पैदावार की प्रचुरता
India Today Hindi|January 04, 2023
पिछले 75 साल में भारत 'शिप टू माउथ' जैसी स्थिति से बाहर निकलकर खानपान की बुनियादी वस्तुओं के मामले में कमोबेश आत्मनिर्भर हो गया
अशोक गुलाटी
पैदावार की प्रचुरता

उगता सोना पंजाब में खेत में खड़ा गेहूं किसान; (इनसेट) एम.एस. स्वामीनाथन

अब जब भारत अमृतकाल (2022-2047 का परिकल्पित स्वर्णिम युग) में प्रवेश का जश्न मना रहा है, यह पूछना मुनासिब होगा कि कृषि में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियां क्या रहीं. इसमें कोई शक नहीं कि स्वतंत्र भारत के पिछले 75 साल के दौरान कृषि का भूदृश्य पूरी तरह बदल गया. सबसे बड़ा बदलाव रहा 1960 के दशक में 'शिप टू माउथ' की स्थिति से खाने की बुनियादी वस्तुओं के मामले में कमोबेश आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ निर्यात योग्य अनाजों का अतिरिक्त उत्पादन की स्थिति तक पहुंचना. यह किसी से छिपा नहीं है कि 1960 के दशक में लगातार सूखे के दो साल ने अपनी आबादी का पेट भरने की भारत की अक्षमता को जगजाहिर कर दिया था. तब उसे अमेरिका के पब्लिक लॉ 480 के तहत गेहूं के भारी निर्यात - साल में तकरीबन 1 करोड़ मीट्रिक टन (एमएमटी) – पर निर्भर रहना पड़ा था, वह भी रुपए के भुगतान पर, क्योंकि भारत के पास वैश्विक बाजार से खरीदारी करने के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा नहीं थी. तब देश को अहसास हुआ कि अगर उसे स्वतंत्र संप्रभु राष्ट्र के रूप में खड़ा रहना है, तो चावल और गेहूं जैसे बुनियादी अनाजों के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करनी पड़ेगी.

इसी राजनैतिक जागरूकता ने प्रसिद्ध हरित क्रांति' का मार्ग प्रशस्त किया. उस दौरान पले-बढ़े हममें से कई लोग अमेरिकी पौध प्रजनक (प्लांट ब्रीडर) नॉर्मन बोरलॉग के नाम से वाकिफ हैं, जिन्होंने मेक्सिको में गेहूं की नई बौनी किस्में विकसित की थीं. गेहूं की उन्हीं अत्यधिक उपज देने वाली किस्मों (एचवाइवी) के 18,000 टन बीज आयात करके भारत ने हरित क्रांति को अंजाम दिया. भारतीय कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन ने न केवल इन बीजों का आयात सुगम बनाने में बल्कि उन्हें भारतीय जलवायु के मुताबिक ढालने में बेहद अहम भूमिका अदा की. यह भारतीय कृषि की राह में पहला बड़ा मील का पत्थर था. इन दोनों शानदार वैज्ञानिकों, नॉर्मन बोरलॉग और एम. एस. स्वामीनाथन को अपने वैज्ञानिक योगदान के जरिए लाखों की लोगों की जान बचाने के लिए दुनिया भर में जानामाना जाता है.

दूध ही दूध अहमदाबाद के पास अमूल दूध का बॉटलिंग प्लांट, (इनसेट) वर्गीज कुरियन

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 04, 2023 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 04, 2023 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من INDIA TODAY HINDI مشاهدة الكل
मेरे अप्पा रॉकस्टार
India Today Hindi

मेरे अप्पा रॉकस्टार

अभिनेत्री गायिका श्रुति हासन अपने पिता कमल हासन के साथ काम करने और दूसरे कई अनुभवों के बारे में

time-read
1 min  |
June 26, 2024
स्टेज के अपने राम
India Today Hindi

स्टेज के अपने राम

रामायण के अपेक्षाकृत कम चर्चित प्रसंगों को सामने लाने वाला स्पैक्टेक्युलर नाटक हमारे राम बना दर्शकों की पसंद

time-read
2 mins  |
June 26, 2024
आदिवासी कैसे आएंगे आगे
India Today Hindi

आदिवासी कैसे आएंगे आगे

सरकार को देश के आदिवासी समुदायों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बरकरार रखने की जरूरत है

time-read
1 min  |
June 26, 2024
अब संतुलन जरुरी
India Today Hindi

अब संतुलन जरुरी

भाजपा के बहुमत खोने के बाद, संसदीय कार्य मंत्रालय को सदन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विपक्ष की बढ़ी हुई ताकत और अप्रत्याशित सहयोगियों से निबटना होगा

time-read
1 min  |
June 26, 2024
मजबूत हो न्यायपालिका
India Today Hindi

मजबूत हो न्यायपालिका

न्यायाधीशों की नियुक्ति और न्यायपालिका के इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार को प्राथमिकता दी जाए ताकि इंसाफ में तेजी आए और अदालती कार्रवाई का आम आदमी पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ घटे

time-read
1 min  |
June 26, 2024
भारतीय इनोवेशन को उड़ान की जरूरत
India Today Hindi

भारतीय इनोवेशन को उड़ान की जरूरत

अगर भारत भविष्य का हिस्सा बनना चाहता है तो मंत्री को देश को तकनीकी प्रगति में तेजी से आगे बढ़ाना होगा

time-read
2 mins  |
June 26, 2024
स्त्री को अधिक शक्ति
India Today Hindi

स्त्री को अधिक शक्ति

राजनैतिक और वित्तीय ताकत के अलावा महिलाओं को घर और बाहर सुरक्षा की जरूरत बड़ा मुद्दा

time-read
1 min  |
June 26, 2024
दाने-दाने का इस्तेमाल
India Today Hindi

दाने-दाने का इस्तेमाल

बफर स्टॉक का प्रबंधन और सार्वजनिक वितरण इस मंत्रालय की सफलता के लिए अहम होंगे

time-read
1 min  |
June 26, 2024
ट्रांसमिशन में बर्बाद न हो बिजली
India Today Hindi

ट्रांसमिशन में बर्बाद न हो बिजली

जोशी की बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना भी होगी कि मुख्य बिजली मंत्रालय के साथ तालमेल कम न हो

time-read
2 mins  |
June 26, 2024
शहरी यातायात को बनाएं सुगम
India Today Hindi

शहरी यातायात को बनाएं सुगम

मंत्रालय को स्मार्ट सिटीज जैसी ठंडे बस्ते में चली गई परियोजनाओं को फिर से सामने लाना होगा. इसके अलावा शहरों में आवाजाही को आसान बनाने पर भी काम करना होगा

time-read
1 min  |
June 26, 2024