देखो हमरी काशी बनारस का शब्द - चित्र बनाती जीवन-यात्रा
Samay Patrika|July 2022
यह पुस्तक संस्मरण विधा में एक नवोन्मेष है। यह संस्मरण काशी की संस्कृति और बनारसी जीवन का रंगमंच प्रतीत होता है। इसमें वर्णित व्यक्तियों के जरिए काशी की संस्कृति, परंपरा और जीवनधारा की खोज की गई है। जो सदियों से सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन के अपरिहार्य अंग रहे हैं। ऐसे लोगों को केंद्र में रखकर कथा बुनी गई है। इस पुस्तक के पात्र चाहे जो हों, वे सामाजिक जीवन में साधारण भले माने जाते हों, पर कथा में वे असाधारण हैं।
प्रभात प्रकाशन
देखो हमरी काशी बनारस का शब्द - चित्र बनाती जीवन-यात्रा

हेमंत शर्मा

देखो हमरी काशी' सिर्फ संस्मरण नहीं है। यह एक ऐसी जीवन-यात्रा है, जिससे बनारस का शब्द-चित्र बनता है। ये किस्से मेरे नहीं हैं, बनारस के हैं। मैं तो उन्हें सुनानेवाला हूँ। ज्यादातर चरित्र उसी समाज के इर्द-गिर्द के हैं, जहाँ मैं जनमा, पला, बढ़ा और गढ़ा गया। इन कहानियों के नायक वे लोग हैं, जो हमारे चारों ओर हैं, पर उन पर सामान्यतः किसी की नजर नहीं पड़ती। ये नितांत साधारण लोग किसी शहर के चरित्र निर्माण में कितनी असाधारण भूमिका निभाते हैं, ये किस्से उसका प्रमाण हैं। मैंने इस किताब में अपने समय के 'समय' को दर्ज किया है, इस कोशिश में एक समूचे शहर का जीवन दर्ज हो गया है। 'देखो हमरी काशी' काशी की अभिजन संस्कृति के बरक्स काशी का जनपक्ष है। काशी सार्वभौम नगर है और 'देखो हमरी काशी' बनारस की सार्वभौमिकता का रस -आख्यान है। यह काशी का मूल स्वरूप है, जिसकी अनदेखी नहीं हो सकती। जिस कबीरचौरा में मुझे बुद्धत्व प्राप्त हुआ, वह संगीत और नृत्य का अखाड़ा था। कबीर ने यहीं 'अनहद वाणी' सुनी थी । इसे आप काशी का 'ब्रह्मकेंद्र' भी कह सकते हैं। इसी कबीरचौरा के जरिए आप बनारसी संस्कृति' का मस्त और बेलौस चेहरा देख सकते हैं। इस किताब के सारे किस्से सच्चे और अनुभूत हैं, जो आज के एकरस, अबाध, रूढ़, बोझिल समाज की जड़ता को तोड़ते हैं। बनारस एक सांस्कृतिक विमर्श है। महादेव यहाँ के मूल देवता हैं। यह धर्म की गंगोत्तरी है। इस मिट्टी में कबीर की अक्खड़ता है। तुलसी की भक्ति है। मंडन मिश्र का तर्क है। भक्ति और तर्क धर्म के दो छोर हैं, पर दोनों का संतुलन यहाँ मौजूद है। बुद्ध का धर्मचक्र प्रवर्तन भी यहीं है तो आचार्य शंकर का परकाया प्रवेश भी। यहीं रैदास की कठौती में गंगा बहती है, तो प्रसाद का सौंदर्य और धूमिल का आक्रोश भी यहीं है। साहित्य में रामचंद्र शुक्ल की पहली परंपरा यहीं है तो हजारी प्रसाद द्विवेदी की दूसरी परंपरा भी। बनारस इन्हीं सारी परंपराओं को ओढ़ता, बिछाता, ढोता हुआ, दुनिया को अपने अग्रभाग पर रख किसी भी समस्या का समाधान देता है।

Diese Geschichte stammt aus der July 2022-Ausgabe von Samay Patrika.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der July 2022-Ausgabe von Samay Patrika.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS SAMAY PATRIKAAlle anzeigen
इज़रायल-फ़िलिस्तीन संघर्ष और उसकी जटिल सामाजिक-मानवीय परिणतियों का गहन अध्ययन
Samay Patrika

इज़रायल-फ़िलिस्तीन संघर्ष और उसकी जटिल सामाजिक-मानवीय परिणतियों का गहन अध्ययन

यह पुस्तक इज़रायल-फ़िलिस्तीन संघर्ष और उसकी जटिल सामाजिक-मानवीय परिणतियों का गहन अध्ययन प्रस्तुत करती है। इसमें कहानियों, कविताओं, साहित्यिक-राजनीतिक लेखों, साक्षात्कारों और टिप्पणियों का संग्रह है जो इस संघर्ष के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हैं।

time-read
1 min  |
MAY 2024
'प्रतिदिन दो नई पुस्तकें प्रकाशित कर रहा है प्रभात प्रकाशन'
Samay Patrika

'प्रतिदिन दो नई पुस्तकें प्रकाशित कर रहा है प्रभात प्रकाशन'

प्रभात प्रकाशन विभिन्न विधाओं की पुस्तकें प्रकाशित करता है, जैसे-रंगीन बाल साहित्य, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं-यू.पी.एस.सी., एस.एस.सी., बैंकिंग, रेलवे इत्यादि की पुस्तकें। फिक्शन और नॉन-फिक्शन, जिनमें धन प्रबंधन, शेयर मार्केट, मन शरीर व आत्मा, प्रेरणादायक जीवनियाँ और आत्मकथाएँ, व्यक्तित्व विकास, व्यवसाय, राजनीति आदि की पुस्तकें शामिल हैं। प्रभात प्रकाशन प्रा. लि. के निदेशक, पीयूष कुमार से खास बातचीत....

time-read
4 Minuten  |
MAY 2024
भारतीय गाँवों का जीवन, प्रेम और संस्कृति
Samay Patrika

भारतीय गाँवों का जीवन, प्रेम और संस्कृति

'शामली में ठहरा वक़्त और अन्य कहानियाँ' रस्किन बॉण्ड की कल्पनाशीलता और उनके व्यक्तिगत जीवन के अनुभवों का अद्भुत संगम है

time-read
1 min  |
MAY 2024
आलसी आदमी के लिए क्रिएटिव समस्या समाधान
Samay Patrika

आलसी आदमी के लिए क्रिएटिव समस्या समाधान

इयान एटकिंसन का कहना है कि समस्याओं का समाधान केवल हल नहीं, बल्कि उन्हें नवप्रवर्तन और प्रगति की सीढ़ी बनाएं

time-read
1 min  |
MAY 2024
प्रेम-सम्बन्ध को नए और प्रासंगिक ढंग से प्रस्तुत करता नाटक
Samay Patrika

प्रेम-सम्बन्ध को नए और प्रासंगिक ढंग से प्रस्तुत करता नाटक

अमृता प्रीतम और इमरोज़ के

time-read
1 min  |
MAY 2024
स्वयंसेवकों की निष्ठा और संघ के प्रति समर्पण
Samay Patrika

स्वयंसेवकों की निष्ठा और संघ के प्रति समर्पण

इस किताब में डॉ. हेडगेवार के जीवन, संघ की स्थापना, गुरु जी गोलवलकर का संघ के विस्तार में योगदान और संघ पर प्रतिबन्ध के बाद उनके और सरदार पटेल के बीच हुए पत्र-व्यवहार और संघ के संविधान के निर्माण और इसके आनुषंगिक संगठनों की जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की गयी है

time-read
1 min  |
MAY 2024
सोन चिरैया कभी भारत के एक बड़े भू-भाग में निवास करती थी
Samay Patrika

सोन चिरैया कभी भारत के एक बड़े भू-भाग में निवास करती थी

क्यों भारत के सबसे बड़े पक्षियों में शामिल गोडावण को विलुप्ति के कगार पर पहुँचना पड़ा?

time-read
1 min  |
MAY 2024
छोटे से कलेवर में बड़ा वृत्तान्त रचता उपन्यास
Samay Patrika

छोटे से कलेवर में बड़ा वृत्तान्त रचता उपन्यास

इस उपन्यास में 'नीली' है। रंगहीन बीमार आँखों से रंग -बिरंगी दुनिया देखने की कोशिश करती, स्लीप पैरालिसिस जैसी बीमारी से जूझती नीली, जिसके लिए चारों ओर बहता जीवन, बाहर से निरोग और चुस्त दिखता जीवन अपना भीतरी क्षरण उधेड़ता चला जाता है।

time-read
1 min  |
MAY 2024
इस संग्रह में सब तरह की औरतें मौजूद हैं
Samay Patrika

इस संग्रह में सब तरह की औरतें मौजूद हैं

खास किताब - कमाल की औरतें

time-read
1 min  |
MAY 2024
महान वक्ता बनने का सूत्र शब्दों का जादू
Samay Patrika

महान वक्ता बनने का सूत्र शब्दों का जादू

डेल कारनेगी की पुस्तक 'अच्छा बोलने की कला और कामयाबी' के माध्यम से आप बातचीत कौशल में सुधार कर सकते हैं और महान वक्ता बनने की कड़ी मेहनत में नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं।

time-read
1 min  |
January 2024