खाने का तेल चुनने का क्या है आपका पैमाना?
Anokhi|January 20, 2024
खाना बनाना तो पसंद है, पर सारा खेल सही तेल के चुनाव के मामले में आकर बिगड़ जाता है। कैसे चुनें कुकिंग ऑयल ताकि स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन बना रहे, बता रही हैं
स्वाति गौड़
खाने का तेल चुनने का क्या है आपका पैमाना?

सेहत का चाहे जितना मर्जी हवाला दिया जाए, लेकिन सच यही है कि खाने में जायका बढ़ाने के लिए तेल की जरूरत पड़ती ही है। असल में तेल में पके खाने की खुशबू और रंगत उबले या कच्चे खाने की तुलना में कहीं ज्यादा लुभावनी होती है। हालांकि तेल की मात्रा को अपनी इच्छानुसार कम या ज्यादा किया जा सकता है, लेकिन उससे पहले सही तेल चुनने की दुविधा बहुत परेशान करती है। बाजार में जैतून से लेकर सरसों के तेल तक के इतने प्रकार और ब्रांड मौजूद हैं कि अपने परिवार के लिए खाना पकाने के लिए सही तेल का चुनाव ही बहुत कठिन काम लगता है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रत्येक कुकिंग ऑयल की अपनी खूबियां और गुण होते हैं, जो हमारी अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। इसलिए हमेशा एक ही प्रकार के तेल का इस्तेमाल करने के बजाय बदल-बदल कर अलगअलग प्रकार के कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन सही तेल के चुनाव से पहले यह जान लेना भी जरूरी है कि खाना पकाने का तेल तैयार कैसे होता है?

कैसे बनता है तेल?

रिफाइंड ऑयल, एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल या कोल्ड प्रोसेस्ड ऑयल खाना पकाने के तेलों के कुछ प्रकार हैं, जिनका हमारे शरीर पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। दरअसल, खाने योग्य विभिन्न बीजों में विटामिन और मिनरल्स समेत बहुत से अन्य पोषक तत्व होते हैं। पर, इन बीजों से तेल निकालने की प्रक्रिया उनकी पोषकता को प्रभावित कर सकती है। उदाहरण के लिए किसी भी प्रकार के बीजों से निकलने वाला पहला तेल वर्जिन ऑयल कहलाता है, जिसमें सबसे ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। लेकिन इन बीजों से और ज्यादा मात्रा में तेल निकालने के लिए जिस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है, उससे तेल की पोषकता नष्ट होती है और तेल विषाक्त बन जाता है।

तेल और वसा का कनेक्शन

खाना पकाने के सभी तेलों में विभिन्न प्रकार के फैट्स अलग-अलग मात्रा में मौजूद होते हैं, जिनके बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है ताकि सही कुकिंग ऑयल का चुनाव किया जा सके। कुकिंग ऑयल में निम्न प्रकार की वसा पाई जाती है:

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 20, 2024 من Anokhi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 20, 2024 من Anokhi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من ANOKHI مشاهدة الكل
नाइट सूट नहीं नया स्टाइल है ये
Anokhi

नाइट सूट नहीं नया स्टाइल है ये

आप अपनी जरूरत और मौके पर परफेक्ट नजर आएं, साथ ही उसके लिए आपको ज्यादा कुछ जतन भी न करने पड़े, तो आपके लिए को-ऑर्ड सेट बेहतरीन विकल्प है। पर, उसकी स्टाइलिंग पर खास ध्यान देना होगा वरना वह नाइट सूट जैसा भी दिख सकता है। कैसे को-ऑर्ड सेट को हर मौके लिए बनाएं परफेक्ट, बता रही हैं स्वाति शर्मा

time-read
3 mins  |
May 25, 2024
बार-बार क्यों मांगती हैं माफी?
Anokhi

बार-बार क्यों मांगती हैं माफी?

बचपन से हमें सिखाया जाता है कि माफी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता। पर, क्या आपको किसी ने यह बताया है कि बार-बार माफी मांगने में कोई बड़प्पन नहीं। बिना गलती के भी माफी मांगना क्यों ठीक नहीं और कैसे इस आदत से पाएं छुटकारा, बता रही हैं शाश्वती

time-read
3 mins  |
May 25, 2024
आसान हो जाएगा स्तनपान का सफर
Anokhi

आसान हो जाएगा स्तनपान का सफर

हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार गाइनेकोलॉजिस्ट देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, डॉ. अर्चना धवन बजाज

time-read
2 mins  |
May 25, 2024
सूखी सब्जी से बढ़ेगी थाली की शान
Anokhi

सूखी सब्जी से बढ़ेगी थाली की शान

भारतीय थाली सूखी सब्जी के बिना पूरी नहीं होती। अगर आप भी इस मामले में विकल्प तलाश रही हैं, तो पेश है सूखी सब्जी की कुछ आसान रेसिपीज। बनाने का तरीका बता रही हैं, निर्मला तिवारी

time-read
3 mins  |
May 25, 2024
गोंद कतीरा नाम सुना है इसका?
Anokhi

गोंद कतीरा नाम सुना है इसका?

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप इतने सारे जतन करती हैं। अब अपनी इस फेहरिस्त में गोंद कतीरा को भी शामिल कर लें। क्या है गोंद कतीरा और कैसे करें इसका सेवन, बता रही हैं कुकरी एक्सपर्ट नीरा कुमार

time-read
3 mins  |
May 25, 2024
चिंता तो नहीं उड़ा रही आपकी नींद?
Anokhi

चिंता तो नहीं उड़ा रही आपकी नींद?

नींद आंखों से दूर हो रही है? एंग्जाइटी कहीं स्लीप एंजाइटी की शक्ल तो नहीं ले रही? समय रहते इस ओर गौर कर लीजिए। कहीं समस्या बढ़ न जाए। कैसे स्लीप एंग्जाइटी पर पाएं काबू, बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी

time-read
3 mins  |
May 25, 2024
मातृत्व की राह में उम्र का हिसाब-किताब
Anokhi

मातृत्व की राह में उम्र का हिसाब-किताब

मां बनने के लिए अब महिलाएं अपने करियर से समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में अब वे पहले की तुलना में देर से मां बन रही हैं। मां बनने की राह में उम्र का हिसाब-किताब रखना कितना है जरूरी बता रही हैं स्वाति गौड

time-read
5 mins  |
May 25, 2024
सशक्त होने के लिए दीजिए साथ
Anokhi

सशक्त होने के लिए दीजिए साथ

हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी, जयंती रंगनाथन

time-read
3 mins  |
May 25, 2024
राहत वाला फैशन
Anokhi

राहत वाला फैशन

गर्मी में फैशनेबल दिखने से ज्यादा हम सब आराम पर ज्यादा ध्यान देते हैं। पर, क्या आप जानती हैं कि आरामदायक कपड़ों में भी आप फैशनेबल दिख सकती हैं। इस काम के लिए वॉर्डरोब में किन चीजों को करें शामिल, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
May 18, 2024
जिद्द को जीतें प्यार से
Anokhi

जिद्द को जीतें प्यार से

रिश्ते को अच्छी तरह चलाने के लिए आपसी समझ का होना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर एक साथी स्वभाव से ही जिद्दी हो तो मुश्किलें बढ़ जाती हैं| जिद्दी साथी के साथ कैसे करें अपने सफर को आसान, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
May 18, 2024