मां बनने से बड़ा सुख शायद ही कोई महिला अनुभव करती होगी। गर्भ के नौ महीनों के लंबे सफर से लेकर बच्चे के दुनिया में आने के बाद के एक और नए सफर पर मां और बच्चे का रिश्ता मजबूत होता जाता है। हालांकि, इस नई राह में कुछ चुनौतियां भी होती हैं, जिनका सामना लगभग हर दूसरी नई मां को करना पड़ता है। ऐसी ही एक चुनौती है, स्तनपान। बच्चे के गोद में आने के बाद नई मां उसे छाती से लगाने का बेसब्री से इंतजार करती है। लेकिन कभी-कभी यह इंतजार निराशा में बदल जाता है। ऐसा तब होता है, जब बार-बार स्तन से लगाने पर भी दूध ठीक से नहीं आता या फिर स्तनपान के बावजूद बच्चे का पेट नहीं भर पाता। ऐसे में सही सलाह मां की इस परेशानी को दूर कर सकती है। यहां जानिए कि स्तनपान के दौरान मां को किस तरह की समस्याएं आती हैं और उनसे कैसे निपटा जा सकता है।
दूध कम बनना
एक नई मां के लिए सबसे बड़ी और सबसे आम समस्या है, दूध का कम बनना। अकसर मांएं इसकी शिकायत करती नजर आती हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि बच्चे को बार-बार स्तन से लगाने से यह समस्या दूर हो जाती है। पर, कुछ मांओं के लिए यह नुस्खा भी काम नहीं आता। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी सिंह कहती हैं कि दूध का उत्पादन आपके हॉर्मोन पर निर्भर करता है। दरअसल स्तन में कुछ ऐसे प्वाइंट होते हैं, जो कुछ विशेष हॉर्मोन को दूध बनाने का संकेत देते हैं। जन्म के तुरंत बाद से बच्चे को स्तन से लगाने से यह हॉर्मोन सक्रिय रूप से काम करने लगते हैं। लेकिन देरी करने पर इनके संकेतों में कमी आने लगती है और दूध कम बनने लगता है। एक बार दूध कम बनने पर उसे बढ़ाना मुश्किल हो जाता है। यह समस्या कामकाजी महिलाओं को ज्यादा हो सकती है क्योंकि वे अपना दूध निकालकर काम पर जाती हैं, इससे बच्चे को उसके हिस्से का दूध कुछ दिन तो मिल जाता है लेकिन मां के स्तन से दूर रहने के कारण दूध का उत्पादन गिर जाता है। डॉ. पल्लवी तनाव को भी दूध कम बनने का कारण बताती हैं, इसलिए नवजात के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नई मां के आसपास का माहौल खुशनुमा होना जरूरी है। साथ ही, कुछ खास दवाएं भी दूध के उत्पादन को गिरा देती हैं। किसी बीमारी में परामर्श लेते समय डॉक्टर को इस बात से जरूर अवगत कराएं कि आप स्तनपान करवाती हैं।
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 26, 2023 من Anokhi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 26, 2023 من Anokhi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
सच होगा सीधे बालों का सपना
केराटिन ट्रेटमेंट करवाने की सोच रही हैं, तो पहले सभी जानकारी इकट्ठा कर लेना जरूरी है। क्या है यह ट्रीटमेंट और इसे करवाते वक्त किन सावधानियों को बरतें,
नेल आर्ट के लिए भी जरूरी है सावधानी
लंबे और खूबसूरत नाखून पाने के लिए अब आपको धीरज की नहीं बल्कि किसी नेल आर्ट सैलून जाने की जरूरत है। पर, नेल आर्ट करवाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना भी जरूरी होता है। कौन-कौन सी हैं ये बातें, बता रही हैं
जांच-परख कर चुनें मेकअप आर्टिस्ट
हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार ब्यूटी एक्सपर्ट देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, गुंजन तनेजा
दही का असली दम
गर्मी आते ही भारतीय घरों में दही की खपत बढ़ जाती है। दही को सामान्य तरीके से तो सब कोई अपने आहार का हिस्सा बनाते हैं, अब क्यों ना इससे कुछ मजेदार डिशेज बनाई जाए। रेसिपीज बता रही हैं
कलौंजी का जवाब नहीं
छोटी-सी कलौंजी ना सिर्फ खाने में एक अनूठा स्वाद डालती है बल्कि उसे खूबसूरत भी बनाती है। खानपान में कैसे करें इस साबुत बीज का इस्तेमाल बता रही हैं कुक एक्सपर्ट
क्या है यह केमिकल पील?
इन दिनों घर पर ही दस मिनट में फेशियल जैसे ग्लो का नया फॉर्मूला जोर-शोर से अपनाया जाने लगा है। इस फॉर्मूले का नाम है, केमिकल पील। क्या है केमिकल पील और इसे लगाते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, बता रही हैं
आपको मिलेगी मनचाही खूबसूरती
खूबसूरती अब जन्मजात नहीं रही। एस्थेटिक ट्रीटमेंटस जैसे फिलर्स, बोटोक्स और केमिकल पील्स की मदद से अब खूबसूरती निखारने का एक अच्छा-खासा बाजार तैयार हो चुका है। क्या हैं ये इलाज और इन्हें लेने से पहले किन बातों को ध्यान में रखें, बता रही हैं
एक की नहीं, हम सबकी है यह दुनिया
हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है ? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी, जयंती रंगनाथन
फूलों की बहार
गर्मी का मौसम आते ही सुकून की तलाश शुरू हो जाती है। फैशन के मामले में आपकी यह तलाश फ्लोरल प्रिंट वाले कपड़ों पर आकर खत्म हो सकती है। कैसे फ्लोरल प्रिंट को इस मौसम में बनाएं अपनी स्टाइल का हिस्सा, बता रही हैं स्वाति गौड़
लड़कियों में अलग होते हैं ऑटिज्म के लक्षण
ऑटिज्म से पीड़ित अधिकांश लड़कियों की पहचान ही नहीं हो पाती क्योंकि इस बीमारी के तय लक्षणों के खाके में वे फिट नहीं बैठतीं। लड़कियों में इस बीमारी के क्या होते हैं लक्षण और कैसे इसे पहचानें, बता रहे हैं डॉ. राजीव उत्तम