भारत में पर्यटन के लिए आगरा के ताज महल, राजस्थान के किलों और महलों, गोवा के समुद्र तट और केरल के बैकवाटर्स के अलावा भी बहुत कुछ है. अब तक थोड़ी अनजान रहीं आकर्षक जगहें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं. मिसाल के तौर पर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर को लें, जिसके बारे में मान्यता है कि यहां शिव-पार्वती का विवाह हुआ था. यह अब एक लोकप्रिय वेडिंग डेस्टिनेशन बनता जा रहा है. वहीं, ओडिशा में समुद्र तट के पास बसे कोणार्क शहर में लोग पहले जहां केवल एक दिन बिताते थे, वहीं अब वे वहां चार-पांच दिन रुकना पसंद करते हैं. और इस लोकप्रियता का श्रेय हाल ही में लॉन्च इको रिट्रीट 'ग्लैम कैंप' को जाता है. भारत का पर्यटन क्षेत्र 'लोकल' की अहमियत को तेजी से पहचान रहा है और यही विचार उद्योग से जुड़े दिग्गजों और शीर्ष अधिकारियों के बीच चर्चा में तेजी से उभरा, जो इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे ऐंड अवॉर्ड्स, 2023 में कोविड-19 महामारी के बाद तेजी से पटरी पर लौटते पर्यटन क्षेत्र के भविष्य पर चर्चा के लिए एक साथ जुटे थे.
2019 में भारत ने करीब 1.1 करोड़ ने विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया और घरेलू पर्यटकों का आंकड़ा 1.8 अरब रहा. हालांकि, कोविड काल में इस क्षेत्र को एक बड़ा झटका लगा लेकिन अब इससे उबरने के संकेत साफ हैं और पर्यटकों का आंकड़ा कोविड-19 पूर्व के स्तर तक पहुंच गया है. पर्यटन मंत्रालय में सचिव, अरविंद सिंह कहते हैं, "पर्यटकों की आमद बढ़ी है और घरेलू पर्यटन में खासी वृद्धि देखी गई है. ऐसी नई जगहों पर भी लोगों का आना काफी ज्यादा बढ़ा है जहां पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचे का निर्माण किया गया है."
هذه القصة مأخوذة من طبعة March 15, 2023 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة March 15, 2023 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
आम चलन को चैलेंज
हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पसंदीदा डिजाइनर बने गौरव गुप्ता इन दिनों मेट गाला 2024 के लिए ऐक्ट्रेस मिंडी केलिंग की ड्रेस की वजह से चर्चा में
मुंबई पर कब्जे का महासंग्राम
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और उसकी विरोधी एमवीए में वर्चस्व की लड़ाई के बीच भारत की वित्तीय राजधानी ऊंचे दांव वाली चुनावी जंग के लिए तैयार
सियासी समर में सहानुभूति के भरोसे सोरेन
भाजपा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को वैसे तो कांग्रेस-झामुमो - राजद के भ्रष्टाचार का उदाहरण बता रही है. मगर यह दांव पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति सहानुभूति से कहीं भगवा पार्टी पर उलटा तो नहीं पड़ जाएगा?
गन्नालैंड के कसैले सवाल
छठे चरण की आठों लोकसभा सीटों के इलाके में किसानों की आजीविका का बड़ा जरिया गन्ने की खेती. कभी 17 चीनी मिलों के मुकाबले अब यहां आठ ही बचीं. बंद मिलें और किसान-मजदूरों की बदहाली बड़े सवाल. नेताओं को मजबूरन इन पर करनी पड़ रही बात
बिसात पर हाथी की घोड़ा चाल
जौनपुर, बस्ती समेत कई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी बदलने, भतीजे आकाश आनंद पर कार्रवाई करने से बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा को मदद पहुंचाने के आरोप
किधर जाएंगे मुसलमान
इस समुदाय के वोट हमेशा बंटते आए हैं लेकिन 2024 के आम चुनाव में वे गोलबंद होते दिख रहे. इससे 86 सीटों के नतीजों पर असर पड़ने की संभावना YUNG
"मैं जान देकर भी संविधान की रक्षा करूंगा"
देश में चुनाव पूरे उफान पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने व्यस्त प्रचार अभियान के बीच इंडिया टुडे ग्रुप के टीवी न्यूज ऐंकरों राहुल कंवल, सुधीर चौधरी, अंजना ओम कश्यप और श्वेता सिंह से बातचीत की. प्रधानमंत्री ने राजधानी दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर अपने लिए तय चुनौतियों, दुनिया में देश के कद, आरोपों सहित अनेक मुद्दों पर बेबाक जवाब दिए. संपादित अंशः विपक्ष के
तो गरीब बच्चे नहीं पढ पाएंगे अंग्रेजीं?
राजस्थान की भजनलाल शमी सरकार पिछली सरकार के कार्यकाल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा करा रही. विपक्ष इसे इन स्कूलों को बंद करने की साजिश बता रहा
फूलों की ताकत
पश्चिम बंगाल में तीखा वार-पलटवार पन होना आम है.
अमेरिका वाला सपना
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि विदेशों की खूबसूरत धरती आम पंजाबियों को खूब लुभाती है और कई तो बस वहां जाने के सपने देखते हैं.