अगले लोकसभा चुनावों के ऐन पहले राजनैतिक पार्टियां बदलाव के चौखटे पर कदम बढ़ाती दिख रही हैं, कम से कम नए राज्य विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री के चयन के मामले में भाजपा ने पचासेक वर्ष की उम्र के तीन नेताओं को विविध तबकों से चुनकर पीढ़ीगत बदलाव की अगुआई की है. राजस्थान में पहली बार विधायक बने 56 वर्षीय भजनलाल शर्मा नए मुख्यमंत्री हैं, जो ब्राह्मण हैं. ऐसा ही चौंकाने वाला चयन मध्य प्रदेश में चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जगह 58 वर्षीय मोहन यादव हैं, जो ओबीसी हैं. इससे पहले, छत्तीसगढ़ में भगवा पार्टी ने नए चेहरे 59 वर्षीय विष्णु देव साय को कुर्सी थमा दी, जो अनुसूचित जनजाति से हैं.
यह एक मायने में राजनैतिक परिदृश्य में आमूलचूल बदलाव जैसा है, जो तीन उत्तरी राज्यों में भगवा पताका लहराने के ऐलान के एक हफ्ते बाद, तीन दिनों में सामने आए. यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ टिकाऊ गोलबंदी और मजबूती की अनिवार्यताओं के मद्देनजर किया. हालांकि फैसला तो नतीजों के अगले दिन 4 दिसंबर को ही किया जा चुका था, मगर इस तिकड़ी ने क्रमवार नामों के ऐलान से पहले हफ्ते भर तक इंतजार किया. ऐसे चैन की मोहलत कांग्रेस को देश के सबसे नए राज्य तेलंगाना के मामले में नसीब नहीं थी, जहां उसने सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से मामूली बहुमत के साथ सत्ता छीन ली. युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने में पीछे न रह जाएं, शायद इसलिए देश की सबसे पुरानी पार्टी ने भी तेजतर्रार 54 वर्षीय अनुमुला रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाया, जो 2017 में ही कांग्रेस में शामिल हुए थे.
सियासी दलील
هذه القصة مأخوذة من طبعة December 27, 2023 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة December 27, 2023 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
आम चलन को चैलेंज
हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पसंदीदा डिजाइनर बने गौरव गुप्ता इन दिनों मेट गाला 2024 के लिए ऐक्ट्रेस मिंडी केलिंग की ड्रेस की वजह से चर्चा में
मुंबई पर कब्जे का महासंग्राम
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और उसकी विरोधी एमवीए में वर्चस्व की लड़ाई के बीच भारत की वित्तीय राजधानी ऊंचे दांव वाली चुनावी जंग के लिए तैयार
सियासी समर में सहानुभूति के भरोसे सोरेन
भाजपा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को वैसे तो कांग्रेस-झामुमो - राजद के भ्रष्टाचार का उदाहरण बता रही है. मगर यह दांव पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति सहानुभूति से कहीं भगवा पार्टी पर उलटा तो नहीं पड़ जाएगा?
गन्नालैंड के कसैले सवाल
छठे चरण की आठों लोकसभा सीटों के इलाके में किसानों की आजीविका का बड़ा जरिया गन्ने की खेती. कभी 17 चीनी मिलों के मुकाबले अब यहां आठ ही बचीं. बंद मिलें और किसान-मजदूरों की बदहाली बड़े सवाल. नेताओं को मजबूरन इन पर करनी पड़ रही बात
बिसात पर हाथी की घोड़ा चाल
जौनपुर, बस्ती समेत कई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी बदलने, भतीजे आकाश आनंद पर कार्रवाई करने से बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा को मदद पहुंचाने के आरोप
किधर जाएंगे मुसलमान
इस समुदाय के वोट हमेशा बंटते आए हैं लेकिन 2024 के आम चुनाव में वे गोलबंद होते दिख रहे. इससे 86 सीटों के नतीजों पर असर पड़ने की संभावना YUNG
"मैं जान देकर भी संविधान की रक्षा करूंगा"
देश में चुनाव पूरे उफान पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने व्यस्त प्रचार अभियान के बीच इंडिया टुडे ग्रुप के टीवी न्यूज ऐंकरों राहुल कंवल, सुधीर चौधरी, अंजना ओम कश्यप और श्वेता सिंह से बातचीत की. प्रधानमंत्री ने राजधानी दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर अपने लिए तय चुनौतियों, दुनिया में देश के कद, आरोपों सहित अनेक मुद्दों पर बेबाक जवाब दिए. संपादित अंशः विपक्ष के
तो गरीब बच्चे नहीं पढ पाएंगे अंग्रेजीं?
राजस्थान की भजनलाल शमी सरकार पिछली सरकार के कार्यकाल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा करा रही. विपक्ष इसे इन स्कूलों को बंद करने की साजिश बता रहा
फूलों की ताकत
पश्चिम बंगाल में तीखा वार-पलटवार पन होना आम है.
अमेरिका वाला सपना
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि विदेशों की खूबसूरत धरती आम पंजाबियों को खूब लुभाती है और कई तो बस वहां जाने के सपने देखते हैं.