात्रा के दौरान एक लंबी दूरी तय की है.
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 10, 2024 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 10, 2024 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
भइया जी सेंचुरी वाले
अपनी ताजा फिल्म भइया जी के साथ अभिनेता मनोज बाजपेयी ने पूरा किया अपने करियर का सौवां प्रोजेक्ट
जानलेवा लापरवाही
सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाते कारोबारी और देखकर भी आंखें मूंदते सरकारी अफसर. गुजरात की एक और भयावह त्रासदी इसी का नतीजा थी, जिसमें एक गेमिंग जोन में आग लगने से 33 जिंदगियां स्वाहा
धंधे के तल्ले पर तगड़ी चोट
आयकर विभाग ने आगरा के बड़े जूता व्यापारियों के ठिकानों पर मारे छापे. शहर में अब तक की सबसे ज्यादा नकदी बरामद नकदी के समानांतर हजारों करोड़ रुपए के पर्ची सिस्टम पर उठे सवाल
शेखावाटी को कतई नहीं भा रहा यह पथ
देश में सबसे ज्यादा सैनिक और शहादत देने वाले राजस्थान के शेखावाटी में युवा नहीं बनना चाहते अग्निवीर दिखने लगे सेना में भर्ती की इस योजना के सामाजिक, आर्थिक और मानसिक प्रभाव
आया जमाना इन्फ्लूएंसर का
युवा, सुशिक्षित-गुणी इंटरनेट योद्धाओं की एक पूरी बिरादरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यवस्थित वीडियो के जरिए अलग ही ढंग से जनमानस को आकार दे रही
नवीन इतिहास बनाएंगे या बन जाएंगे?
देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने उतरे नवीन पटनायक को भाजपा से मिल रही है कड़ी चुनौती. क्या वे होंगे कामयाब या फिर ओडिशा में 24 साल के उनके शासन का होगा अंत?
बागियों पर बिफरी 'बाबूलाल की बीजेपी'
एक नेता की मानें तो झारखंड भाजपा पर रांची के नेताओं का कब्जा है. वे जमशेदपुर, पलामू वगैरह के लोगों की सुनते ही नहीं
टीबी मुक्ति का सपना, दवा बिना!
छत्तीसगढ़ को दिसंबर, 2023 तक टीबी मुक्त होना था लेकिन दवाओं की कमी से यह लक्ष्य पीछे छूट गया है
सरकार के खजाने में धन की बारिश
भारतीय रिजर्व बैंक के एक कदम अगले वित्त मंत्री को आर्थिक मोर्चे पर बहुत बड़ी राहत दी है. केंद्रीय बैंक ने 22 मई को घोषणा की कि वह वित्त वर्ष 24 के लिए सरकार को 2.11 लाख करोड़ रु. की अधिशेष रकम ट्रांसफर करेगा. यह रकम अगस्त 2019 में स्थानांतरित की गई पिछली रिकॉर्ड राशि 1.76 लाख करोड़ रु. से 62 फीसद ज्यादा है और वित्त वर्ष 23 में दी गई 87,416 हजार करोड़ रु. का करीब ढाई गुना है.
सिस्टम कुचलती कार
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने जोर देकर कहा कि पुलिस चाहती है, उस किशोर पर वयस्क की तरह केस चलाया जाए