बैसाखी का पर्व उत्तर भारत, खास तौर पर पंजाब व हरियाणा का एक विशिष्ट कृषि त्यौहार है। यह त्यौहार इस क्षेत्र में वसन्त आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जब रबी की फसल तैयार हो जाती है, तब कृषक इस अवसर को एक त्यौहार की तरह मनाते थे। आज यह सभी का त्यौहार हो गया है। अच्छी फसल देने के लिए ईश्वर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना और अगले साल भी अच्छी फसल होने की कामना करना इस त्यौहार का मूल उद्देश्य होता है।
बैसाखी त्यौहार की महत्ता का दूसरा कारण है कि इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। दशम् गुरु गोविन्द सिंह ने बैसाखी के दिन ही सन् 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी।
खालसा पंथ योद्धाओं के जुझारू समूह को कहते हैं। पंजाब और हरियाणा भारत के बेहद जीवन्त और रंग-बिरंगे प्रान्त हैं, जहां यह त्यौहार बड़े उत्साह और उल्लास से मनाया जाता है। अब तो समूचे उत्तर भारत में इस त्यौहार की धूम रहती है।
नानकशाही पंचांग के अनुसार वैशाख महीने (प्राय: 13 या 14 अप्रैल) में बैसाखी पड़ता है। गुरुद्वारा जाना, पवित्र जल में स्नान करना, दावतें या भोज में शामिल होना, मेलों में नाच-गाना तथा गिद्दा, भांगड़ा करना, इस दिन के मुख्य कृत्य हैं। ढोलों की थाप पर मस्ती में नाचना बैसाखी त्यौहार की प्रमुख विशेषता है।
बैसाखी का इतिहास
सिक्ख धर्म में दस गुरु हुए हैं जिनमें दशम् गुरु थे- गुरु गोविन्द सिंह, जिन्होंने सन् 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। वे नवम् गुरु, गुरु तेग बहादुर के पुत्र थे, जो अपने पिता के शहीद होने के बाद सिक्खों के गुरु बने थे। जब गुरु गोविन्द सिंह मात्र 9 वर्ष के थे, तब उनके पिता की हत्या मुगलों के शहंशाह औरंगजेब ने करवा दी थी।
पिता की मृत्यु के पश्चात बालक गोविन्द सिंह ने अपने कंधों पर उनकी सारी जिम्मेदारियां ले लीं। अपने पंथ की व समुदाय की असहाय स्थिति को देखकर वे बहुत दुखी थे। इसी कारण उन्होंने अपने सिक्ख समुदाय को बहादुर एवं शौर्यवान बनाने का संकल्प किया।
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 2024 من Grehlakshmi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة April 2024 من Grehlakshmi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
खीरे से बनाएं ये मजेदार डिशेस
रवीरा पेट को ठंडक पहुंचाता है इसलिए इसकी अलग-अलग रेसिपीज बनाकर रोज खाएं। आइए सीखते हैं न्यूट्रीशनिस्ट कविता देवगन से खीरे की मजेदार रेसिपी।
हसीनाओं के आकर्षक कुर्ती सेट्स
अगर आप अपने लिए लेटेस्ट डिजाइन के कुर्ती सेट्स लेना चाहती हैं या दर्जी से बनवाना चाहती हैं, तो यहां उसके लिए सुन्दर डिजाइन दिए जा रहे हैं।
गर्मियों में रोमांच का मजा है केवल यहां
हमारे देश में गर्मी का मौसम बहुत ही खास होता है। इस दौरान बच्चों की छुट्टियां होती हैं। ऐसे में घूमने के साथ-साथ एक ऐसा मौका मिल जाता है, जहां पर लोग स्पोर्ट्स और एडवेंचर ट्रिप का भरपूर मजा ले सकें।
वट सावित्री व्रत से पाएं सावित्री जैसा सौभाग्य
हिंदू मान्यताओं के अनुसार यदि एक स्त्री अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत-उपवास रखती है तो उसका सुहाग अमर हो जाता है। सावित्री की तरह उसका सौभाग्य बढ़ जाता है। ऐसा ही एक व्रत है जिसे करने से पति के भाग्य में वृद्धि होती है। उस व्रत का नाम है - वट सावित्री।
मेट गाला 2024 में ईशा अंबानी से लेकर आलिया तक सभी ने ढाया कहर
फैशन की दुनिया में खलबली मची हुई है, क्योंकि कुछ खास सेलेब्स ने जब मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपना। जलवा बिखेरा तो सभी दंग रह गए। इन खास अभिनेत्रियों के खूबसूरत लुक्स को देखकर सबके दिलों की धड़कनें अचानक बढ़ गई। ब्यूटीफुल आउटफिट्स और अमेजिंग स्टाइलिंग के साथ इन सेलेब्स ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। जानते हैं कुछ खास और बेहतरीन मेट गाला लुक्स के बारे में।
सितारों का खूबसूरत आशियाना
आप अपने शहर में एक खूबसूरत आशियाना तलाश रहे हैं तो फिल्मी सितारों से टिप्स ले सकते हैं। यह घर देखने में जितने शाही हैं, उतने पर्यावरण अनुकूल भी। आइए एक नजर डालें बॉलीवुड अभिनेत्रियों के घरोंदों पर-
यहां छुट्टियां मनाने जाते हैं सेलेब्स
हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड स्टार गर्मियों में अपने पसंदीदा पर्यटन स्थलों पर घूमने गए हैं। जहां वे अपने परिवार के साथ कुछ पल सुकून के साथ बिता रहे हैं।
इन 8 एप्लाइंसेस से किचन काउंटर टॉप को सजाएं
रसोईघर को सजाने के लिए और आपके काम को आसान बनाने के लिए कुछ खास मशीन आपके पास जरूर होनी चाहिए। ये मशीन न सिर्फ आपकी कुकिंग लाइफ आसान कर देंगी बल्कि साथ ही आपके घरवाले भी आपसे बेहद खुश हो जाएंगे।
सीखिए खाना परोसने की कला
रवाना कितना ही स्वादिष्ट क्यों न हो अगर उसे डाइनिंग टेबल पर अच्छी तरीके से पेश न किया जाए, तो उसका स्वाद थोड़ा फीका पड़ जाता है और अगर सामान्य खाने को भी डाइनिंग टेबल पर सही तरीके से परोसा जाए, तो खाने वाले की तरफ उसका आकर्षण बढ़ जाता है।
शेफ शिवेश के साथ लें मैंगो रेसिपीज का मजा
इंस्टाग्राम में छाए रहने वाले मशहूर बेकर शिवेश भाटिया यूं तो आपको हमेशा बेक करने के टिप्स देते रहते हैं लेकिन इस गर्मी वह आपके लिए लेकर आए हैं स्मूदी और पुडिंग्स।