मां शक्ति स्वरूपा, देवी दुर्गा, सिंह वाहनी, शैलपुत्री... नौ दिन और मां के नौ स्वरूप। भक्ति व उत्सव का आगाज हो चुका है। महामारी के दौर के बाद पटरी पर लौटी जिंदगी में एक बार फिर हम पूरे उत्साह के साथ देवी का पर्व मना पा रहे हैं। तो क्यों न इस साल 2022 में हम मां से खुद के लिए सौभाग्य, खुशियां, स्वास्थ्य आदि मांगने के साथ ही उनके कुछ गुण अपने व्यक्तित्व में भी आत्मसात कर लें! क्यों न हम मां के दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करें ताकि आने वाली जिंदगी सुगम होने के साथ ही साथ सफल भी बन सके! उनकी सीख पर चलकर अपनी जिंदगी का हर दिन उत्सव बना लें ताकि हम जिंदगी के उतार-चढ़ावों में भी सम, आत्मविश्वासी और अडिग बने रह सकें। क्यों न हम उनसे लाइफ मैनेजमेंट के गुर सीखें ताकि खुशियां, तरक्की, समानता, हर्ष, तसल्ली, भरोसा, समझदारी सरीखे तमाम सकारात्मक अहसास भी हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाएं। इस बाबत लाइफ मैनेजमेंट गुरु सोमिका चटर्जी कहती हैं, 'दुर्गा अपने आप में संपूर्ण हैं। वह हमें शांत रहना सिखाती हैं, तो गलत के लिए लड़ना भी। उनके भीतर नारी के सारे रंग हैं। बस चुनाव हमें करना है कि हम उनसे क्या सीखते हैं।' कुछ ऐसा ही मानना है। अपनी कलाओं से देवी की कथाओं को व्यक्त करने वाली कथक डांसर वंदना देब रॉय का भी। वह कहती हैं कि हम देवी के अलग-अलग स्वरूप का आवाह्न करते हैं। यदि हम उनका अनुसरण भी करें तो यकीनन हमारी जिंदगी और भी सुगम और मधुर हो जाएगी।
नौ स्वरूप और नौ सीखें
1. देवी का पहला स्वरूप है, शैलपुत्री। शैल यानी पर्वत। हिमालय की पुत्री पार्वती जो कि महान ऊंचाइयों को छूती हैं। देवी का यह स्वरूप आपको स्वयं की आंतरिक शक्ति को जागृत करने की प्रेरणा देता है। ऐसा करना आपके आत्मविश्वास में इजाफा कर जाएगा।
2. दूसरी देवी, देवी ब्रह्मचारणी। ब्रह्म मतलब तपस्या। इस रूप में देवी हम सभी को केंद्रित रहना सिखाती हैं। देवी का यह स्वरूप हमें शांति, एकाग्रता, अडिगता की सीख देता है। जीवन में कितने भी उतार-चढ़ाव क्यों न आएं, हमें एकाग्र होकर सिर्फ प्रयास पर केंद्रित होने की आवश्यकता है ताकि न तो हम व्यथित हों और न ही पथ भ्रष्ट।
هذه القصة مأخوذة من طبعة October 01, 2022 من Anokhi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة October 01, 2022 من Anokhi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
राहत वाला फैशन
गर्मी में फैशनेबल दिखने से ज्यादा हम सब आराम पर ज्यादा ध्यान देते हैं। पर, क्या आप जानती हैं कि आरामदायक कपड़ों में भी आप फैशनेबल दिख सकती हैं। इस काम के लिए वॉर्डरोब में किन चीजों को करें शामिल, बता रही हैं
जिद्द को जीतें प्यार से
रिश्ते को अच्छी तरह चलाने के लिए आपसी समझ का होना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर एक साथी स्वभाव से ही जिद्दी हो तो मुश्किलें बढ़ जाती हैं| जिद्दी साथी के साथ कैसे करें अपने सफर को आसान, बता रही हैं
रिश्ते को दोबारा बेहतर बनाने में लगाएं पूरी ऊर्जा
हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार मनोविशेषज्ञ देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, डॉ. गगनदीप कौर
कच्चे आम के अनूठे अंदाज
बचपन में चोरी-चुपके पेड़ से कच्चे आम को तोड़ना और उसे नमक के साथ खाना आपको याद है ना! अब उस कच्चे आम का स्वाद आप चखती हैं क्या? कैसे कच्चे आम से बनाएं झटपट शानदार चीजें, बता रही हैं राधिका सिंह
चटपटी इमली
इमली का नाम लेने भर से मुंह में पानी आ जाता है। इस चटपटी सामग्री को कैसे बनाएं अपने खानपान का हिस्सा, बता रही हैं
बर्फ से बढ़ाएं दोस्ती
तेज गर्मी वाले इस मौसम में अगर आप भी अपनी त्वचा की सेहत को लेकर चिंता में हैं, तो अपने स्किन केयर रुटीन में बर्फ को शामिल करें। बर्फ से कैसे करें त्वचा की देखभाल, बता रही हैं
घर रखेगा खुद को ठंडा
यकीनन इस तेज गर्मी से निपटने के लिए एयर कंडीशनर जरूरी - सा लगता है। लेकिन, आप प्राकृतिक तरीके से गर्मी से निपटना चाहती हैं तो यह भी मुमकिन है। घर के तापमान में कमी लाने के लिए आपको कुछ छोटे-छोटे प्रयास करने होंगे। क्या हैं ये प्रयास और कैसे उन्हें आजमाएं, बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी
काम एक फिर वेतन में क्यों है भेद?
हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी, जयंती रंगनाथन
सच होगा सीधे बालों का सपना
केराटिन ट्रेटमेंट करवाने की सोच रही हैं, तो पहले सभी जानकारी इकट्ठा कर लेना जरूरी है। क्या है यह ट्रीटमेंट और इसे करवाते वक्त किन सावधानियों को बरतें,
नेल आर्ट के लिए भी जरूरी है सावधानी
लंबे और खूबसूरत नाखून पाने के लिए अब आपको धीरज की नहीं बल्कि किसी नेल आर्ट सैलून जाने की जरूरत है। पर, नेल आर्ट करवाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना भी जरूरी होता है। कौन-कौन सी हैं ये बातें, बता रही हैं