भारतीय रीति-रिवाज के अंतर्गत जन मानस के साथ त्योहारों का घनिष्ठ रिश्ता रहा है। कृषि प्रधान होने की वजह से ज्यादातर त्योहारों की पृष्ठभूमि में कृषि रही है। विश्लेषण करने से विदित होता है कि भारतवर्ष के पर्व-त्योहार, नक्षत्र, महीने मौसम के ऊपर आधारित हैं। धरा पर रहने वाले मानव, जीव-जन्तु पक्षी और कीड़े अनेक वजहों से सूर्य के प्रति कृतज्ञ हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त की वजह से धरा पर तमाम प्रकार के बदलाव होते हैं। चूंकि सूर्य प्रकाश और ऊष्मा देता है। प्रकाश तथा ऊष्मा की सहायता से वनस्पतियों का भोजन उपलब्ध हो पाता है। भारतीय त्योहारों के पीछे सूर्य की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। हिन्दू काल गणना के मुताबिक माघ माह के शुरू में अर्थात् जनवरी के मध्य में सूर्य क्रमशः उत्तर की दिशा में उदय होने लगता है, जिसे उत्तरायण कहते हैं। सूर्य का उत्तरायण होना लोक मंगलकारी शुभ क्षण माना जाता है। इसके प्रारंभिक दिवस को बेहद पवित्र माना जाता है। उसी दिन को भारतीय रीति-रिवाज में मकर संक्रांति पर्व के रूप में मनाया जाता है।
• उत्तर भारत में इसको 'खिचड़ी पर्व' कहते हैं। मकर संक्रांति के मौके पर लोग सामूहिक रूप से गंगा-यमुना या पवित्र सरोवरों, नदियों में स्नान करते हैं। इस दिन गंगा नदी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत पुण्य का कार्य माना जाता है। सूर्य का प्रतिनिधि ताम (तांबा) या स्वर्ण है। अतः अर्ध्य प्रदत्त करने के लिए तामपात्र ही श्रेयस्कर होता है। जनश्रुति है कि प्रयाग के कुंभ मेले में स्नान करने से जो पुण्य प्राप्त होता है वही पुण्य मकर संक्रांति के दिन नदी में स्नान करने से प्राप्त होता है। ठंड के बावजूद भारी तादाद में लोग गंगा नदी में स्नान करते हैं। सूर्य उदय होने से पहले स्नान कर सूर्योदय के साथ-साथ सूर्य की आराधना करते हैं। स्नान के साथ तिल-गुड़ के लड्डू एवं खिचड़ी देने और खाने के की रीति रही है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 2023 من Sadhana Path.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 2023 من Sadhana Path.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
उत्साह एवं उमंग का त्यौहार बैसारवी
बैसारवी के दिन पंज प्यारों का रूप धारण कर इनका स्मरण किया जाता है। इस दिन पंजाब का परंपरागत नृत्य भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है। उत्तर भारत में बैसारवी को अलग-अलग तरह से मनाया जाता है।
धर्म-कर्म और उनका वैज्ञानिक महत्व
पूजा और धर्म-कर्म से जुड़े जिन नियमों का पालन आप हमेशा से करते आ रहे हैं, क्या आप उनका असल अभिप्राय जानते हैं?
हनुमान साधना के अद्भुत चमत्कार
रामभक्त श्री हनुमान को कलियुग में प्रत्यक्ष देव माना जाता है। श्री राम के आशीर्वाद के फलस्वरूप राम से अधिक हनुमान की पूजा जन सामान्य में प्रचलित है। हनुमान जी रुद्र के ग्यारहवें अवतार हैं, इसीलिए तंत्रोपासना में भी इन्हें उतना ही महत्त्व प्राप्त है, जितना कि वैष्णव परंपरा में। प्रभु हनुमान का आराधक दूसरों द्वारा किए गए तंत्र प्रयोगों के सहज रूप से अछूता रहता है।
सूर्यग्रहण एवं इससे जुड़ी सावधानियां
जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी पूर्ण या आंशिक रूप से एक रेखा में आ जाते हैं। वे संरेखित होकर एक अनोखा व रोमांचक दृश्य प्रस्तुत करते हैं, जो पृथ्वी वासियों के लिए अत्यंत कौतूहल का विषय बन जाती है।
किशोरों के जीवन में हस्तक्षेप की सीमारेखा अनिवार्य है
यदि हम बच्चों पर अपनी पसंद थोप देंगे तो इसकी संभावना अधिक है कि वे अपने दोस्तों के बीच में उपहास के पात्र बन जाएं। इससे उनके व्यक्तित्व का विकास बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है जो हर तरह से उनकी उन्नति में बाधक होगा।
सुहागिनों का लोक पर्व गणगौर
होली के दूसरे दिन से ही गणगौर का त्यौहार आरंभ हो जाता है जो पूरे सोलह दिन तक लगातार चलता रहता है। इस दिन भगवान शिव ने पार्वती जी को तथा पार्वती जी ने समस्त स्त्री समाज को सौभाग्य का वरदान दिया था। सुहागिनें व्रत धारण करने से पहले रेणुका (मिट्टी) की गौरी की स्थापना करती हैं एवं उनका पूजन करती हैं।
चैत्र नवरात्रि पर भगवान श्रीराम की पूजा का क्या है महत्व
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को रामनवमी कहते हैं और मानते हैं इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म हुआ था इसीलिए यह पर्व रामनवमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है।
आंखों का दुश्मन ग्लूकोमा
ग्लूकोमा एक नेत्र रोग है, जो आंख के अंदर के द्वव्य का दबाव बढ़ने से होता है । इलाज न करवाने पर इंसान अंधा भी हो सकता है।
लंबी सीटिंग से सेहत को खतरा
लगातार बैठना आज वजह बन रहा कई स्वास्थ्य समस्याओं की । इन्हें नज़र अंदाज करना खतरनाक हो सकता है। जानिए कुछ ऐसे ही परिणामों के बारे में-
गर्भावस्था के दौरान दांतों का रखें ऐसे ख्याल
गर्भावस्था के दौरान दांतों की समस्या गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए गर्भावस्था में दांतों की ख़ास देखभाल की जरूरत होती है।