वैनगंगा के किनारे बसा मेरा शहर बालाघाट मैंग्नीज व तांबे के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी अनुपम है। तभी तो अभिनेत्री विद्या बालन की चर्चित फिल्म शेरनी का फिल्मांकन बालाघाट जिले में किया गया, जिससे बालाघाट के प्राकृतिक सौंदर्य को पूरा देश देख सका। घने जंगल, वन्यजीव, आदिवासी जीवन, ऐतिहासिक धरोहरें, ये सब बालाघाट को एक सुंदर पर्यटक स्थल बनाते हैं। बालाघाट के आस-पास अनेक पहाड़ी घाट हैं, जैसे कंजई घाट, सालेटेकरी घाट, भैसान घाट, डोंगरी घाट, बस घाट, सेलन घाट, टीपागढ़ घाट, कंवरगढ़ घाट, डोंगरिया घाट, मासेन घाट, रणराम घाट, अहमदपुर घाट आदि। ऐसा माना जाता है कि पहले इसका नाम बारहघाट था, जो धीरे-धीरे बालाघाट हो गया। शुद्ध पावन वैनगंगा नदी बालाघाट की प्राण रेखा है।
वैसे तो यहां कई त्योहार मनाए जाते हैं, परंतु पोला यहां का एक प्रमुख त्योहार है। इसमें बैलों को सजा-धजाकर उनकी दौड़ करायी जाती है, उनकी पूजा की जाती है और बैलों को अच्छा भोजन कराया जाता है।
आदिवासी बहुल क्षेत्र होने से यहां के आदिवासी नृत्य बहुत प्रसिद्ध हैं, जिनमें से एक है गेड़ी नृत्य। यह नृत्य खड़े बांस पर किया जाता है। इसके लिए बांस के दो छोटे टुकड़ों को बांधा जाता है और उन पर बैलेंस बना कर नृत्य किया जाता है।
यहां के पारंपरिक व्यंजनों में अरबी के पत्तों की बड़ी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां का खुशबूदार चावल चिन्नौर भी खासा प्रसिद्ध है। अब चिन्नौर चावल को जीआई टैग मिल गया है। यह मध्यप्रदेश की कृषि क्षेत्र की पहली जिंस है, जिसे जीआई टैग मिला है। महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ से जुड़े होने के कारण यहां की भाषा कुछ खिचड़ी हो गयी है । यहां आने पर अकसर लोगों के मुंह से अ... बो...बो... शब्द सुनेंगे। यह अमूमन आश्चर्य प्रकट करने के लिए बोला जाता है।
रंगबिरंगे घाट
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 2022 من Vanitha Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 2022 من Vanitha Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
हेअर मास्क से हैप्पी हेअर
Beauty Problems - गरमियों में बार-बार हार्ड केमिकल वाले शैंपू से बाल धोने से स्कैल्प में ड्राईनेस हो जाती है। अच्छा होगा घर में ही मास्क, स्प्रे और शैंपू बना कर इस्तेमाल करें।
फैमिली फेवरेट फूड
इन छुट्टियों में परिवार के सभी सदस्यों की पसंद को ध्यान में रख कर बनाएं कुछ क्विक रेसिपीज। वनिता के साथ आप भी अपनी स्पेशल डिश ट्राई करें।
जब कपल्स में हो इनकम गैप
कपल्स में इनकम गैप हो तो कुछ समस्याएं आ जाती हैं। कैसे करें इन्हें मैनेज -
हीट में पेट को रखें फिट
गरमियों के मौसम में पेट जल्दी खराब होता है। हीट ज्यादा होने पर बॉडी में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जैसे स्किन में रैशेज होना या हीट स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर लो होना और कमजोरी भी महसूस होना। इन समस्याओं से बचने के उपाय जानते हैं —
तृप्ति डिमरी - अपनी मंजिल खुद ढूंढ़ी मैंने
नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आयी तृप्ति डिमरी को फिल्म एनिमल ने लोकप्रियता दिलायी, मगर इस लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए वे क्या कर रही हैं, उन्हीं से जानते हैं -
Feel @Home
बाहर चिलचिलाती धूप है। दिन लंबे हैं और घर से बाहर निकलने को जी नहीं करता। लेकिन इस तपती गरमी में हम अपने घर को दे सकते हैं ढेर सारी पॉजिटिविटी अपनी क्रिएटिविटी से।
स्विमिंग हर उम्र में रखे फिट
स्विमिंग गरमियों में बेस्ट फिटनेस एक्टिविटी है। स्विमिंग वेट मैनेजमेंट से ले कर मूड तक कंट्रोल करती है। हर उम्र के लोग स्विम करके फिट रह सकते हैं।
जॉब मार्केट को समझें
बदलते जॉब मार्केट में जरूरी है अपडेटेड रहना। हायर एंड फायर कल्चर से बचे रहने के लिए बिना वेरिफाई किए कोई कदम ना उठाएं।
पिता का पेरेंटिंग में रोल
मिल-जुल कर देखा, वो सपना तेरा-मेरा होगा...बेबी आने वाला हो तो हर कपल यही सोचता है। ऐसे में उसकी परवरिश में अब पिता भी कैसे सक्रिय भूमिका निभाने लगे हैं।
Pet Care & Hot Summer
सिर्फ आप ही नहीं, आपके पेट्स भी गरमियों में परेशान रहते हैं। पेट-पेरेंट्स को कौन सी बातें ध्यान में रखने की जरूरत है?