![डिजिटल उपवास](https://cdn.magzter.com/1367228237/1706701216/articles/brlhTOqbg1706771985678/1706772120482.jpg)
सोशल मीडिया कभी सोता नहीं है। जागता है और जगाए रखता है। आप उसके अभ्यस्त हो गए हैं। जिसका नतीजा है कि आपकी भावनाएं थक-टूट चुकी हैं, गुस्से का हाल यह है कि आप फट पड़ने का मौका तलाशते रहते हैं। आलस सिर पर सवार है, क्योंकि आप पड़े-पड़े या बैठे-बैठे कभी ईमेल, फेसबुक, कभी वॉट्सअप, कभी द्वीट-द्वीट खेलते रहते हैं। रुकिए आप नहीं खेल रहे, सोशल मीडिया आपसे खेल रहा है। आप अनजाने में उसके हाथ की कठपुतली बन गए हैं। आपको लगता है कि आप उसे नचा रहे हैं, पर सच तो यह है कि नाच आप रहे हैं। मेल, फेसबुक आदि बार-बार चेक करने और उनका जवाब देने का अपना लालच होता है। लिहाजा ऑफिस छोड़ने के बाद आप इन सब में जुट जाते हैं।
ना घर, ना परिवार, ना माता और ना पिता। सबकी जगह सोशल मीडिया हथिया चुका है। लोग रास्ते चलते और घर पहुंच कर कॉल्स, ईमेल्स, वॉट्सअप, एक्स पर जवाब देने में जुटे रहते हैं। लेकिन क्या खुद को थका हुआ और ओवरलोड महसूस नहीं करते? उनको ऐसा नहीं लगता कि इस तरह के दबावों से वे कुछ देर मुक्त रहें? लेकिन तभी फेसबुक पर उनका फोटो लाइक किया जाता है और वे खुश हो जाते हैं, एक्स का एक कमेंट बहुत बड़ा महसूस कराता है, तो इंस्टाग्राम में डाले गए फोटो किया गया कमेंट लाल-पीला करते और अप्रिय वाट्सअप चैट मूड खराब कर देती है। ये नए-नए तरह के स्ट्रेस हैं, जो सबको परेशान करते हैं। कई बार मन होता है कि स्मार्टफोन को उठा कर फेंक दें, पर इस विचार से ही आप कांप जाते हैं कि उसके बिना आप जिएंगे कैसे? कहने को टेक्नोलॉजी जिंदगी को आसान बना रही है, मगर इसने बहुत सारे नए स्ट्रेस भी पैदा कर दिए हैं। मसलन मेरे फोटो पर कितने लाइक आए, चलो अब एक सेल्फी लेते हैं, आखिर इंस्ट्राग्राम में यह आदमी पीछे ही पड़ गया है, हर बात पर राय देता है। कब से इसने मेरे पीछा शुरू किया। इन सारी बातों की वजह से स्ट्रेस इतना बढ़ता है कि मनोवैज्ञानिक मदद लेने की जरूरत पड़ जाती है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 2024 من Vanitha Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 2024 من Vanitha Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![हेअर मास्क से हैप्पी हेअर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/wu9g4ZzXz1718369188516/1718369284304.jpg)
हेअर मास्क से हैप्पी हेअर
Beauty Problems - गरमियों में बार-बार हार्ड केमिकल वाले शैंपू से बाल धोने से स्कैल्प में ड्राईनेस हो जाती है। अच्छा होगा घर में ही मास्क, स्प्रे और शैंपू बना कर इस्तेमाल करें।
![फैमिली फेवरेट फूड](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/Y1fnf326d1718368951705/1718369207173.jpg)
फैमिली फेवरेट फूड
इन छुट्टियों में परिवार के सभी सदस्यों की पसंद को ध्यान में रख कर बनाएं कुछ क्विक रेसिपीज। वनिता के साथ आप भी अपनी स्पेशल डिश ट्राई करें।
![जब कपल्स में हो इनकम गैप](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/QWEupsd4n1718368723767/1718368912096.jpg)
जब कपल्स में हो इनकम गैप
कपल्स में इनकम गैप हो तो कुछ समस्याएं आ जाती हैं। कैसे करें इन्हें मैनेज -
![हीट में पेट को रखें फिट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/rcpTMjptZ1718368575387/1718368710493.jpg)
हीट में पेट को रखें फिट
गरमियों के मौसम में पेट जल्दी खराब होता है। हीट ज्यादा होने पर बॉडी में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जैसे स्किन में रैशेज होना या हीट स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर लो होना और कमजोरी भी महसूस होना। इन समस्याओं से बचने के उपाय जानते हैं —
![तृप्ति डिमरी - अपनी मंजिल खुद ढूंढ़ी मैंने](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/BCuvZNM4S1718368370464/1718368506595.jpg)
तृप्ति डिमरी - अपनी मंजिल खुद ढूंढ़ी मैंने
नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आयी तृप्ति डिमरी को फिल्म एनिमल ने लोकप्रियता दिलायी, मगर इस लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए वे क्या कर रही हैं, उन्हीं से जानते हैं -
![Feel @Home](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/RZ8U_aR3Q1718368196308/1718368374838.jpg)
Feel @Home
बाहर चिलचिलाती धूप है। दिन लंबे हैं और घर से बाहर निकलने को जी नहीं करता। लेकिन इस तपती गरमी में हम अपने घर को दे सकते हैं ढेर सारी पॉजिटिविटी अपनी क्रिएटिविटी से।
![स्विमिंग हर उम्र में रखे फिट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/ULq64WUPq1718367792176/1718368196476.jpg)
स्विमिंग हर उम्र में रखे फिट
स्विमिंग गरमियों में बेस्ट फिटनेस एक्टिविटी है। स्विमिंग वेट मैनेजमेंट से ले कर मूड तक कंट्रोल करती है। हर उम्र के लोग स्विम करके फिट रह सकते हैं।
![जॉब मार्केट को समझें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/qzX6W6ufx1718367610780/1718367790646.jpg)
जॉब मार्केट को समझें
बदलते जॉब मार्केट में जरूरी है अपडेटेड रहना। हायर एंड फायर कल्चर से बचे रहने के लिए बिना वेरिफाई किए कोई कदम ना उठाएं।
![पिता का पेरेंटिंग में रोल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/w4IaGHUz61718364253365/1718364573780.jpg)
पिता का पेरेंटिंग में रोल
मिल-जुल कर देखा, वो सपना तेरा-मेरा होगा...बेबी आने वाला हो तो हर कपल यही सोचता है। ऐसे में उसकी परवरिश में अब पिता भी कैसे सक्रिय भूमिका निभाने लगे हैं।
![Pet Care & Hot Summer](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/Kln004Zf01718364081130/1718364248868.jpg)
Pet Care & Hot Summer
सिर्फ आप ही नहीं, आपके पेट्स भी गरमियों में परेशान रहते हैं। पेट-पेरेंट्स को कौन सी बातें ध्यान में रखने की जरूरत है?