इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज ना सिर्फ सुविधाजनक हैं, बल्कि ट्रेंडी होने की वजह से स्मार्ट लुक भी देती हैं। अपनी फिगर के मुताबिक इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहनने से पहले किन बातों का ध्यान रखें, आइए जानें दिल्ली की फैशन डिजाइनर पूनम पुनिया से-
कर्वी फिगर के लिए ड्रेस
कर्वी फिगर वाली महिलाओं के शरीर की 4 खास बातें हैं- हेवी हिप्स, हेवी थाइज, फुल ब्रेस्ट साइज और खूबसूरत कमर लेकिन शरीर के कुछ हिस्सों में ज्यादा फैट की समस्या होती है जैसे थाइज या पेट के कुछ खास हिस्सों का फैट।
हेवी थाइज : हेवी धाइज वाली युवतियां इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनते समय खासतौर पर ध्यान दें कि उनकी फिगर पर छोटे कुरते और क्रॉप टॉप्स नहीं जंचेंगे। उन पर स्लिम पैंट भी नहीं जंचती। जितनी स्किन टाइट पैंट्स पहनेंगी, उतना ही शरीर हेवी नजर आएगा। आपके लिए फैशन सलाह-
• नी लेंथ कुरते से अपर थाइज कवर हो सकती हैं। इसे लूज पलाजो पैंट के साथ पहनना सही है।
• इस फिगर पर जॉर्जेट, शिफॉन और साटिन जैसे लाइट फैब्रिक के फ्लोर लेंथ फ्लेयर्ड गाउन अच्छे लगते हैं।
• फ्लोई फैब्रिक जैसे साटिन से बनी अलादीन पैंट या सलवार ऐसी फिगर पर अच्छी लगेंगी। लेकिन ध्यान रहे कि सलवार के पांयचे पतले हों।
पतली कमर : पतली कमर की खूबसूरती दिखाने के लिए क्रॉप टाप पहनें। इसे सलवार, ट्राउजर और दुपट्टे के साथ पेअर करें। पूरा आउटफिट आकर्षक दिखेगा।
• क्रॉप टॉप के साथ शॉर्ट्स और : मैचिंग दुपट्टा भी कूल लुक देगा।
हेवी हिप्स : पीअर बॉडी शेप वाली युवतियों पर कोई भी स्ट्रेट फिट ड्रेस खूबसूरत दिखती है। इसीलिए लॉन्ग फ्रंट ओपन एंब्रॉइडेड जैकेट और स्लिम पैंट पहनें।
• जिन युवतियों के शरीर में हिप वाला हिस्सा हेवी है, उन पर लॉन्ग स्कर्ट अच्छी लगती है। स्कर्ट पर नी लेंथ कुरता या फ्रंट स्लिट जैकेट कुर्ती अच्छी लगेगी। इस तरह कमर और हिप्स की हेवीनेस भी कम दिखेगी।
• इसके अलावा पीअर बॉडी शेप पर गाउन भी हॉट लुक देता है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 2024 من Vanitha Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 2024 من Vanitha Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
प्रियंका चोपड़ा-जोनस - मेरी दुनिया है मां
प्रियंका चोपड़ा अब खुद एक बच्ची की मां बन चुकी हैं। पापा की लाड़ली प्रियंका मां को अपनी पूरी दुनिया मानती हैं।
केले के फायदेमंद छिलके
केला खाने के बाद उसके छिलकों को ना फेंकें । छिलकों को कई तरह से इस्तेमाल करें।
Summer Cool Decor Ideas
कुछ सिंपल होम डेकोर टिप्स की मदद से इस सीजन में अपने घर को रख सकते हैं ठंडा और सुकून भरा। इसके लिए चाहिए बस थोड़ी सी मेहनत और कुछ बदलाव
मीनाक्षी शेषाद्रि मैं सरप्राइज करने आयी हूं
मीनाक्षी शेषाद्रि ने 1983 में अपनी डेब्यू फिल्म पेंटर बाबू से लोकप्रियता हासिल की, लेकिन इसी वर्ष आई हीरो ने उन्हें और जैकी श्राफ को स्टारडम दिया। इन फिल्मों के 40 वर्ष पूरे होने पर उनसे हुई बातचीत के कुछ अंश-
डिलीवरी में मदद करेगी लमाज क्लास
डिलीवरी को ले कर प्रेगनेंट कपल के मन में बहुत से डर होते हैं, इन्हें दूर करने व डिलीवरी को आसान बनाने के लिए एक्सपर्ट्स करवा रहे हैं लमाज व एंटी नेटल क्लासेज, एक जानकारी-
जनाब! यह आम नहीं खास है
आम हर दिल अजीज है। गरमियों की इस खुशबूदार सौगात के बारे में आप क्या जानते हैं? हम जिसे आम कहते हैं, वह आम नहीं, खास है। क्यों, बता रही हैं वनिता की कुकरी एक्सपर्ट प्रीता माथुर -
कहीं आप पार्टी स्पॉइलर तो नहीं
पार्टी का मजा तभी है, जब सब इसे एंजॉय करें, इसलिए कोई ऐसी हरकत ना करें, जिससे सबका मूड खराब हो!
नाखुश हैं क्या...
हर किसी को अपनी जिंदगी से कुछ अपेक्षाएं होती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए तो अप्रैल-मई का समय कुछ खास होता है, क्योंकि ज्यादातर कंपनियों में ये अप्रेजल मंथ होते हैं।
अवंतिका चौधरी - चुनौतियों के बीच ही छिपा होता है अवसर
तीन-चार लोगों के साथ शुरू हुआ था उनके व्यवसाय का सफर। कुछ अपनी बचत की गयी पूंजी थी, बाकी दोस्तों से मदद मिली। पूंजी के अलावा उन्होंने समय एवं नॉलेज का भी निवेश किया। इस तरह, लखनऊ की मूल निवासी अवंतिका चौधरी ने फूड के लिए अपने पैशन को जीते देहरादून में 'माया कैफे' की नींव रखी। उनके सामने जो बाधाएं आयीं, उन्हें स्वीकार करके आगे बढ़ीं और आखिर में अपने लक्ष्य को हासिल कर दिखाया। बिजनेस में आने वाली महिलाओं को माया कैफे की सह-संस्थापक एवं हेड शेफ अवंतिका कहना चाहती हैं कि वे खुद पर विश्वास रखें। अपनी क्षमताओं को पहचानें। जो भी विजन या काम है, उसके प्रति ईमानदार रहें। चुनौतियों में ही अवसर छिपा होता है।
पास आओ ना
कई बार स्त्रियां चाह कर भी सेक्स के लिए मूड नहीं बना पातीं। आखिर ऐसी कौन सी परेशानियां हैं, जिनका महिलाएं सामना कर रही हैं। जानिए एक्सपर्ट की सलाह-