कानून की आत्मा और कोर्ट
India Today Hindi|January 04, 2023
भारत के न्यायिक इतिहास में सबसे अच्छे क्षण तब आए जब अदालतों ने कानून को नहीं बल्कि न्याय के ऐसे प्रथम सिद्धांतों का विचार किया जो अलिखित हैं पर संविधान को रेखांकित करते हैं
गौतम भाटिया
कानून की आत्मा और कोर्ट

कानून 44 के शासन से शासित एक संवैधानिक लोकतंत्र में, स्वतंत्र न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में और करीब 73 वर्षों के करियर के साथ भारतीय न्यायपालिका की भूमिका विविध प्रकार की और बहुआयामी रही है. भारतीय संवैधानिक इतिहास के 'सबसे महत्वपूर्ण 10 फैसलों' की सूची बनाना कठिन कार्य है, क्योंकि चयन का कोई भी मानदंड अपना लिया जाए, उस पर सबकी सहमति कभी नहीं बनने वाली. इसलिए, इस सूची को चर्चा के आमंत्रण के रूप में लिया जाना चाहिए, न कि फैसले के तौर पर (आखिरकार, फैसला करने का काम तो अदालतों का है!) 

मेरा मानना है कि संविधान और संविधानवाद तब अपने सबसे अच्छे स्वरूप में होते हैं जब वे राज्य और समाज दोनों के शक्ति संबंधों पर सवाल उठाते हैं और सार्वजनिक तथा निजी शक्ति का लोकतंत्रीकरण करने की मंशा रखते हैं. मैंने अपनी सूची में 10 ऐसे निर्णयों को रखा है जिनके बारे में मेरा मानना है कि फैसला एक कठोर और विवेकपूर्ण तरीके से किया है और इसलिए मेरी नजर में ये सबसे महत्वपूर्ण हैं (मेरा तात्पर्य इनके अध्ययन, अनुकरण, आगे की चर्चा के योग्य होने के रूप में है). इस अंश को किसी संत-महात्मा की जीवनी के रूप में नहीं पढ़ा जाना चाहिए क्योंकि सालों से न्यायपालिका का रिकॉर्ड खराब रहा है. इस लेख के जरिए मात्र उन पलों को दिखाने की एक कोशिश हुई है जब संविधान - और अदालतें - अपने सबसे बेहतर रूप हमारे सामने आईं.

मेरी सूची में पहला मामला पीयूडीआर बनाम यूनियन ऑफ इंडिया (1982) का है. सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला दिल्ली में 1982 एशियाड के लिए निर्माण परियोजनाओं में बंधुआ मजदूरी के उपयोग से संबंधित था. अन्य बातों के अलावा, पीयूडीआर में अदालत ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 23 जबरन मजदूरी के खिलाफ गारंटीकृत अधिकार प्रदान करता है और इसमें न्यूनतम मजदूरी का अधिकार शामिल है, जो एक निजी नियोक्ता के खिलाफ लागू किया जा सकता है; ऐसा इसलिए था क्योंकि न्यूनतम वेतन से नीचे काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को वास्तव में 'मुक्त' नहीं कहा जा सकता. अदालत के तर्कपूर्ण फैसले ने पूंजीपतियों और मजदूरों के बीच असमान शक्ति संबंधों के संदर्भ में ताकत और स्वतंत्रता की अवधारणाओं को समझने के लिए नया आधार दिया.

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 04, 2023 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 04, 2023 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من INDIA TODAY HINDI مشاهدة الكل
न कौनौ हड़बड़ी न डाउट
India Today Hindi

न कौनौ हड़बड़ी न डाउट

गायक सुखविंदर सिंह मोटिवेशनल बंदिशों से आगे निकलकर अब रूमानी और क्लब साँग शैली की ओर वापसी कर रहे

time-read
1 min  |
19th June, 2024
एक्सट्रीम राह पर
India Today Hindi

एक्सट्रीम राह पर

क्या हीरो के एक्सट्रीम परिवार के सबसे नए सदस्य में वह काबिलियत है जिससे उसे एक उपयुक्त सदस्य माना जा सके?

time-read
2 mins  |
19th June, 2024
स्विफ्ट का नया अंदाज
India Today Hindi

स्विफ्ट का नया अंदाज

नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट नए लुक, अतिरिक्त फीचर्स और बिल्कुल नए पेट्रोल इंजन के साथ आई है

time-read
2 mins  |
19th June, 2024
फीचर्स से भरपूर
India Today Hindi

फीचर्स से भरपूर

महिंद्रा ने एक्सयूवी 300 कॉम्पैक्ट एसयूवी को नया रूप देकर एक्सयूवी 3एक्सओ के तौर पर लॉन्च किया

time-read
3 mins  |
19th June, 2024
सड़कों के नए मेहमान
India Today Hindi

सड़कों के नए मेहमान

हाल के कुछेक सालों में हिंदुस्तान में अल्ट्रा-लग्जरी कारों का बाजार तेजी से बढ़ा है

time-read
2 mins  |
19th June, 2024
केरल में खिला कमल
India Today Hindi

केरल में खिला कमल

फिर से राहुल की लहर लेकिन केरल में आखिरकार भाजपा ने अपना झंडा गाड़ ही दिया

time-read
2 mins  |
19th June, 2024
फिर उभरी कांग्रेस
India Today Hindi

फिर उभरी कांग्रेस

देश के पूर्वोत्तर इलाके का विकास करने के भाजपा के वादों के बावजूद लोकसभा चुनाव नतीजों से साफ है कि यह इलाका अब कांग्रेस को तरजीह देने लगा

time-read
4 mins  |
19th June, 2024
बाहरी हुए बाहर
India Today Hindi

बाहरी हुए बाहर

कांग्रेस से कड़ी टक्कर की उम्मीद के बावजूद भाजपा को दबदबा बरकरार रखने में कैसे मदद मिली

time-read
2 mins  |
19th June, 2024
पुराने किले में सब चकाचक
India Today Hindi

पुराने किले में सब चकाचक

थोड़े से छिटकाव को छोड़ दें तो भाजपा ने गुजरात का अपना किला बरकरार रखा है. लेकिन मतदाताओं ने समर्थन का फासला घटाकर उन्हें चेतावनी जरूर दे दी

time-read
2 mins  |
19th June, 2024
जित देखो तित भगवा
India Today Hindi

जित देखो तित भगवा

2014 में दो सीटों से लेकर 2019 में एकमात्र छिंदवाड़ा और 2024 में पूरी तरह से हार, पार्टी में दलबदल और भाजपा के मोदी अभियान ने कांग्रेस के लिए विनाश का संकेत दिया

time-read
3 mins  |
19th June, 2024