पुष्पेंद्र सरोज, 25 वर्ष
कौशांबी सुरक्षित लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार
योग्यताः लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से बीएससी अकाउंटिंग ऐंड मैनेजमेंट
पिछला नतीजाः कौशांबी सुरक्षित लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विनोद सोनकर ने सपा उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज को 39 हजार मतों से हराया था
वर्तमान चुनौतीः कौशांबी सुरक्षित लोकसभा सीट पर 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज को भाजपा उम्मीदवार और वर्तमान सांसद विनोद सोनकर और बसपा उम्मीदवार शुभनारायण से चुनौती मिल रही है
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कौशांबी जिले की मंझनपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर इंद्रजीत सरोज समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर भाग्य आजमा रहे थे. सात साल पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में सरोज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार के तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी लाल बहादुर के मुकाबले हार गए थे. 2022 के चुनाव में एक बार फिर लाल बहादुर और इंद्रजीत सरोज आमने-सामने थे. सरोज बसपा छोड़ सपा शामिल हो चुके थे. 2022 के विधानसभा चुनाव में इंद्रजीत सरोज के चुनाव अभियान की कमान उनके युवा बेटे पुष्पेंद्र सरोज के हाथ में थी. पुष्पेंद्र 2019 में लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से बीएससी (एकाउंटिंग ऐंड मैनेजमेंट) की पढ़ाई कर सियासत में पिता का हाथ बंटाने प्रयागराज आ गए थे. 2022 के विधानसभा चुनाव में पुष्पेंद्र ने अपने पिता के चुनाव कार्यालय और काल सेंटर की पूरी जिम्मेदारी संभाली. चुनाव में वोटर लिस्ट से लेकर प्रचार का सारा ब्योरा पुष्पेंद्र के लैपटॉप पर था. यह पुष्पेंद्र के चुनावी प्रबंधन का ही कमाल था कि इंद्रजीत ने 2022 का विधानसभा चुनाव करीब 24 हजार मतों से जीतकर भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर से पांच साल पहले मिली हार का बदला चुकाया.
هذه القصة مأخوذة من طبعة May 15, 2024 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة May 15, 2024 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
आम चलन को चैलेंज
हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पसंदीदा डिजाइनर बने गौरव गुप्ता इन दिनों मेट गाला 2024 के लिए ऐक्ट्रेस मिंडी केलिंग की ड्रेस की वजह से चर्चा में
मुंबई पर कब्जे का महासंग्राम
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और उसकी विरोधी एमवीए में वर्चस्व की लड़ाई के बीच भारत की वित्तीय राजधानी ऊंचे दांव वाली चुनावी जंग के लिए तैयार
सियासी समर में सहानुभूति के भरोसे सोरेन
भाजपा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को वैसे तो कांग्रेस-झामुमो - राजद के भ्रष्टाचार का उदाहरण बता रही है. मगर यह दांव पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति सहानुभूति से कहीं भगवा पार्टी पर उलटा तो नहीं पड़ जाएगा?
गन्नालैंड के कसैले सवाल
छठे चरण की आठों लोकसभा सीटों के इलाके में किसानों की आजीविका का बड़ा जरिया गन्ने की खेती. कभी 17 चीनी मिलों के मुकाबले अब यहां आठ ही बचीं. बंद मिलें और किसान-मजदूरों की बदहाली बड़े सवाल. नेताओं को मजबूरन इन पर करनी पड़ रही बात
बिसात पर हाथी की घोड़ा चाल
जौनपुर, बस्ती समेत कई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी बदलने, भतीजे आकाश आनंद पर कार्रवाई करने से बसपा सुप्रीमो मायावती पर भाजपा को मदद पहुंचाने के आरोप
किधर जाएंगे मुसलमान
इस समुदाय के वोट हमेशा बंटते आए हैं लेकिन 2024 के आम चुनाव में वे गोलबंद होते दिख रहे. इससे 86 सीटों के नतीजों पर असर पड़ने की संभावना YUNG
"मैं जान देकर भी संविधान की रक्षा करूंगा"
देश में चुनाव पूरे उफान पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने व्यस्त प्रचार अभियान के बीच इंडिया टुडे ग्रुप के टीवी न्यूज ऐंकरों राहुल कंवल, सुधीर चौधरी, अंजना ओम कश्यप और श्वेता सिंह से बातचीत की. प्रधानमंत्री ने राजधानी दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर अपने लिए तय चुनौतियों, दुनिया में देश के कद, आरोपों सहित अनेक मुद्दों पर बेबाक जवाब दिए. संपादित अंशः विपक्ष के
तो गरीब बच्चे नहीं पढ पाएंगे अंग्रेजीं?
राजस्थान की भजनलाल शमी सरकार पिछली सरकार के कार्यकाल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा करा रही. विपक्ष इसे इन स्कूलों को बंद करने की साजिश बता रहा
फूलों की ताकत
पश्चिम बंगाल में तीखा वार-पलटवार पन होना आम है.
अमेरिका वाला सपना
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि विदेशों की खूबसूरत धरती आम पंजाबियों को खूब लुभाती है और कई तो बस वहां जाने के सपने देखते हैं.